नेगेटिव कमेंट्स, ट्रोलिंग और छोड़ी IIT की तैयारी, कौन हैं Rachit Rojha? जो The 50 में काटेंगे बवाल

Who is Rachit Rojha: अपकमिंग शो ‘द 50’ के प्रीमियर का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. शो के शुरू होने में भी अब ज्यादा समय नहीं बचा है. इस बीच सभी शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स के बारे में जानना चाहते हैं. आज हम आपको ‘द 50’ के कंटेस्टेंट रचित रोझा के बारे में बता रहे हैं.

Rachit Rojha

Rachit Rojha. IMAGE CREDIT- Social Media

Who is Rachit Rojha: अपकमिंग शो ‘द 50’ इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. इस शो के प्रीमियर का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. शो में 50 कंटेस्टेंट्स नजर आने वाले हैं, जिनके बारे में हर कोई जानना चाहता है. आज हम आपको ‘द 50’ में नजर आने पॉपुलर यूट्यूबर रचित रोझा के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं रचित रोझा?

विज्ञापन

कौन हैं रचित रोझा?

अपकमिंग शो ‘द 50’ में नजर आने वाले कंटेस्टेंट रचित रोझा की बात करें तो रचित रोझा एक बेहद पॉपुलर यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर हैं. रचित रोझा आज भले ही एक पॉपुलर सोशल मीडिया स्टार हैं, लेकिन इसके लिए उन्होंने बेहद मेहनत की है. रचित दिल्ली के रहने वाले हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी मेहनत के दम पर लाखों सब्सक्राइबर हासिल किए हैं.

विज्ञापन

इंजीनियर बनने की तैयारी कर रहे थे रचित

रचित रोझा की बात करें तो पहले रचित इंजीनियर बनने की तैयारी कर रहे थे. उन्होंने IIT की तैयारी छोड़कर कंटेंट क्रिएशन का फैसला लिया. हालांकि, ये राह उनके लिए आसान नहीं थी और शुरुआती दिनों में उन्हें लोगों की नेगेटिव कमेंट्स और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, लेकिन रचित ने हिम्मत नहीं हारी और कड़ी मेहनत और लगन से अपनी पहचान बनाई.

इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर हैं पॉपुलर

आज रचित रोझा को कौन नहीं जानते. उनके वीडियोज इंटरनेट पर बेहद पॉपुलर हैं और खूब वायरल होते हैं. रचित के वीडियोज पर मिलियंस में व्यूज आते हैं. इंस्टाग्राम की बात करें तो इंस्टा पर उन्हें 1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. वहीं, यूट्यूब पर रचित के 14.9 मिलियन सब्सक्राइबर हैं.

विज्ञापन

‘द 50’ में आएंगे नजर

रचित रोझा इन दिनों मोस्ट अवेटेड शो ‘द 50’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक रचित की चर्चा हो रही है. रचित ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शो में जाने की जानकारी दी है. इसको लेकर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी जानकारी दी है. रचित ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें उन्होंने बताया है कि उन्हें ‘द 50’ से इनवाइट आया है और वो इस शो का हिस्सा बनने वाले हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ