Bhooth Bangla Box Office Collection Day 3: रविवार को Akshay Kumar की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, कमाए इतने करोड़

हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. इस फिल्म ने दो दिनों में करीब 35 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. लेकिन फिल्म को तीसरे दिन जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है.

bhooth bangla

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जो  दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. इस मूवी के साथ अक्षय कुमार और प्रियदर्शन लंबे समय बाद एक साथ बॉक्स ऑफिस पर वापसी किया है. ‘भूत बंगला’ को रिलीज करने से पहले इसका पेड प्रीव्यू रखा गया था, जिसमें मूवी ने करीब 3.75 करोड़ रुपये छापे  थे. बता दें कि ‘भूत बंगला’ का पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल को रखा गया था, इसके बाद मूवी को अगले दिन यानी 17 अप्रैल को रिलीज किया गया था. आप भी अक्षय कुमार के फैन है, तो आपके मन में यह सवाल जरूर चल रहा होगा कि आपके फेवरेट हीरो की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

विज्ञापन

‘भूत बंगला’ ने तीसरे दिन कितने का किया कलेक्शन

सैकनिल्क के अनुसार सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं फिल्म ने दूसरे दिन करीब 19 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. हालांकि, खिलाड़ी कुमार की फिल्म ने तीसरे दिन यानी 19 अप्रैल को खबर लिखने तक 18.79 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस फिल्म ने अब तक 53.79 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब साबित हुई है. लेकिन फिल्म ने वर्ल्डवाइड 64.17 करोड़ रुपये कमा डाले हैं. 

विज्ञापन

‘भूत बंगला’ को बनाने में कितने रुपये खर्च हुए

अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ का डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया है और इस मूवी की कहानी आकाश कौशिक ने लिखी है. ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार ने लीड रोल निभाया है, तो वहीं तबु, परेश रावल, राजपाल यादव, मिथिला पालकर और वामिका गब्बी भी अहम किरदार में नजर आए हैं. मूवी की कहानी की बात करें इसकी कहानी मंगलपुर गांव में मौजूद एक महल के इर्द गिर्द घूमती हुई नजर आती है. बता दें कि खिलाड़ी कुमार की फिल्म ‘भूत बंगाल’ को बनाने करीब 100-120 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ