Diwali Celebration: दिवाली पार्टी से पहले घर पर ऐसे करें फेशियल, बिना पार्लर जाए चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो

क्या इस दिवाली आप पार्लर नहीं जा पाई हैं और दिवाली पार्टी के लिए वक्त बहुत कम है? आइए आपको बताते हैं आसान फेशियल टिप्स, जिसे आप घर बैठे अपना सकते हैं और पा सकते हैं नेचुरल ग्लो.

natural glow facial steps for diwali
1 / 8
दिवाली पार्टी में चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? घर पर अपनाएं ये टिप्स (Image: AI)

दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही घर की साफ-सफाई और तैयारियों में काफी समय निकल जाता है. ऐसे में कई महिलाएं पार्लर जाकर फेशियल नहीं करवा पातीं, ऐसे में अगर आप भी दिवाली पार्टी में निखरी त्वचा चाहती हैं, तो घर पर ही आसान फेशियल ट्राई कर सकती हैं. इससे आपके चेहरे पर नेचुरल ग्लो आ सकता है.  

विज्ञापन

चेहरे की सफाई के लिए तैयार करें क्लींजर

चेहरे की सफाई के लिए तैयार करें क्लींजर2 / 8

घर पर फेशियल करने की शुरुआत चेहरे की सफाई से करें. इसके लिए एक कटोरी में थोड़ा कच्चा दूध और चुटकीभर हल्दी मिलाएं और फिर कॉटन की मदद से इसे चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं और साफ पानी से चेहरा धो लें.

विज्ञापन

चेहरे को आराम देने के लिए करें हल्की स्टीमिंग

चेहरे को आराम देने के लिए करें हल्की स्टीमिंग3 / 8

क्लींजिंग के बाद चेहरे को हल्की गर्माहट देने के लिए गुनगुने पानी में तौलिया भिगोकर निचोड़ लें. इसके बाद तौलिये को कुछ सेकंड चेहरे पर रखें. ध्यान रखें कि पानी ज्यादा गर्म न हो और तौलिया त्वचा को जलाने वाला न हो.

डेड स्किन हटाने के लिए इस्तेमाल करें स्क्रब

डेड स्किन हटाने के लिए इस्तेमाल करें स्क्रब4 / 8

चेहरे की सफाई के बाद हल्के स्क्रब की मदद से त्वचा को एक्सफोलिएट कर सकती हैं. इसके लिए चावल के आटे में थोड़ा एलोवेरा जेल मिलाकर मुलायम पेस्ट बना लें फिर इसे चेहरे पर बिना रगड़े हल्के हाथों से लगाएं और धो लें.

विज्ञापन

चेहरे का करें फेशियल मसाज

चेहरे का करें फेशियल मसाज5 / 8

अब चेहरे पर मसाज करने की बारी आती है. इसके लिए थोड़ा एलोवेरा जेल लें और उंगलियों की मदद से चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें. ऐसा करीब 3 से 5 मिनट तक करते रहें, ध्यान रखें कि आंखों के आसपास दबाव न डालें.

नेचुरल ग्लो के लिए लगाएं फेस पैक

नेचुरल ग्लो के लिए लगाएं फेस पैक6 / 8

फेशियल के अगले स्टेप में चेहरे पर फेस पैक लगाएं. इसके लिए एक चम्मच बेसन में थोड़ा एलोवेरा जेल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और फिर उसे चेहरे पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें. समय बीत जाने के बाद सामान्य पानी से चेहरा धो लें. इससे त्वचा साफ और फ्रेश महसूस हो सकती है.

विज्ञापन

फेस पैक हटाने के बाद लगाएं मॉइस्चराइजर

फेस पैक हटाने के बाद लगाएं मॉइस्चराइजर7 / 8

फेस पैक हटाने के बाद चेहरे को मुलायम तौलिए से थपथपाकर सुखाएं और फिर अपनी त्वचा के अनुसार अच्छा मॉइस्चराइजर लगाएं. इससे त्वचा में नमी बनी रहती है और चेहरा रूखा या खिंचा हुआ महसूस नहीं होता.

फेशियल के बाद इन जरूरी बातों का रखें ध्यान

फेशियल के बाद इन जरूरी बातों का रखें ध्यान8 / 8

फेशियल के बाद चेहरे पर बार-बार साबुन या फेसवॉश इस्तेमाल करने से बचें. इतना ही नहीं इस बात का खास ध्यान रखें कि किसी भी नए घरेलू नुस्खे को सीधे चेहरे पर लगाने के बजाय पहले पैच टेस्ट करें. अगर जलन, खुजली या लालिमा होने पर तुरंत इस्तेमाल बंद कर दें. (Images: Pexels) यह भी पढ़ें: अलमारी में रखे पुराने दुपट्टे आएंगे बहुत काम, दिवाली पर घर सजाने के लिए अपनाएं ये क्रिएटिव टिप्स

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन