अभिषेक बनर्जी के घर पर आधी रात को हमला, बोले- '6 महीने में 7वीं बार जान लेने की कोशिश', BJP पर लगाए आरोप
West Bengal News: पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके घर के बाहर 6-7 नवंबर की रात को हमला किया गया है. हालांकि बीजेपी ने इन आरोपों को खारिज किया है.
Abhishek Banerjee: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने अपने आवास पर कथित हमले को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया कि शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे बीजेपी से जुड़े लोगों ने कोलकाता पुलिस की मौजूदगी में उनके घर पर हमला किया. अभिषेक के मुताबिक, पिछले छह महीनों में उनकी जान को निशाना बनाने की यह सातवीं कोशिश है. दूसरी तरफ बीजेपी ने उनके आरोपों को खारिज करते हुए इसे राजनीतिक ड्रामा बताया है. शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए अभिषेक बनर्जी ने घटना का वीडियो जारी करने की बात कही. उन्होंने कोलकाता पुलिस के साथ-साथ न्यायपालिका की भूमिका पर भी सवाल उठाए.
विज्ञापन
रेकी के बाद घर पर हमले का दावा
अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि पिछले 2 दिनों से कुछ संदिग्ध लोग उनके आवास और कार्यालय की निगरानी कर रहे थे. शुक्रवार को उन्होंने इस कथित रेकी से जुड़ा वीडियो भी साझा किया था. उनका दावा है कि इसके कुछ घंटों बाद देर रात उनके घर को निशाना बनाया गया. TMC सांसद ने कहा कि घटना के दौरान पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन कथित हमलावरों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई. उन्होंने दावा किया कि उनके पास घटना के CCTV फुटेज मौजूद हैं, जिन्हें सार्वजनिक किया जाएगा.
विज्ञापन
After I released the recce video this morning, my house was attacked just now, at 2 AM by BJP goons, right under the watch of the Kolkata police.
Thank you, Calcutta High Court and the Supreme Court of India for remaining mute spectators while all this unfolds.
इससे पहले उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्रालय, कोलकाता पुलिस और पश्चिम बंगाल पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की थी. उन्होंने सवाल उठाया कि एक निर्वाचित सांसद के घर और कार्यालय के आसपास संदिग्ध गतिविधियां कैसे हो सकती हैं.
कीर्ति आजाद ने भी उठाए सवाल
TMC सांसद कीर्ति आजाद ने भी अभिषेक बनर्जी के आरोपों का समर्थन करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए. उन्होंने दावा किया कि CCTV फुटेज में कुछ लोग पत्थरों और लाठियों के साथ दिखाई दे रहे हैं. उनके मुताबिक, इन लोगों ने करीब 30 से 45 मिनट तक परिसर में तोड़फोड़ की कोशिश की और आसपास की छोटी दुकानों को भी नुकसान पहुंचाया. आजाद ने आरोप लगाया कि पुलिस के पहुंचने के बावजूद किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया. उन्होंने इस मामले को लेकर लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखने की जानकारी भी दी.
विज्ञापन
#WATCH | Kolkata: On TMC leader Abhishek Banerjee's claim that his residence was attacked, TMC MP Kirti Azad says, "The state of law and order in West Bengal is perhaps unlike anything seen anywhere else… Abhishek Banerjee has been the target of 7 life-threatening attacks in… pic.twitter.com/cDqeUvzL1m
बीजेपी नेता दिलीप घोष ने अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर तंज कसते हुए कहा कि उनके पास अब जनता को बताने के लिए कोई नया मुद्दा नहीं बचा है. उन्होंने आरोपों को राजनीतिक ध्यान आकर्षित करने की कोशिश बताया. घोष ने यह भी कहा कि राजनीतिक लड़ाई को व्यक्तिगत विवाद में नहीं बदलना चाहिए. इस घटना ने पश्चिम बंगाल में TMC और BJP के बीच जारी राजनीतिक टकराव को और बढ़ा दिया है.
ममता ने की अभिषेक से मुलाकात
कोलकाता में पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने अभिषेक के घर जाकर मुलाकात की, और कहा, ‘यहां पूरी तरह से गुंडागर्दी चल रही है. लोग यहां रात के 2:00 या 3:00 बजे आ जाते हैं. अगर आपमें बुलडोजर चलाने की हिम्मत है, तो फिर आप रात के 3:00 बजे गुंडों की टोली लेकर काली पूजा के आयोजन पर हमला करने क्यों आते हैं? हम यहां पार्टी से जुड़ा काम कर रहे हैं, और आप आकर उसमें रुकावट डाल रहे हैं.’
विज्ञापन
#WATCH | Kolkata: Former West Bengal CM Mamata Banerjee says, "…There is complete hooliganism going on. People show up here at 2:00 or 3:00 in the morning… If you have the courage to use a bulldozer, why do you come here at 3:00 in the morning with a gang of thugs to attack a… pic.twitter.com/p1n5Xep6LT