Entertainment News: सनी देओल की 'लाहौर 1947' का बदला टाइटल! क्या है फिल्म का नया नाम?

Entertainment News: मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी ताजा अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Entertainment News LIVE

Entertainment News: सनी देओल और आमिर खान की अपकमिंग फिल्म ‘लाहौर 1947’ का नाम बदल दिया गया है. खबरें हैं कि अब फिल्म को दूसरे नाम से रिलीज किया जाएगा. 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लाहौर 1947’ का नया नाम भी सामने आ गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार अब फिल्म का नया नाम ‘बंटवारा 1947’ होने वाला है. हालांकि अभी तक मेकर्स ने इस पर कोई ऑफिशियल बयान जारी कर फैंस को खबर नहीं दी है. लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म अब ‘बंटवारा 1947’ के नाम से रिलीज हो सकती है.

विज्ञापन

अरशद वारसी का बर्थडे

अरशद वारसी आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं. बॉलीवुड में अरशद वारसी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1996 में की थी. इस दौरान उनकी ‘तेरे मेरे सपने’ फिल्म रिलीज हुई थी. अपनी पहली फिल्म से ही अरशद वारसी ने बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली थी. इसके बाद उन्होंने हीरो हिन्दुस्तानी, मेरे दो अनमोल रतन, जानी दुश्मन, मुन्नाभाई एमबीबीएस, हलचल, मैंने प्यार क्यूं किया, सलाम नमस्ते, गोलमाल और धमाल जैसी फिल्मों में काम किया.

विज्ञापन

‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘भूत बंगला’ सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. फिल्म ने दूसरे दिन 19 करोड़ की कमाई की है. अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 42 करोड़ है और भारतीय नेट कलेक्शन 35 करोड़ है. वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड 60.50 करोड़ की कमाई कर ली है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Entertainment News LIVE: धनुष की फिल्म ‘Kara’ का ट्रेलर रिलीज, 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार धनुष की फिल्म 'कारा' का आज यानी 19 अप्रैल को ट्रेलर जारी कर दिया गया है. इस मूवी में धनुष के साथ ममिता बैजू और सूरज वेंजरामूडू अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं धनुष की यह फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म का निर्देशन विग्नेश राजा ने किया है.

https://www.instagram.com/p/DV0tCzJgYdh/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Entertainment News LIVE: राजपाल यादव ने पैपराजी को दिया उन्ही के अंदाज में जवाब

बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने पैपराजी को उन्ही के अंदाज में जवाब दिया है, जो काफी वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/reel/DXUkXcik595/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Entertainment News LIVE: Pakistan में OTT पर ट्रेंड कर रही बॉलीवुड की ये 5 फिल्में

ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना हर कोई काफी ज्यादा पसंद करते हैं. आज हम आपको पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 ट्रेंड कर रही 5 भारतीय फिल्मों के बारे में बताएंगे. दरअसल इन फिल्मों को पड़ोसी मुल्क में ओटीटी पर जमकर देखा जा रहा है. चलिए जानते हैं उन मूवीज के बारे में. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Dhurandhar 2 ने 32वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, कमा डाले इतने करोड़

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' पिछले एक महीने से बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेर रही है. इस मूवी ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड अपने नाम किया है. 'धुरंधर द रिवेंज' को रिलीज हुए 32 दिन हो चुके हैं लेकिन फिल्म अभी भी अच्छी कमाई कर रही है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: रविवार को Akshay Kumar की फिल्म 'भूत बंगला' ने कमाए इतने करोड़

हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. इस फिल्म ने दो दिनों में करीब 35 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. लेकिन फिल्म को तीसरे दिन जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: तारक मेहता शो में एंट्री लेगा ये नया किरदार

सब टीवी का सबसे पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 18 सालों से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है. इस शो के हर किरदार ने अपनी एक अलग जगह बनाई है. हालांकि, इस शो से कई कलाकारों ने दूरी बना ली है. लेकिन यह शो आज भी दर्शकों को खूब पसंद आता है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: OTT पर छिपी है ये शानदार कॉमेडी-ड्रामा फिल्म

ओटीटी पर हर महीने कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज की जाती है, जो लोगों के दिलों में अपनी जगह बना लेती है. हालांकि, कई ऐसी फिल्में और सीरीज भी रिलीज होती है, जो दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आती है. लेकिन आज हम एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म लेकर आए हैं, जो इन दिनों ओटीटी पर काफी ज्यादा देखी जा रही है. यह साउथ इंडस्ट्री की फिल्म है, जिसे लोग काफी सपोर्ट कर रहे हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Dhurandhar से 10 गुना ज्यादा एक्शन और थ्रिलर से भरी हैं ये 5 सीरीज

क्या आपको बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' पसंद आई है? अगर हां, तो आज हम 5 जबरदस्त एक्शन और थ्रिलर से भरी हुई सीरीज लेकर आए है. इस सीरीज में आपको 'धुरंधर' से भी तगड़ा सस्पेंस और एक्शन देखने को मिलने वाला है. यह सीरीज आप घर बैठे ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं. चलिए जानते हैं उन सीरीज के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: साउथ फिल्मों से 100 गुना ज्यादा थ्रिलर से भरी हैं ये 7 मूवी, देखें लिस्ट

आप पूरे परिवार के साथ देखने के लिए बढ़िया मूवी तलाश रहे हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है. आज हम आपको 7 जबरदस्त फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसे आप ओटीटी पर घर बैठे देख सकते हैं. इन फिल्मों में सस्पेंस के साथ शानदार एक्शन देखने को मिलने वाला है, जो आपको काफी पसंद आने वाली है. इस लिस्ट में नसीरुद्दीन शाह की मूवी से लेकर अजय देवगन और अक्षय कुमार की फिल्में मौजूद है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़े पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: दिवंगत गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का 70 वर्ष की आयु में हुआ निधन

हिंदी सिनेमा को मानो किसी की बुरी नजर लग गई है. हाल ही दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने दुनिया को अलविदा कहा था. वही अब खबर यह आ रही है कि टी सीरीज के संस्थापक दिवंगत गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का 70 साल की आयु में निधन हो गया है. 

Entertainment News LIVE: 2 घंटे 30 मिनट की इस फिल्म ने लोगों को बनाया दीवाना

बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी सिनेमा की कई सारी ऐसी फिल्में है, जिसे लोग बार बार देखना पसंद करते हैं. आज हम भी एक ऐसी ही फिल्म लेकर आए है, जिसे लोगों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिला था. हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं, वो एक भोजपुरी फिल्म है. आपको भोजपुरी मूवी देखना पसंद है, तो आपको यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए. इस मूवी में आपको गांव की गलियों से लेकर घर-परिवार की कहानियां तक देखने को मिलती है, जिसकी वजह से लोग अपनी निजी जिंदगी को मूवी के साथ जुड़ा हुआ महसूस करने लगते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: क्या 'प्रेग्नेंसी' की वजह से Dhurandhar 2 की स्क्रीनिंग में गायब थी दीपिका पादुकोण?

आज 19 अप्रैल 2026 को दीपिका-रणवीर ने अपने फैंस को खुशखबरी दी कि वे दोबारा मम्मी-पापा बनने वाले हैं. इस न्यूज के आने पर एक बार फिर से धुरंधर 2 की स्क्रीनिंग में दीपिका के गायब होने की खबर वापिस सुर्खियों में आ गई है. इस दौरान दीपिका भयंकर ट्रोल हुईं थी. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: कौन से हैं Arshad Warsi के 6 सबसे आईकॉनिक रोल्स?

अरशद वारसी बहुत ही वर्सेटाइल एक्टर हैं. उनका हर एक किरदार लोगों के दिलों पर राज करता है. आज हम ऐसे ही इन 6 जबरदस्त किरदारों के बारे में बात करेंगे, जो अमर हो गए. आइए जानते हैं. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Lin Laishram ने अपने मदरहुड की दिखाई झलक

रणदीप हुड्डा और Lin Laishram हाल ही में माता-पिता बने हैं. इस बीच लिन ने इंस्टाग्राम पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. इसमें लिन अपने मदर हुड एक्सपीरियंस को साझा करते हुए नजर आईं. उन्होंने बच्चे के जन्म से लेकर अब उसके पालन पोषण तक की फोटोज शेयर की. फैंस लिन की ये खास जर्नी देखकर काफी खुश हैं.

https://www.instagram.com/p/DXTgJQUjWaw/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: कितनी है 'धुरंधर' एक्टर Ranveer Singh और Deepika Padokone की नेटवर्थ?

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द फिर से मम्मी-पापा बनने वाले हैं. हर जगह कपल को बधाई दी जा रही है. इसी बीच रणवीर सिंह की कमाई को लेकर लोगों में दिलचस्पी देखी जा रही है. आइए जानते हैं इस कपल की नेटवर्थ. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: पिंक आउटफिट में जैस्मीन बसीन का ढाया कहर

जैस्मीन बसीन अक्सर अपने स्टाइलिश लुक के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर पिंक आउटफिट में तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वे बेहद खूबसूरत और हॉट नजर आ रही हैं. फैंस फोटोज देखकर हैरान रह गए.

https://www.instagram.com/p/DXTaFVYDba8/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: 2 घंटे 36 मिनट की वो फिल्म, जिसमें सपोर्टिंग एक्टर के आगे फीका पड़ा मेन हीरो

कुछ फिल्में Millennials के लिए बेहद खास हैं. उनके लिए उन फिल्मों का एक एक सीन क्लट क्लासिक होता है. ऐसी ही 2 घंटे 36 मिनट की एक फिल्म है, जिसमें सपोर्टिंग एक्टर ने लीड एक्टर को पीछे छोड़ दिया था. आज भी यह करेक्टर याद किया जाता है. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: कौन हैं Sadhvi Satish Sail, जिनका नाम कर्नाटक की राजनीति से जुड़ा?

साध्वी सतीश सैल ने हाल ही में Miss India 2026 को खिताब जीत लिया है. लेकिन हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि साध्वी सतीश सैल आखिर हैं कौन और इनका नाम कर्नाटक की राजनीति से क्यों जुड़ रहा है. आइए जानते हैं. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Ananya Pandey ने अपने को-स्टार लक्ष्य को किया बर्थडे विश

अन्नया पांडे ने अपने को-स्टार लक्ष्य को बर्थडे विश किया है. इंस्टाग्राम पर शूटिंग के दौरान कुछ खास पलों को साझा किया है, जिसमें दोनों की जोड़ी काफी मस्त लग रही है. बता दें कि 'चांद मेरा दिल' में यह जोड़ी साथ नजर आने वाली है.

https://www.instagram.com/p/DXTU-vZiXrd/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर तीसरे नंबर पर छाई पवन कल्याण की ये फिल्म

पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' नेटफ्लिक्स पर तीसरे नंबर पर छाई हुई है. इस फिल्म ने रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को भी पीछे छोड़ दिया है. वहीं भारत में इस फिल्म के एक्शन सीन्स को काफी पसंद किया जा रहा है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: Deepika Padukone ने दूसरी प्रेग्नेंसी का किया ऐलान, बड़ी बहन बनने वाली है दुआ

दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बनने वाली हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए यह खुशखबरी फैंस के साथ साझा की है. उनकी बड़ी बेटी दुआ ने बड़े खास तरीके से यह खबर बताई. रणवीर सिंह अब 2 बच्चों के पापा बनने वाले हैं. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर 2' ने अब तक कितनी की कमाई?

'धुरंधर 2' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 31 दिन हो गए हैं. अभी भी फिल्म की कमाई बरकरार है. 31वें दिन फिल्म ने 4.65 करोड़ की कमाई की. फिल्म का भारतीय नेट कलेक्शन 1,110.47 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 1,329.31 करोड़ हो गया है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 1,748.91 करोड़ की कमाई कर ली है.

Entertainment News LIVE: मुनव्वर फारूकी का शो हुआ पोस्टपोन

मुनव्वर फारूकी का बेंगलुरु में होने जा रहा शो पोस्टपोन हो गया है. कॉमेडियन ने अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी. वहीं उन्होंने कहा कि आज का शो अगले सप्ताह के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है. हमारा स्टैंड-अप शो स्थल एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास है, जहां आज आईपीएल मैच होना है जिसके कारण क्षेत्र में यातायात पर भारी प्रतिबंध लग गया है.

Entertainment News LIVE: फेमिना मिस इंडिया 2026 का ताज गोवा की साध्वी सतीश सैल ने जीता

फेमिना मिस इंडिया 2026 का ताज गोवा की साध्वी सतीश सैल ने अपने नाम कर लिया है. साध्वी ने 30 कंटेस्टेंट्स को पछाड़कर इस ताज को अपने नाम किया है. अब वो मिस वर्ल्ड 2027 में भारत को रिप्रेजेंट करेंगी. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: शादी से क्यों दूर रहते हैं Dhurandhar 2 फेम एक्टर?

'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' में नजर आने वाले गौरव गेरा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि वो शादी से क्यों दूर रहते हैं. एक्टर ने कहा कि एक समय था जब मैं गहरे प्यार में था, लेकिन उस फेज में अब मैं वापस नहीं जाना चाहता हूं. मैं किसी को इतना महत्वपूर्ण नहीं बनाना चाहता हूं कि वो मुझे चोट पहुंचा सके.

Entertainment News LIVE: आदित्य धर ने की विजय गांगुली की तारीफ, गर्व से झूमीं रुपाली गांगुली

रुपाली गांगुली के भाई विजय गांगुली की हाल ही में आदित्य धर ने तारीफ की है. 'धुरंधर' में विजय गांगुली की कोरियोग्राफी देखकर आदित्य धर ने उनके लिए एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया. वहीं रुपाली गांगुली ने पोस्ट को रीशेयर करते हुए अपनी भाई पर गर्व जताया.

Entertainment News LIVE: OTT पर देखें अरशद वारसी की फिल्में

ओटीटी पर अरशद वारसी की फिल्में देखकर आप घर बैठे एन्जॉय कर सकते हैं. इन फिल्मों में गोलमाल, मुन्नाभाई MBBS, जॉली एलएलबी 3, वेलकम टू कराची और गुड्डू रंगीला जैसी फिल्में शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'भूत बंगला' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'भूत बंगला' सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. फिल्म ने दूसरे दिन 19 करोड़ की कमाई की है. अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 42 करोड़ है और भारतीय नेट कलेक्शन 35 करोड़ है. वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड 60.50 करोड़ की कमाई कर ली है.

https://www.instagram.com/p/DXGf497jWd8/

Entertainment News LIVE: अरशद वारसी का बर्थडे

अरशद वारसी आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं. बॉलीवुड में अरशद वारसी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1996 में की थी. इस दौरान उनकी 'तेरे मेरे सपने' फिल्म रिलीज हुई थी. अपनी पहली फिल्म से ही अरशद वारसी ने बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली थी. इसके बाद उन्होंने हीरो हिन्दुस्तानी, मेरे दो अनमोल रतन, जानी दुश्मन, मुन्नाभाई एमबीबीएस, हलचल, मैंने प्यार क्यूं किया, सलाम नमस्ते, गोलमाल और धमाल जैसी फिल्मों में काम किया.

Entertainment News LIVE: सनी देओल की 'लाहौर 1947' का बदला नाम!

सनी देओल और आमिर खान की अपकमिंग फिल्म 'लाहौर 1947' का नाम बदल दिया गया है. खबरें हैं कि अब फिल्म को दूसरे नाम से रिलीज किया जाएगा. 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'लाहौर 1947' का नया नाम भी सामने आ गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार अब फिल्म का नया नाम 'बंटवारा 1947' होने वाला है. हालांकि अभी तक मेकर्स ने इस पर कोई ऑफिशियल बयान जारी कर फैंस को खबर नहीं दी है.

Entertainment News LIVE: दिल दहला देगी ये 58 साल पुरानी हॉरर फिल्म

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई सारे नए कंटेंट देखने के लिए मौजूद है. लेकिन आप एक खतरनाक हॉरर फिल्म सर्च कर रहे हैं, तो आज हम आपको 58 साल पुरानी एक ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे, जिसे देखने में असली डर लगेगा. यह फिल्म एक बार देखने के बाद लोग दोबारा देखने की हिम्मत नहीं कर पाते हैं.चलिए जानते हैं इस मूवी के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Arti Singh ने मामी से रिश्ते पर दिया चौंकाने वाला बयान

भारतीय एक्ट्रेस Arti Singh ने अपनी मामी से रिश्ते सुधारने के बाद काफी खुश नजर आ रही है. आरती सिंह ने कहा कि 14 साल बाद पुराने रिश्ते फिर से जुड़ गए और इस पल मैं बहुत खुश हुं

https://www.instagram.com/reel/DXR2GLFk9TO/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: महीने बाद भी नहीं थमी ‘धुरंधर 2’ की आंधी, 31वें दिन किया इतना कलेक्शन

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिल रहा है. यही कारण है कि फिल्म 31 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेर रही है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने आज यानी 18 अप्रैल को कितने का कलेक्शन किया है. पढ़े पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: पैसा खर्च किए बिना YouTube पर देखें ‘भूत बंगला’

इन दिनों सिनेमाघरों में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' देखी जा रही है. यह मूवी 17 अप्रैल को थिएटर में रिलीज की गई है, जिसे दर्शकों का भरपूर सपोर्ट मिलता हुआ नजर आ रहा है. लेकिन आज हम आपको साल 1965 में रिलीज हुई फिल्म 'भूत बंगला' के बारे में बताएंगे, जिसे आप फ्री में देख सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Squid Game से 100 गुना ज्यादा सस्पेंस लेकर बैठी हैं ये 7 सीरीज

OTT पर हर हफ्ते फिल्में और सीरीज रिलीज की जाती हैं, जिसे लोग खूब पसंद करते हैं. आज हम भी आपको 7 शानदार सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे इन दिनों लोग काफी पसंद कर रहे है. आप भी ओटीटी पर सस्पेंस वाली सीरीज देखने का प्लान कर रहे हैं, तो यह स्टोरी आपके बड़े काम आ सकती है. दरअसल, आज हम आपको 7 सस्पेंस वाली सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे आप ओटीटी पर देख सकते हैं. पढ़े पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: जरीन खान ने दिवंगत मां को याद करते हुए शेयर किया भावुक पोस्ट

बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान ने अपनी दिवंगत मां को याद करते हुए एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम कर दी हैं. उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि मां के जाने के बाद जीवन में एक ऐसा गहरा खालीपन आ गया है जिसे कभी भरा नहीं जा सकता है.

https://www.instagram.com/p/DXRPJ6sisft/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Entertainment News LIVE: 9.2 IMDb रेटिंग वाली हिट सीरीज का नया सीजन अब Prime Video पर देगा दस्तक

OTT पर कुछ नया कंटेंट तलाश रहे हैं, तो आज हम आपको एक ऐसे हिट वेब सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसका नया सीजन जल्द ही दस्तक देने वाला है. इस सीरीज को TVF ने बनाया है, जो पहले ही पंचायत और कोटा फैक्ट्री जैसी हिट सीरीज दे चुके हैं. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: YouTube पर सबसे ज्यादा देखी गई ये हिंदी डब फिल्म

आप भी ओटीटी पर फिल्में देखने का शौक रखते हैं. लेकिन महंगे सब्सक्रिप्शन के कारण फिल्में नहीं देख पाते हैं, तो अब आपको सोचने की जरूरत नहीं है. क्योंकि आज हम आपको एक ऐसी शानदार फिल्म के बारे में बताएंगे, जिसे आप फ्री में ओटीटी पर देख सकते हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Netflix पर ट्रेंड कर रही सिद्धांत-मृणाल की ये फिल्म

ओटीटी पर कई ऐसी फिल्में रिलीज हुई है, जिन्होंने सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखाया है. वहीं अब मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी फिल्म रिलीज हुई है, जिसे थिएटर में दर्शकों का सपोर्ट नहीं मिला था. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: आखिर Mumtaz ने ऐसा क्या किया? जो आग-बबूला हो गए लोग

बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रही हैं. इस बीच आशा भोसले के अंतिम संस्कार से एक वीडियो सामने आया है, जो चर्चा में आ गया है. ये वीडियो मुमताज का है. आइए जानते हैं कि क्या है मामला? देखें वीडियो

Entertainment News LIVE: शबाना रजा कैसे बनी नेहा? आज गुमनाम हैं मनोज बाजपेयी की वाइफ

फिल्मी दुनिया के कुछ नाम ऐसे हैं, जो अपने आपमें में ही किसी फिल्म की कहानी जैसे हैं. आज हम आपको मनोज बाजपेयी की पत्नी शबाना रजा के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने एक समय पर हिट फिल्में दी थीं, लेकिन अब वो एक्टिंग से बेहद दूर हैं. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Prakash Raj के बयान से मचा बवाल, एक्टर के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत

जनवरी 2026 में केरल के साहित्य उत्सव में सुपरस्टार प्रकाश राज (Prakash Raj) के एक बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है. वहीं अब इसे लेकर एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: आखिर कितने पढ़ें-लिखे हैं Bhooth Bangla के स्टार्स?

अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लोगों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस बीच आइए जान लेते हैं कि फिल्म की स्टारकास्ट कितनी पढ़ी लिखी है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 2026 की वो 5 फिल्में, जिनसे पीछे रह गई Bhooth Bangla

अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' सिनेमाघरों में अपना जलवा दिखा रही है. फिल्म ने भले ही अच्छी ओपनिंग की है, लेकिन ये साल 2026 की 5 फिल्मों से पीछे है. आइए जानते हैं कि आखिर वो कौन-सी फिल्में हैं? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 'पति पत्नी और वो दो' का पोस्टर रिलीज

आयुष्मान खुराना की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' का पोस्टर रिलीज हो गया है. इस पोस्ट को सारा अली खान ने भी शेयर किया है. फिल्म में आयुष्मान के साथ सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह भी नज़र आने वाली हैं. ये फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

https://www.instagram.com/p/DXRAW63CXQ3/?igsh=MWlyZXlpZWoxNnlsZQ%3D%3D

Entertainment News LIVE: 50 साल का वो एक्टर, जो एकता कपूर के शो से बना TV का सुपरस्टार

टीवी के कई स्टार्स ऐसे रहे हैं, जिन्होंने अपने दम पर एक अलग पहचान बनाई हैं. आज हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बता रहे हैं, जो एकता कपूर के शो से टीवी का सुपरस्टार बनकर निकला. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन हैं? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Asha Bhosle की वजह से छूट गई थी Lata Mangeshkar की पढ़ाई

बॉलीवुड की दिग्गज और फेमस सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को निधन हो गया था. आशा ताई के निधन से अभी भी लोग दुखी हैं. इस बीच अब आशा ताई और लता दीदी से जुड़ा एक किस्सा सामने आया है. आइए जानते हैं इसके बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Virat Kohli के पोस्ट को लाइक-डिसलाइक करने पर आया जर्मन मॉडल का रिएक्शन

पॉपुलर क्रिकेटर विराट कोहली इन दिनों एक पोस्ट को लाइक और अनलाइक करने को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. इस बीच अब जर्मन मॉडल का इस पर रिएक्शन सामने आया है. आइए जानते हैं कि उनका क्या कहना है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: दूसरी बार पोस्टपोन हुई सनी देओल की Gabru?

सनी देओल की 'गबरू' की रिलीज डेट एक बार फिर टल गई है. बॉलीवुड हंगामा के अनुसार 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली सनी देओल की 'गबरू' को पोस्टपोन कर दिया गया है. फिल्म की नई रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है.

Entertainment News LIVE: Dhurandhar 2 ने 30 दिन में किया वो कमाल, जिसे करने में ‘पुप्षा 2’ को लगे थे 64 दिन

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है. फिल्म को रिलीज हुए 30 दिन हो गए हैं, लेकिन ये अभी भी कमाई करने में लगी हुई है. हालांकि, क्या आप जानते हैं कि फिल्म 'धुरंधर 2' ने 30 दिन में जितना कलेक्शन किया है, उसके लिए 'पुष्पा 2' को लंबा समय लगा था. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: मुमताज ने आशा भोसले के अंतिम संस्कार का वीडियो किया शेयर

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस मुमताज ने सोशल मीडिया पर आशा भोसले के अंतिम संस्कार का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो के जरिए एक्ट्रेस ने सिंगर को श्रद्धांजलि दी है. साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा कि आपकी बहुत याद आती है.

https://www.instagram.com/p/DXQewdfgZh8/

Entertainment News LIVE: 2 घंटे 29 मिनट की हॉरर कॉमेडी के सामने Bhooth Bangla है पानी कम

श्रद्धा कपूर की 2 घंटे 29 मिनट की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' भारतीय सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर कॉमेडी है. इस फिल्म के सामने अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' भी पानी कम है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: इंफ्लुएंसर ने विराट कोहली वाले मामले पर किया रिएक्ट

जर्मन इंफ्लुएंसर लिजा लाज ने विराट कोहली के मामले पर रिएक्ट किया है. दरअसल विराट कोहली ने इंफ्लुएंसर की फोटो पर रिएक्ट किया था, अब इस पर लिजा लाज ने रिप्लाई करते हुए कहा है कि ये बहुत अजीब था क्योंकि मैं सुबह उठी और देखा कि मैं खबरों में छाई हुई थी. मुझे तो ये भी नहीं पता कि उन्होंने तस्वीर को कब लाइक किया, मुझे तो खबरों से ही पता चला. मुझे उनके लिए बुरा लगता है.

Entertainment News LIVE: तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद मिस्ट्री गर्ल संग दिखे वीर पहाड़िया

वीर पहाड़िया एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं. हाल ही में खबरें थी कि तारा सुतारिया के साथ वीर पहाड़िया का ब्रेकअप हो गया है. इन अफवाहों के बीच अब वीर पहाड़िया को मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया है. सोशल मीडिया पर वीर पहाड़िया के साथ मिस्ट्री गर्ल की फोटो वायरल हो रही है.

https://www.instagram.com/reel/DXNPtNwDopb/

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर तीसरे नंबर पर छाई 'यूथ'

केन करुणास स्टारर 'यूथ' मूवी नेटफ्लिक्स पर तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म ने रणवीर सिंह की 'धुरंधर' और रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' को भी पीछे छोड़ दिया है.

Entertainment News LIVE: 'नागजिला' के बाद रीमा कागती की फिल्म में दिखेंगे कार्तिक आर्यन?

कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म 'नागजिला' को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार कार्तिक आर्यन की नए प्रोजेक्ट्स के लिए बातचीत चल रही है. खबरें हैं कि कार्तिक आर्यन अगली फिल्म रीमा कागती के साथ कर सकते हैं.

https://www.instagram.com/p/DScirdxD6Zt/?img_index=1

Entertainment News LIVE: विराट कोहली को अमीषा पटेल ने किया सपोर्ट

अमीषा पटेल ने विराट कोहली को सपोर्ट किया है. जर्मन इंफ्लुएंसर की फोटो पर रिएक्ट करने के लिए विराट कोहली सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. इस पर अब अमीषा पटेल ने कहा है कि लाइक करना कोई पाप नहीं है. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/reel/DXO5NlhiJR4/

Entertainment News LIVE: पूनम ढिल्लों का बर्थडे आज

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों आज अपना 64वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग और अपने लुक्स से ऑडियंस को खूब एंटरटेन करती आ रही हैं. एक्ट्रेस ने रेड रोज, दर्द, रोमांस, सोहनी माहीवाल, तेरी मेहरबानियां और कर्मा जैसी फिल्मों में काम किया है.

Entertainment News LIVE: जरीन खान को सताई मां की याद, निधन के 10 दिन बाद लिखा इमोशनल नोट

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के लिए इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. सोशल मीडिया पर भी जरीन खान का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. जरीन खान की मां परवीन खान का 8 अप्रैल को निधन हो गया था. वहीं अब 10 दिन बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिखा है. एक्ट्रेस ने लिखा, 'वास्तव में हम अल्लाह के हैं और हम उसी के पास लौटेंगे. मेरा पहला प्यार, मेरी मां, मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी जान, मेरी दुनिया, मेरा सब कुछ… तुम्हें गए 10 दिन हो गए हैं. मैं दुनिया के लिए कोई लंबा-चौड़ा संदेश नहीं लिखूंगी क्योंकि तुम अच्छी तरह जानती हो कि तुम्हारे बिना मैं इस समय किस दौर से गुजर रही हूं.'

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ