प्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? क्या कपड़े का Mask है सुरक्षित, जानिए यहां

Best Air Filter Mask For Pollution: प्रदूषित हवा में सांस लेना जानलेवा साबित हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए कौन सा मास्क शरीर में जहरीली हवा को जाने से रोकता है. सही मास्क लगाकर आप बीमारी की चपेट में आने से बच सकते हैं.

Mask For Delhi Air Pollution

वायु प्रदूषण पर कौन सा मास्क अच्छा साबित होता है, जानिए यहां. Image Credits - AI

Best Mask In Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में एकबार फिर वायु प्रदूषण बढ़ने लगा है. यह बढ़ती जहरीली हवा स्वास्थ्य के लिए बड़ा संकट है जिससे बचे रहना जरूरी है. ऐसे में एक्सपर्ट्स बाहर निकलने वालों को खासतौर से मास्क पहनने की सलाह देते हैं. लेकिन, अक्सर ही व्यक्ति को पता ही नहीं होता है कि उसे किस तरह का मास्क पहनकर निकलना चाहिए और कौन सा मास्क वायु प्रदूषण से असल में छुटकारा दिला सकता है. आपकी भी यही उलझन है तो यहां जानिए किस मास्क से जहरीली हवा फिल्टर होती है और शरीर में जाने से रुकती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

वायु प्रदूषण से बचने के लिए कौन सा मास्क है अच्छा

प्रदूषण से बचने के लिए ऐसा मास्क चुनना जरूरी है तो हवा में मौजूद जहरीले कणों को फिल्टर कर सके और चेहरे पर बेहतर तरह से फिक्स भी हो.

N95 मास्क – वायु प्रदूषण से बचने के लिए N95 मास्क एक अच्छा ऑप्शन साबित होता है. सही तरह से पहना गया NIOSH यानी नेशनल इंस्टिट्यूट फॉर ऑक्यूपेशनल सेफ्टी एंड हेल्थ अप्रूव्ड N95 मास्क 95% एयरबोर्न पार्टिकल्स को फिल्टर करता है.

विज्ञापन

KN95 मास्क – यह मास्क भी पार्टिकल्स फिल्टर करने वाला रिसेप्टर है. सही स्टैंडर्ड से प्रमाणिक और चेहरे पर अच्छी तरह फिट होने वाले KN95 मास्क को लगाने पर प्रदूषण से बचा जा सकता है.

N99 मास्क – यह मास्क 99% एयरबोर्न पार्टिकल्स को फिल्टर करने के लिए डिजाइन किया गया है. यह सही फिटिंग का हो तो असरदार होता है.

विज्ञापन

FFP2 मास्क – यह यूरोपीय मानक वाला मास्क है जो हवा में मौजूद बारीक कणों को फिल्टर करने के लिए बनाया गया है. FFP2 मास्क PM2.5 और धूल के कणों से बचाव में मदद करता है.

क्या कपड़े का मास्क प्रदूषण से बचा सकता है

विज्ञापन

ज्यादातर लोग कंफर्ट के चलते कपड़े का मास्क (Cloth Mask) लगाने की सोचते हैं. लेकिन, कपड़े का मास्क प्रदूषित हवा से बचने के लिए पर्याप्त नहीं होता है. सूती कपड़ा, रुमाल, दुपट्टा या स्कार्फ वगैरह भी प्रदूषण से नहीं बचा पता हैं. प्रदूषित जहरीली हवा से बचने के लिए PM2.5 जैसे कणों को फिल्टर करने वाले मास्क की जरूरत होती है. ऐसे में ऊपर जिन मास्क की लिस्ट दी गई है उनमें से कोई मास्क चुना जा सकता है, लेकिन कपड़े का मास्क प्रदूषण के खिलाफ प्रभावी नहीं होता है.

मास्क पहनते समय इन बातों का रखें ध्यान

विज्ञापन
  • मास्क आपके नाक और मुंह को अच्छी तरह से ढकना चाहिए
  • नाक के ऊपर मौजूद मेटल क्लिप को दबाकर मास्क को चेहरे पर फिट करें
  • मास्क के किनारों से हवा नाक के अंदर ना जाए इस बात का ध्यान रखें
  • मास्क गीला, गंदा, कहीं से फटा या खराब नहीं होना चाहिए
  • अगर मास्क डिस्पोजेबल है तो मैनुफैक्चरर के बताए निर्देश जान लें
  • दाढ़ी या मूंछ से मास्क की फिटिंग प्रभावित हो सकती है, इसका ध्यान रखें
  • अस्थमा या फेफड़ों की बीमारी से दोचार हो रहे लोग मास्क पहनने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें – कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर कहां-कहां दर्द होता है? जानिए High Cholesterol के क्या लक्षण होते हैं, इन्हें कैसे पहचानें

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ