OTT पर देखें Arshad Warsi की ये 7 कॉमेडी फिल्में, हर सीन में मिलेगा हंसी का तड़का!

Arshad Warsi Top 7 OTT Movies: बॉलीवुड के फेमस एक्टर अरशद वारसी आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं. बॉलीवुड में एक्टर एक से बढ़कर एक कॉमेडी फिल्म देकर ऑडियंस का दिल जीत चुके हैं. आज हम आपको अरशद वारसी की टॉप 7 कॉमेडी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं. इन फिल्मों को आप OTT पर बिंज वॉच कर सकते हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

arshad warsi birthday
1 / 8

विज्ञापन

गोलमाल

गोलमाल2 / 8

साल 2006 में रिलीज हुई इस फिल्म ने ऑडियंस को खूब हंसाया है. फिल्म में अरशद वारसी की एक्टिंग ने फैंस को अपना दीवाना बना लिया था. वहीं फिल्म में अजय देवगन भी लीड रोल में हैं. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

मिस्टर जो बी. कार्वाल्हो

मिस्टर जो बी. कार्वाल्हो3 / 8

अरशद वारसी की ये फिल्म साल 2014 में आई थी. वहीं इस फिल्म में एक्टर के साथ सोहा अली खान और विजय राज लीड रोल में दिखाई दिए. फिल्म ने भी ऑडियंस को खूब हंसाया. आप इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर बिंज वॉच कर सकते हैं.

जॉली एलएलबी

जॉली एलएलबी4 / 8

अरशद वारसी की इस फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ कोर्टरूम ड्रामा भी देखने को मिला. साल 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म में अरशद वारसी के साथ-साथ बोमन ईरानी भी लीड रोल में दिखाई दिए. वहीं ये फिल्म जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है.

विज्ञापन

गुड्डू रंगीला

गुड्डू रंगीला5 / 8

साल 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म ने भी ऑडियंस को हंसने पर मजबूर किया है. इस फिल्म में अरशद वारसी के साथ-साथ अमित साध और अदिति राव हैदरी भी लीड रोल में दिखाई दिए. वीकेंड पर देखने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है और आप इसे यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं.

धमाल

धमाल6 / 8

साल 2007 में आई अरशद वारसी की ये फिल्म आइकॉनिक है. इस फिल्म में अरशद वारसी के साथ-साथ रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, आशीष चौधरी और संजय दत्त लीड रोल में दिखाई दिए हैं. इस फिल्म के जोक्स आज भी फेमस हैं. वहीं ये जी5 पर उपलब्ध है.

विज्ञापन

वेलकम टू कराची

वेलकम टू कराची7 / 8

साल 2015 में आई ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में अरशद वारसी के साथ-साथ जैकी भगनानी भी लीड रोल में हैं. वहीं इस फिल्म को ऑडियंस ने काफी पसंद किया था. आप इस फिल्म को जी5 पर देख सकते हैं.

मुन्नाभाई एमबीबीएस

मुन्नाभाई एमबीबीएस8 / 8

2003 में आई ये फिल्म अरशद वारसी के करियर की आइकॉनिक फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में अरशद वारसी के साथ-साथ संजय दत्त लीड रोल में हैं. फिल्म में मुन्ना और सर्किट की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया. वहीं इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन