Border 2 का 5वें दिन बेहद बुरा हाल, बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी सनी देओल की फिल्म, जानें कलेक्शन

Border 2 Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ औंधे मुंह गिर गई है. फिल्म का पांचवें दिन का कलेक्शन बेहद खराब रहा है, जिसने मेकर्स की चिंता बढ़ा दी है. आइए जानते हैं कि फिल्म का कलेक्शन क्या है?

Border 2

Border 2. image credit- social media

Border 2 Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बवाल काट रही थी, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि फिल्म टिकट खिड़की पर ठंडी पड़ गई है. फिल्म की पांचवें दिन की कमाई में बेहद भारी गिरावट देखने को मिली है. ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाएगी. आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन कितना कलेक्शन किया है?

विज्ञापन

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का कलेक्शन

सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की 5वें दिन की कमाई की बात करें तो Sacnilk.com के अनुसार, इस फिल्म ने 19.50 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो इसकी चौथे दिन की कमाई से बेहद कम है. हालांकि, अभी ये फिल्म के शुरुआती और अनुमानित आंकड़े हैं और इनमें बदलाव हो सकता है.

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी सनी देओल की फिल्म

फिल्म अपनी रिलीज के पांचवें दिन टिकट खिड़की पर औंधे मुंह गिरी है, जिससे इसके लिए आने वाले दिनों में कमाई करना मुश्किल हो सकता है. इसी के साथ अगर फिल्म की टोटल कमाई की बात करें तो इस फिल्म का पांच दिन का कुल कलेक्शन 196.50 करोड़ रुपये हो गया है.

फिल्म का बीते चार दिन का कलेक्शन

वहीं, अगर फिल्म के बीते चार दिनों के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर यानी रिलीज के पहले दिन 30 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. फिल्म ने दूसरे दिन 36.5 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 54.5 करोड़ रुपये और चौथे दिन 59 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. फिल्म ने पहले चार दिन में शानदार कमाई की है.

विज्ञापन

‘मर्दानी 3’ बनेगी चुनौती

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के गिरते कलेक्शन ने मेकर्स की चिंता बढ़ा दी है. अब देखने वाली बात ये होगी कि ये फिल्म आने वाले दिनों में कैसा कलेक्शन कर पाती है? साथ ही ये भी एक सवाल खड़ा हो गया है कि क्या ये फिल्म 500 करोड़ के आंकड़े को पार कर पाएगी? इसके अलावा फिल्म के लिए ‘मर्दानी 3’ का सामना करना भी मुश्किल लग रहा है. रानी मुखर्जी की ये फिल्म 30 जनवरी को रिलीज हो रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ