2 घंटे 29 मिनट की हॉरर कॉमेडी फिल्म, जिसके सामने Bhooth Bangla है पानी कम; अक्षय कुमार ने किया था कैमियो

Highest Grossing Horror Comedy Movie: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. हालांकि आज हम एक ऐसी हॉरर कॉमेडी फिल्म की बात करने जा रहे हैं जिसके सामने अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' पानी कम है. वहीं इसकी खास बात ये है कि इस फिल्म में अक्षय कुमार का भी कैमियो देखने को मिल चुका है. चलिए फिल्म के बारे में डिटेल में बताते हैं.

stree 2 (6)
1 / 8

विज्ञापन

क्या है फिल्म का नाम?

क्या है फिल्म का नाम?2 / 8

2 घंटे 29 मिनट की इस फिल्म का नाम 'स्त्री 2' है. श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की इस हॉरर कॉमेडी ने बॉक्स ऑफिस हिला दिया था. वहीं भारतीय सिनेमा में ये सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म है.

विज्ञापन

2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म3 / 8

2024 में रिलीज हुई 'स्त्री 2' उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी. श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की एक्टिंग को ऑडियंस ने इतना पसंद किया था कि इस फिल्म को हर किसी ने पॉजिटिव रिस्पॉन्स ही दिया था.

अक्षय कुमार का था कैमियो

अक्षय कुमार का था कैमियो4 / 8

फिल्म की खास बात ये थी कि इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और राजकुमार तो लीड रोल में थे ही, इनके साथ-साथ अक्षय कुमार का कैमियो देखने को मिला था. 'भूत बंगला' फेम अक्षय कुमार को 'स्त्री 2' में देखकर फैंस भी फूले नहीं समाए थे.

विज्ञापन

'भूत बंगला' है पानी कम

'भूत बंगला' है पानी कम5 / 8

भले ही अक्षय कुमार का कैमियो कुछ ही मिनट का हो, लेकिन स्क्रीन पर आते ही ऑडियंस के फेस पर अलग ही मुस्कान आ गई थी. अक्षय कुमार ने भी अपने ह्यूमर से इस फिल्म में चार चांद लगा दिए थे. ये ही वजह है कि 'भूत बंगला' 'स्त्री 2' के सामने पानी कम है.

'स्त्री 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'स्त्री 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन6 / 8

'स्त्री 2' के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 884.45 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं भारत में फिल्म ने 597.99 करोड़ की कमाई की थी. जबकि फिल्म का बजट महज 60 करोड़ ही था. इस फिल्म ने स्टारकास्ट से लेकर मेकर्स को मालामाल कर दिया था.

विज्ञापन

'स्त्री 2' की स्टारकास्ट

'स्त्री 2' की स्टारकास्ट7 / 8

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के साथ-साथ आन्या सिंह, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना और पंकज त्रिपाठी लीड रोल में नजर आए थे. पूरी कास्ट ने मिलकर इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाया.

किस OTT पर देखें 'स्त्री 2'?

किस OTT पर देखें 'स्त्री 2'?8 / 8

'स्त्री 2' को आप प्राइम वीडियो पर बिंज वॉच कर सकते हैं. अगर आप भी हॉरर कॉमेडी के शौकीन हैं तो घर बैठकर देखने के लिए ये फिल्म आपके लिए परफेक्ट चॉइस है. वहीं फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.9 है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन