OTT पर छिपी है ये शानदार कॉमेडी-ड्रामा फिल्म, 5 पॉइंट में समझिए देखने लायक है कि नहीं

ओटीटी पर हर महीने कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज की जाती है, जो लोगों के दिलों में अपनी जगह बना लेती है. हालांकि, कई ऐसी फिल्में और सीरीज भी रिलीज होती है, जो दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आती है. लेकिन आज हम एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म लेकर आए हैं, जो इन दिनों ओटीटी पर काफी ज्यादा देखी जा रही है. यह साउथ इंडस्ट्री की फिल्म है, जिसे लोग काफी सपोर्ट कर रहे हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Middle Class
1 / 7

ओटीटी पर हर महीने कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज की जाती है, जो लोगों के दिलों में अपनी जगह बना लेती है. हालांकि, कई ऐसी फिल्में और सीरीज भी रिलीज होती है, जो दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आती है. लेकिन आज हम एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म लेकर आए हैं, जो इन दिनों ओटीटी पर काफी ज्यादा देखी जा रही है. यह साउथ इंडस्ट्री की फिल्म है, जिसे लोग काफी सपोर्ट कर रहे हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन

क्यों देखनी चाहिए फिल्म 'मिडिल क्लास'

क्यों देखनी चाहिए फिल्म 'मिडिल क्लास' 2 / 7

आज हम आपको साउथ सिनेमा की एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म के बारे में बताएंगे, जिसे आप पूरे परिवार के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म देख सकते हैं. साल 2025 में रिलीज की गई इस मूवी का टाइटल 'मिडिल क्लास' है. इस मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर देखा जा सकता है. हम आपको इस मूवी के बारे में 5 पॉइंट में बताएंगे कि आपको यह मूवी देखनी चाहिए या नहीं.

विज्ञापन

'मिडिल क्लास' की कहानी

'मिडिल क्लास' की कहानी3 / 7

फिल्म 'मिडिल क्लास' की कहानी की बात करें, तो यह मूवी एक छोटे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. इस मूवी में आपको मिडिल क्लास के संघर्ष के बारे में दिखाया गया है कि वो कैसे बजट की कमी के कारण ईएमआई के बोझ के नीचे दबता चला जाता है.

कॉमेडी

कॉमेडी4 / 7

'मिडिल क्लास' में आपको शानदार कॉमेडी देखने को मिलती है, जो दर्शकों पूरे टाइम बांधने में कामयाब हुई है. इस मूवी में आपको मिडिल क्लास के घरों में होने वाले रोजमर्रा की स्थितियों को बारीकी से पेश किया गया है, जो आपको टेंशन के बावजूद हंसने पर मजबूर कर देती है.

विज्ञापन

सस्पेंस और ट्विस्ट

सस्पेंस और ट्विस्ट5 / 7

साउथ इंडस्ट्री की इस कॉमेडी ड्रामा मूवी में सस्पेंस के साथ कमाल का ट्विस्ट भी देखने को मिलता है. इस मूवी का अंत काफी भावुक अंदाज में होता है, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देता है.

परफेक्ट गांव

परफेक्ट गांव6 / 7

'मिडिल क्लास' मूवी की बात करें, तो इस फिल्म में आपको एक गांव दिखाया गया है, जो आपको काफी ज्यादा परफेक्ट लगता है. यह फिल्म बताती है कि गांव में रहने वाले लोग शहर के मुकाबले ज्यादा बेहतर है.

विज्ञापन

कैसी है कलाकारों की एक्टिंग

कैसी है कलाकारों की एक्टिंग7 / 7

मिडिल क्लास मूवी में कोई भी बड़ा एक्टर नजर नहीं आया है. इसके बावजूद यह फिल्म दर्शकों लुभाने में कामयाब हो गई है. इस मूवी में नए कलाकारों ने भी शानदार एक्टिंग की है, जो आपको भी पसंद आने वाली है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन