बॉलीवुड का वो खूंखार विलेन, जिनकी पूर्व पीएम से थी दोस्ती, कभी नाले के पाइप में बिताई रातें

Bollywood Villain: बॉलीवुड का वो खूंखार विलेन, जिन्होंने अपने करियर में 200 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया और एक्स पीएम से साथ उनकी दोस्ती थी. आइए जानते हैं इनके बारे में कि ये कौन थे?

Hamid Ali Khan

Hamid Ali Khan. IMAGE CREDIT- Social Media

विज्ञापन

Bollywood Villain: बॉलीवुड के कई ऐसे कलाकार रहे हैं, जो भले ही आज इस दुनिया में ना हों, लेकिन उन्हें आज भी याद किया जाता है. आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बता रहे हैं. ये दिवंगत अभिनेता कोई और नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा के पॉपुलर विलेन अजीत हैं, जिनका असली नाम हामिद अली खान था. हामिद अली खान एक्स पीएम के बेहद करीबी दोस्त रह चुके हैं.

इस डायलॉग के लिए फेमस

अजीत यानी हामिद अली खान अपने डायलॉग ‘मोना डार्लिंग’ की वजह से आज भी याद किए जाते हैं. यारों के यार कहे जाने वाले अजीत की पूर्व पीएम से दोस्ती थी, जो एक मिसाल बनी. अजीत की बात करें तो उनके पिता चाहते थे कि वो डॉक्टर या वकील बने. अजीत के पिता एक ड्राइवर थे और इसलिए वो अपने बेटे को कामयाब होना देखना चाहते थे, लेकिन अजीत के दिमाग में तो एक्टिंग का कीड़ा पनप रहा था.

विज्ञापन

नाले के पाइप में बिताई रातें

अजीत का पढ़ाई में मन नहीं लगता था और एक दिन उन्होंने अपने किताबों को बेचा और मुंबई आ गए. हालांकि, मुंबई आने के बाद उनका सफर आसान नहीं था और ना तो उन्हें काम मिला ना ही रहने की जगह. अजीत ने पहले एक दोस्त के घर कुछ दिन बिताए, लेकिन फिर एक वक्त ऐसा आया कि उन्हें नाले में पड़े सीमेंट के पाइप में रातें गुजारनी पड़ीं.

बड़े बड़े विलेन के रोल

अजीत के अंदर एक्टिंग का कीड़ा था. शुरू में भले ही उन्हें छोटे-मोटे रोल मिले, लेकिन बाद में उन्हें लीड रोल मिलने लगे. भले ही अजीत को लीड रोल मिल गए थे, लेकिन उनकी फिल्में नहीं और तब नानाभाई भट्ट ने उनका नाम बदलकर अजीत खान रखने की सलाह दी थी. इसके बाद अजीत की किस्मत ऐसी चमकी कि वो बड़े बड़े विलेन रोल करने लगे.

200 से भी ज्यादा फिल्मों में किया काम

इसके बाद अजीत ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और खूब नाम कमाया. अजीत ने अपने करियर में 200 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया, जिसमें उनकी पॉपुलर फिल्में ‘जंजीर’, ‘मुगल-ए-आजम’ हैं. बहुत कम लोग जानते हैं कि अजीत और पीवी नरसिम्हा राव कॉलेज के दिनों में एक ही हॉस्टल में रहते थे और दोनों अच्छे दोस्त थे.

विज्ञापन

पीवी नरसिम्हा राव से दोस्ती

अजीत ने जहां फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाया, तो वहीं, पीवी नरसिम्हा राव आगे चलकर देश के प्रधानमंत्री बने. अजीत की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने तीन शादियां की थी. साल 1998 में हार्ट अटैक से अजीत खान का निधन हो गया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ