शादी की खबरों पर Karan Wahi ने लगाया फुल स्टॉप, Jennifer Winget संग रिश्ते पर दी सफाई

Karan Wahi And Jennifer Winget Wedding Rumor: पिछले कुछ दिनों में Karan Wahi और Jennifer Winget की शादी से जुड़ी अफवाह चारों तरफ फैली हुई थी. इस बीच उन्होंने खुद इस रिश्तें पर सफाई दी है. आइए जानते हैं.

Karan Wahi And Jennifer Winget Wedding Rumor

Karan Wahi And Jennifer Winget Wedding Rumor

Karan wahi Jennifer Winget Relationship: आजकल एक्टर Karan Wahi और Jennifer Winget काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. मुख्य कारण है उनकी शादी की अफवाह. आखिरकार, इस अफवाह की सफाई खुद करन वाही ने दी है. उन्होंने अपने और जेनिफर के रिश्ते पर खुलकर बात की है. आइए जानते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

करन वाही ने बताई रिश्ते की सच्चाई

Hindustan Times की रिपोर्ट के अनुसार, Karan Wahi ने अपनी और जेनिफर की शादी की अफवाह को फेक बताया है. उन्होंने बताया कि यह ‘फेक न्यूज’ है. बता दें कि जेनिफर और करन एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं. लेकिन उनकी इस दोस्ती को फैंस ने रिश्ते का नाम दे दिया था, जो की झूठ है. करन और जेनिफर किसी तरह के रोमांटिक रिलेशनशिप में नहीं हैं. वे सिर्फ दोस्त हैं.

विज्ञापन

दोनों एक्टर्स की पक्की दोस्ती

करन और जेनिफर दोनों बहुत अच्छे दोस्त गैं. उन्होंने कई शो में काम किया, जिसमें ‘दिल मिल गए’ में जेनिफर ने डॉ रिदिमा गुप्ता, वहीं करन ने डॉ सिद्धांत मोदी का रोल निभाया था. इसके अलावा इस जोड़ी को Raisinghani vs Raisinghani वेबसीरीज में भी साथ देखा जा चुका है. इस वेबसीरीज में दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था. इसके बाद से ही इन दोनों के रिश्ते की अफवाह की आग जोर पकड़ने लगी थी.

करन और जेनिफर की पर्सनल लाइफ

Jennifer Winget ने 2012 में करन सिंह ग्रोवर के साथ शादी की थी. लेकिन 2 साल बाद ही 2014 में दोनों ने तलाक ले लिया. वहीं करन वाही का नाम उदिति सिंह से जोड़ा जाता है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक वे 2020 से लेकर 2021 तक रोमांटिक रिलेशनशिप में थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ