---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Entertainment News: रजत दलाल हुए बुरी तरह घायल, The 50 के प्रीमियर से पहले छोड़ा शो!

Entertainment News in Hindi: मनोरंजन से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

Author Edited By : Archi Tiwari
Updated: Jan 29, 2026 00:01
entertainment  news live,
entertainment  news live,

Entertainment News in Hindi: मोस्ट अवेटेड शो ‘द 50’ के शुरू होने का हर किसी को इ्ंतजार है. इस बीच शो के कंटेस्टेंट रजत दलाल ने शो छोड़ दिया है. रिपोर्ट के अनुसार, रजत दलाल शो के सेट पर बुरी तरह से घायल हो गए, जिसके बाद उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया है. हालांकि, अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.

श्रुति हासन का बर्थडे आज

श्रुति हासन आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं. फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार कमल हासन की बड़ी बेटी श्रुति हासन उन एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं, जो हिंदी, तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम कर ऑडियंस के दिलों में अपनी पहचान बना चुकी हैं. इसके साथ ही श्रुति काफी अच्छी सिंगर भी हैं. बता दें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में श्रुति ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में आई फिल्म ‘लक’ से की थी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Box Office Collection: 300 करोड़ से कितनी दूर Border 2? पहले मंगलवार कमाई में आई भारी गिरावट

‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Border 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाकर रखा हुआ है. फिल्म ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 19.50 करोड़ की कमाई की. वहीं दूसरी ओर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो ‘बॉर्डर 2’ ने दुनियाभर में 270.7 करोड़ की कमाई कर ली है. 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए फिल्म बस 29.3 करोड़ ही पीछे है. अपकमिंग दिनों में ये आंकड़ा भी पार हो सकता है और सनी देओल की ये फिल्म इस साल की पहली 300 करोड़ी फिल्म बन सकती है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

---विज्ञापन---
00:00 (IST) 29 Jan 2026
Entertainment News LIVE: बॉलीवुड का वो खूंखार विलेन, जिनकी पूर्व पीएम से थी दोस्ती

बॉलीवुड का वो खूंखार विलेन, जिन्होंने अपने करियर में 200 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया और एक्स पीएम से साथ उनकी दोस्ती थी. आइए जानते हैं इनके बारे में कि ये कौन थे? पढ़ें पूरी खबर...

23:55 (IST) 28 Jan 2026
Entertainment News: रजत दलाल हुए बुरी तरह घायल, The 50 के प्रीमियर से पहले छोड़ा शो!

मोस्ट अवेटेड शो 'द 50' के शुरू होने का हर किसी को इ्ंतजार है. इस बीच शो के कंटेस्टेंट रजत दलाल ने शो छोड़ दिया है. रिपोर्ट के अनुसार, रजत दलाल शो के सेट पर बुरी तरह से घायल हो गए, जिसके बाद उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया है. हालांकि, अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.

23:17 (IST) 28 Jan 2026
Entertainment News LIVE: Border 2 को 6वें दिन भी तगड़ा झटका

सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है, लेकिन फिल्म की कमाई में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है. आइए जानते हैं कि फिल्म का लेटेस्ट कलेक्शन क्या है? पढ़ें पूरी खबर...

22:10 (IST) 28 Jan 2026
Entertainment News LIVE: TV की वो हसीना, जो फ्लॉप के बाद बनीं क्वीन

पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट आज सबसे ज्यादा फीस करने वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामुर हैं. जेनिफर विंगेट ना जाने कितने दिलों पर राज करती हैं. जेनिफर विंगेट का अपना एक अलग जलवा है. पढ़ें पूरी खबर...

21:24 (IST) 28 Jan 2026
Entertainment News LIVE: रणवीर सिंह के खिलाफ बेंगलुरु में FIR दर्ज

ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कंतारा' में दैवा के दृश्य की नकल करने के आरोप में रणवीर सिंह के खिलाफ बेंगलुरु में एफआईआर दर्ज की गई है. ये घटना साल 2025 में 28 नवंबर की है, जब रणवीर ने आईएफएफआई में इस सीन की नकल की थी. अब ये मामला फिर से चर्चा में आया है.

21:06 (IST) 28 Jan 2026
Entertainment News LIVE: कौन हैं Rachit Rojha? जो The 50 में काटेंगे बवाल

अपकमिंग शो 'द 50' के प्रीमियर का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. शो के शुरू होने में भी अब ज्यादा समय नहीं बचा है. इस बीच सभी शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स के बारे में जानना चाहते हैं. आज हम आपको 'द 50' के कंटेस्टेंट रचित रोझा के बारे में बता रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर...

19:59 (IST) 28 Jan 2026
Entertainment News LIVE: 3 घंटे 34 मिनट की वो फिल्म, जो बनी भारत में 1000 करोड़ कमाने वाली पहली बॉलीवुड मूवी

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रखा है. अब फिल्म ने ऐसा कमाल कर दिया है कि इसके पहले किसी हिंदी फिल्म ने ऐसा नहीं किया है. पढ़ें पूरी खबर...

19:41 (IST) 28 Jan 2026
Entertainment News LIVE: O'Romeo के सेट से मेकर्स ने शेयर की BTS फोटोज

शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' के सेट से मेकर्स ने बीटीएस फोटोज शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं. पोस्ट को शेयर करते हुए मेकर्स ने इसके कैप्शन में लिखा है कि आशिकों की बस्ती में आपका मकान हाजिर. इसके साथ दिल और फायर इमोजी शेयर की है.

https://www.instagram.com/p/DUDMwB2DCPx/?img_index=3

19:38 (IST) 28 Jan 2026
Entertainment News LIVE: सिर्फ Arijit Singh नहीं, करियर के पीक पर इन 3 कलाकारों ने भी लिया था ब्रेक

अरिजीत सिंह ने अपने करियर की पीक पर प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले लिया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अरिजीत की तरह इन 3 कलाकारों ने भी करियर के पीक पर ब्रेक ले लिया था? आइए जानते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

19:34 (IST) 28 Jan 2026
Entertainment News LIVE: Amitabh Bachchan की वो एक्ट्रेस, जिनकी प्लेन क्रैश में हुई थी मौत

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने पर्दे पर कई हीरोइनों के साथ काम किया है. पर्दे पर जब अमिताभ बच्चन अपनी हीरोइनों के साथ नजर आते थे, तो एक अलग ही माहौल बन जाता था. आज हम आपको बिग बी की उस एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जिनकी प्लेन क्रेश में मौत हो गई थी. आइए जानते हैं इनके बारे में... देखें फोटोज

19:08 (IST) 28 Jan 2026
Entertainment News LIVE: ऑफिस का सारा Stress गायब कर देंगी Priyadarshan की 7 मजेदार फिल्में

प्रियदर्शन की फिल्में मजेदार होती हैं कि फिल्म देखकर आप हंसते हंसते अपना पेट पकड़ लेगें. इन मजेदार फिल्मों को देखकर आपका सारा ऑफिस का स्ट्रेस छूमंतर हो जाएगा. आज ही लिस्ट में इन फिल्मों को जरूर शामिल करें. पढ़िए पूरी खबर...

18:27 (IST) 28 Jan 2026
Entertainment News LIVE: Krishna Shroff बनीं रिएलिटी शो क्वीन

जल्द ही Krishna Shroff 'द 50' शो में नजर आने वाली हैं. जैकी श्रॉफ की बेटी ने अपने पिता और भाई की तरह एक्टिंग को अपना करियर ना चुनकर कुछ और चुना, जिसने उनकी अलग पहचान बनाई. आइए जानते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

18:25 (IST) 28 Jan 2026
Entertainment News LIVE: वो सिंगर्स जिन्हें रियलिटी शो में मिली हार, फिर भी हुए मशहूर

बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह को रियलिटी शो में कुछ खास पहचान नहीं मिल पाई थी. अरिजीत के अलावा कई और भी सिंगर्स ऐसे हैं, जो रियलिटी शोज में नजर आ चुके हैं. पढ़ें पूरी खबर...

17:47 (IST) 28 Jan 2026
Entertainment News LIVE: पर्दे पर निभाया बेटे का किरदार, असल जिंदगी में एक्ट्रेस का बना हमसफर

सिनेमा की दुनिया में कई बार ऐसा हुआ है, जहां पहले लोगों ने मां-बेटे का रोल निभाया हो और बाद में दोनों पति-पत्नी बने. ऐसा ही कुछ टीवी के इन 2 कलाकारों के बीच हुआ. इस एक्ट्रेस ने अपने से 8 साल छोटे आदमी से शादी की, जिसने कभी टीवी पर बेटे का रोल निभाया था. पढ़िए पूरी खबर...

17:27 (IST) 28 Jan 2026
Entertainment News LIVE: 3 करोड़ में बनी वो फिल्म, जिसने कमाए 18 करोड़

बॉलीवुड में हर साल कई फिल्में बनती हैं. कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर देती हैं, तो कुछ फ्लॉप हो जाती हैं. आज हम आपको अनिल कपूर और माधुरी की एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर...

17:18 (IST) 28 Jan 2026
Entertainment News LIVE: प्लेन क्रैश में इन 3 फिल्मी हस्तियों ने गंवाई थी जान

Ajit Pawar की तरह इन 3 बॉलीवुड हस्तियों ने भी प्लेन क्रैश में जान गंवाई थी. इन लोगों में किसी का करियर पीक पर था, तो एक एक्ट्रेस 7 महीने की प्रेग्नेंट थी. यह घटना काफी दुखद थी, जिसके बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री में मातम छा गया. पढ़िए पूरी खबर...

16:28 (IST) 28 Jan 2026
Entertainment News LIVE: Bharti Singh ने रिवील किया दूसरे बेटे का नाम

मशहूर कॉमेडिन भारती सिंह ने अपने दूसरे बेटे का नाम रिवील कर दिया है. आइए जानते हैं कि भारती ने अपने छोटे बेटे का क्या नाम रखा है? पढ़ें पूरी खबर...

16:27 (IST) 28 Jan 2026
Entertainment News LIVE: 20वीं सालगिरह पर रंग दे बसंती की स्पेशल स्क्रीनिंग

26 जनवरी 2006 को रिलीज हुई 'रंग दे बसंती' ने इस रिपब्लिक डे पर अपने थिएट्रिकल सफर के 20 साल पूरे कर लिए हैं. इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए मेकर्स फिल्म की कास्ट और क्रू के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग रख रहे हैं. 30 जनवरी को मुंबई में होने वाली इस स्क्रीनिंग में डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा के साथ आमिर खान, सिद्धार्थ सूर्यनारायण, सोहा अली खान, कुणाल कपूर और अतुल कुलकर्णी भी शामिल होंगे.

16:21 (IST) 28 Jan 2026
Entertainment News LIVE: अस्पताल में भर्ती हुए रजत दलाल?

'बिग बॉस' फेम रजत दलाल को लेकर खबर सामने आ रही है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वह 'द 50' में नजर आने वाले थे. फिल्मीज्ञान की पोस्ट की मानें तो उन्हें शो से बाहर ले जाया कहा गया है लेकिन कहा जा रहा है कि वह चोटिल होने का बाद भी वह जल्द लौटेंगे. ये उनका ही फैसला है. हालांकि, इसे लेकर कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है.

15:52 (IST) 28 Jan 2026
Entertainment News LIVE: Ajit Pawar के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में छाया मातम

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. उनके प्लेन क्रैश की खबर ने हिलाकर रख दिया है. बॉलीवुड से लेकर साउथ तक सभी सेलेब्स सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रहे हैं. इसमें पवन कल्याण से लेकर संजय दत्त का नाम शामिल है. पढ़िए पूरी खबर.

15:35 (IST) 28 Jan 2026
Entertainment News LIVE: कौन है Atlee का लकी चार्म? फिर से Shahrukh संग नई फिल्म की तैयारी?

फिल्म निर्देशक Atlee ने बॉलीवुड की इस अदाकारा को अपना लकी चार्म बताया है. उन्होंने अपनी पिछली फिल्म में इस एक्ट्रेस के साथ किया, जिसमें बड़ी सफलता मिली. इसी बीच उन्होंने आगे Shahrukh Khan के साथ नई फिल्म पर भी बात की है. आइए जानते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

14:48 (IST) 28 Jan 2026
Entertainment News LIVE: जन नायकन से पहले इन फिल्मों की रिलीज पर लटकी थी तलवार, विवादों के बाद हुईं बैन

थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज पर तलवार लटकी हुई है. मद्रास हाईकोर्ट ने 'जन नायकन' को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट दिए जाने के सिंगल बेंच आदेश पर रोक लगा दी है. ऐसे में आज आपको उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिसे विवादों के बाद बैन कर दिया गया था. पढ़िए पूरी खबर.

14:40 (IST) 28 Jan 2026
Entertainment News LIVE: शादी की खबरों पर Karan Wahi ने लगाया फुल स्टॉप, दी सफाई

पिछले कुछ दिनों में Karan Wahi और Jennifer Winget की शादी से जुड़ी अफवाह चारों तरफ फैली हुई थी. इस बीच उन्होंने खुद इस रिश्तें पर सफाई दी है. Jennifer Winget ने 2012 में करन सिंह ग्रोवर के साथ शादी की थी. लेकिन 2 साल बाद ही 2014 में दोनों ने तलाक ले लिया. वहीं करन वाही का नाम उदिति सिंह से जोड़ा जाता है. पढ़िए पूरी खबर...

13:59 (IST) 28 Jan 2026
Entertainment News LIVE: अपनी बायोपिक में आलिया भट्ट को चाहती हैं मनीषा रानी

मनीषा रानी ने फिल्मीज्ञान से बातचीत में अपनी बायोपिक को लेकर बात की और कहा कि अगर कभी उनकी बायोपिक बनेगी तो वो चाहती हैं कि उनका रोल प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट निभाएं. क्योंकि उन्होंने दोनों का काम देखा और वो काफी पसंद आता है.

13:45 (IST) 28 Jan 2026
Entertainment News LIVE: ना 'अनुपमा', ना ही 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', टॉप TRP लिस्ट में इस शो का दबदबा

जनवरी 2026 के आखिर हफ्ते की टीवी टीआरपी की रिपोर्ट आ चुकी है. इसमें आपको इस हफ्ते टॉप 10 में रहने वाले शोज के बारे में बता रहे हैं, जिसमें 'अनुपमा' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' जैसे शोज का जलवा देखने के लिए मिला लेकिन नंबर 1 पर नहीं. पढ़िए पूरी खबर.

13:43 (IST) 28 Jan 2026
Entertainment News LIVE: Pooja Bhatt के शॉकिंग स्टेटमेंट पर Manisha Rani ने तोड़ी चुप्पी

एक बार फिर से Pooja Bhatt और Manisha Rani के बीच मामला चर्चा में आया है. इस बार मनीषा पूजा की पुरानी स्टेटमेंट पर खुलकर जवाब देती रही हैं. कुछ समय पहले पूजा भट्ट ने उन्हें हीरोइन मटेरियल ना होने का बोल्ड स्टेटमेंट दिया था. पढ़िए पूरी खबर...

12:49 (IST) 28 Jan 2026
Entertainment News LIVE: 'द केरल स्टोरी 2 ; गोज बियोन्ड' का मोशन पोस्टर रिलीज

विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म 'द केरल स्टोरी 2; गोज बियोन्ड' का मोशन पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें बुर्के से अपना चेहरा ढकी हुई तीन महिलाएं नजर आ रही हैं. फिल्म को 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

https://www.instagram.com/reel/DUCu1ATE1-j/

12:32 (IST) 28 Jan 2026
Entertainment News LIVE: Splitsvilla Season 5 की विनर का हुआ ब्रेकअप

'स्प्लिट्सविला सीजन 5' की विनर आकृति नेगी ने ब्रेकअप का ऐलान किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की और इसमें बॉयफ्रेंड अंशुमत से अलग होने की बात कही, साथ ही प्राइवेसी की मांग की.

https://www.instagram.com/p/DUCtYI6Esek/?img_index=2

12:29 (IST) 28 Jan 2026
Entertainment News LIVE: जल्द शादी के बंधन में बंधेंगी जेनिफर विंगेट?

टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने पहली बार करण सिंह ग्रोवर के साथ फेरे लिए थे लेकिन इनका रिश्ता जल्द ही टूट गया. ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि एक्ट्रेस दूसरी शादी करने वाली हैं. चर्चा जोरों पर है कि अभिनेत्री टीवी एक्टर करण वाही के साथ जल्द फेरे लेंगी. हालांकि, शादी की खबरों पर दोनों में से किसी ने भी कोई रिएक्शन नहीं दिया है. आपको बता दें कि दोनों की जोड़ी टीवी की हिट जोड़ियों में से एक है.

https://www.instagram.com/p/DUCtPcpEjH_/?img_index=1

12:26 (IST) 28 Jan 2026
Entertainment News LIVE: 'बॉर्डर 2' की स्क्रीनिंग में पहुंचीं शेफाली बग्गा

शेफाली बग्गा इन दिनों युजवेंद्र चहल संग लिंकअप की खबरों को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब शेफाली को 'बॉर्डर 2' की स्क्रीनिंग में देखा गया. इस दौरान वह अकेले ही रेड कार्पेट पर पोज देते हुए नजर आईं.

https://www.instagram.com/p/DUCyBQCEhek/

12:13 (IST) 28 Jan 2026
Entertainment News LIVE: टॉप 10 टीवी एक्टर्स; एकता कपूर की 'नागिन' के आगे नहीं चला 'अनुपमा' का जादू

जनवरी, 2026 के आखिरी हफ्ते में सबसे पॉपुलर टीवी एक्टर्स की लिस्ट सामने आई है. इस हफ्ते के टॉप 10 टीवी एक्टर्स की लिस्ट में 'अनुपमा' का जादू कम होता देखा है. बल्कि एकता कपूर की 'नागिन' का जलवा देखने के लिए मिला है. पढ़िए पूरी खबर.

12:06 (IST) 28 Jan 2026
Entertainment News LIVE: इस International Music Band के साथ काम करना चाहते हैं Arijit Singh

Arijit Singh ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले लिया है. मगर एक पॉडकॉस्ट के दौरान खुद अरिजीत ने बताया था कि उन्हें कुछ International Music Bands के साथ काम करने का बेहद मन है. देखने वाली बात यह है कि आगे चलकर क्या सिंगर ऐसा कुछ करेंगे की नहीं? पढ़िए पूरी खबर...

11:58 (IST) 28 Jan 2026
Entertainment News LIVE: अरिजीत सिंह ने पहले गाने से ही जीता था दिल

अरिजीत सिंह ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में आई फिल्म 'मर्डर 2' के गाने 'फिर मोहब्बत' से की थी. इस गाने के बाद से ही अरिजीत सिंह को बॉलीवुड में पहचान मिल गई थी और इसके बाद उन्होंने कई गानों से ऑडियंस के दिलों में अपनी जगह बनाई. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/p/DEw_VY9I-L7/?img_index=1

11:28 (IST) 28 Jan 2026
Entertainment News LIVE: क्या है Arijit Singh का मूलांक?

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक जीवन में काफी उपलब्धियां प्राप्त करते हैं. जैसे कि मशहूर सिंगर Arijit Singh हैं. इन्होंने अपने जीवन में संगीत के क्षेत्र में बहुत बड़ा नाम बनाया कि रिटयरमेंट के ऐलान ने उनके कई फैंस का दिल तोड़ दिया. आइए जानते हैं इस मूलांक की खासियत. पढ़िए पूरी खबर...

11:16 (IST) 28 Jan 2026
Entertainment News LIVE: कौन सा है अरिजीत सिंह का आखिरी गाना? सिंगर ने दिया हिंट

सिंगर अरिजीत सिंह के संन्यास के ऐलान के बाद लोगों के मन में अलग-अलग सवाल उठ रहे हैं. 'घर कब आओगे' और 'मातृभूमि' को उनका आखिरी गाना माना जा रहा है. पढ़िए पूरी खबर.

11:01 (IST) 28 Jan 2026
Entertainment News LIVE: अरिजीत सिंह का आखिरी गाना बना 'मातृभूमि'?

अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले लिया है. सिंगर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी है. वहीं अब खबरें हैं कि अरिजीत सिंह का आखिरी गाना 'बैटल ऑफ गलवान' का 'मातृभूमि' हो सकता है. पढ़िए पूरी खबर

10:30 (IST) 28 Jan 2026
Entertainment News LIVE: अरिजीत सिंह नहीं गाएंगे गाना, प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के बाद क्या करेंगे सिंगर?

अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास का ऐलान किया और फैंस हैरान हो गए. उनके अचानक से लिए गए इस फैसले ने लोगों ने को हैरान और परेशान कर दिया कि सिंगर अब क्या करेंगे. आगे की प्लानिंग जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. पढ़िए पूरी खबर.

10:28 (IST) 28 Jan 2026
Entertainment News LIVE: 'सीता रामम 2 में फिर दिखेगी मृणाल ठाकुर और दुलकर सलमान की जोड़ी?

सोशल मीडिया पर मृणाल ठाकुर और दुलकर सलमान का एक फोटो काफी वायरल हो रहा है, जिससे 'सीता रामम 2' की अफवाहें तेज हो गई हैं. हालांकि इस फोटो की कोई ऑफिशियल पुष्टी नहीं हो पाई है लेकिन फैंस के बीच 'सीता रामम 2' को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है.

10:02 (IST) 28 Jan 2026
Entertainment News LIVE: दिलजीत दोसांझ ने टीवी पर देखी थी 'बॉर्डर'

'बॉर्डर 2' में अहम भूमिका निभाने वाले दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्होंने 'बॉर्डर' टीवी पर देखी थी. उन्होंने कहा कि उस समय थिएटर में फिल्म देखने के लिए पैसे नहीं थे, इसलिए जब फिल्म टीवी पर रिलीज हुई तभी ही उन्होंने 'बॉर्डर' देखी थी.

https://www.instagram.com/p/DT0bs49lIYW/?img_index=1

09:49 (IST) 28 Jan 2026
Entertainment News LIVE: ‘बूंग’ को BAFTA में मिला नॉमिनेशन

एक्सेल एंटरटेनमेंट, चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट और सूटेबल पिक्चर्स की फिल्म ‘बूंग’ का शानदार ग्लोबल सफर लगातार जारी है. अब फिल्म ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए प्रतिष्ठित BAFTA अवॉर्ड्स में चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेशन हासिल किया है, जो इसकी बढ़ती अंतरराष्ट्रीय पहचान को और मजबूत करता है.

09:39 (IST) 28 Jan 2026
Entertainment News LIVE: अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग?

अरिजीत सिंह ने बीते दिन ही प्लेबैक सिंगिग से संन्यास का ऐलान किया है. उनके पास कई प्रोजेक्ट्स लाइनअप में थे लेकिन अब वो कोई नए प्रोजेक्ट साइन नहीं कर रहे हैं. उनके सिंगिंग छोड़ने के फैसले ने सभी को हैरान कर दिया है. चलिए इसके पीछे की वजह के बारे में बता रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर.

09:14 (IST) 28 Jan 2026
Entertainment News LIVE: सुहाना खान ने वर्कआउट वीडियो किया शेयर

शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर हाल ही में वर्कआउट वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो पर खुशी कपूर ने भी कमेंट किया है. वहीं वीडियो में सुहाना इंटेंस वर्कआउट करती दिखाई दे रही हैं. बता दें सुहाना खान अपने पापा शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'किंग' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं.

https://www.instagram.com/reel/DUBMiJviEd6/

08:44 (IST) 28 Jan 2026
Entertainment News LIVE: ओरी ने सारा-इब्राहिम अली खान संग दोस्ती टूटने पर की बात

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी की दोस्ती सारा अली खान और इब्राहिम अली खान से टूट गई है. इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने के बाद ओरी ने हाल ही में बताया है कि सारा अली खान की मम्मी अमृता सिंह ने उन्हें ट्रॉमा दिया है, जिस वजह से वो दोस्ती नहीं रखना चाहते. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/p/DR3-pKFkY2n/?hl=en&img_index=1

08:12 (IST) 28 Jan 2026
Entertainment News LIVE: 'बॉर्डर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 19.50 करोड़ की कमाई की. भारत में अब तक फिल्म ने 196.50 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं दूसरी ओर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो 'बॉर्डर 2' ने दुनियाभर में 270.7 करोड़ की कमाई कर ली है. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/p/DTiAxZ4DNO7/

07:55 (IST) 28 Jan 2026
Entertainment News LIVE: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं अरिजीत सिंह

अरिजीत सिंह ने पोस्ट जारी कर प्लेबैक सिंगिंग की दुनिया से रिटायरमेंट ले लिया है, जिससे उनके फैंस का दिल भी टूट गया है. अब सिंगर के फैंस को किसी नई फिल्म में अरिजीत सिंह की आवाज नहीं सुनाई देगी. द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार अरिजीत सिंह 414 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं. प्लेबैक सिंगिंग, लाइव कॉन्सर्ट और ब्रांड एंडोर्समेंट से सिंगर ने ये कमाई की है. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/p/DEw_VY9I-L7/?hl=en&img_index=1

07:23 (IST) 28 Jan 2026
Entertainment News LIVE: श्रुति हासन का बर्थडे आज

श्रुति हासन आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं. फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार कमल हासन की बड़ी बेटी श्रुति हासन उन एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं, जो हिंदी, तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम कर ऑडियंस के दिलों में अपनी पहचान बना चुकी हैं. इसके साथ ही श्रुति काफी अच्छी सिंगर भी हैं. बता दें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में श्रुति ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में आई फिल्म 'लक' से की थी.

https://www.instagram.com/p/DSj1KJojCNO/?hl=en&img_index=1

06:53 (IST) 28 Jan 2026
Entertainment News LIVE: वरुण धवन की टीम ने मुंबई मेट्रो के वायरल वीडियो पर दी सफाई

'बॉर्डर 2' के रिलीज के बाद वरुण धवन को मुंबई मेट्रो में स्पॉट किया गया था. मेट्रो में आम लोगों के साथ सफर करते हुए वरुण धवन का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसी बीच एक्टर ने मेट्रो में पुश-अप्स भी किए, जिसके बाद खबरें सामने आई कि एक्टर पर फाइन लग गया है. साथ ही अधिकारियों ने भी वरुण धवन की वीडियो पर आपत्ति जताते हुए पोस्ट किया था. वहीं अब वरुण धवन की टीम ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर क्लीयर किया है कि वरुण धवन पर कोई जुर्माना नहीं लगा है.

23:01 (IST) 27 Jan 2026
Entertainment News LIVE: कौन हैं कोयल रॉय? जिनसे अरिजीत ने रचाई दूसरी शादी

बॉलीवुड के मशहुर सिंगर अरिजीत सिंह ने आज यानी 27 जनवरी को एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया और अपने फैंस को यह जानकारी दी है कि वो अब प्लेबैक सिंगिंग नहीं करेंगे. जैसे ही यह पोस्ट उन्होने शेयर किया तो उनके फैंस काफी हैरान हुए है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी वाइफ का क्या नाम है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

21:02 (IST) 27 Jan 2026
Entertainment News LIVE: बॉलीवुड की वो खूंखार विलेन, जिन्होंने खुद ही बर्बाद की अपनी लाइफ

आज हम आपको बॉलीवुड की उस पॉपुलर विलेन के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में बहुत दर्द झेला. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन थीं? देखें वीडियो

20:39 (IST) 27 Jan 2026
Entertainment News LIVE: Border 2 का 5वें दिन बेहद बुरा हाल, बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी फिल्म

बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' औंधे मुंह गिर गई है. फिल्म का पांचवें दिन का कलेक्शन बेहद खराब रहा है, जिसने मेकर्स की चिंता बढ़ा दी है. आइए जानते हैं कि फिल्म का कलेक्शन क्या है? पढ़ें पूरी खबर...

First published on: Jan 27, 2026 06:48 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.