Dhurandhar 2 ने 30 दिन में कर दिया वो कमाल, जिसे करने में 'पुप्षा 2' को लगे थे 64 दिन, 1 महीना का कलेक्शन कितना?

Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है. फिल्म को रिलीज हुए 30 दिन हो गए हैं, लेकिन ये अभी भी कमाई करने में लगी हुई है. हालांकि, क्या आप जानते हैं कि फिल्म 'धुरंधर 2' ने 30 दिन में जितना कलेक्शन किया है, उसके लिए 'पुष्पा 2' को लंबा समय लगा था.

Dhurandhar 2
1 / 7
Dhurandhar 2. image credit- social media

विज्ञापन

धुरंधर 2

धुरंधर 22 / 7

फिल्म 'धुरंधर 2' को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 30 दिन यानी एक महीना हो गया है. भले ही अब फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी हो गई है, लेकिन इस फिल्म ने 30 दिनों में टिकट खिड़की पर जमकर नोट कमाए हैं.

विज्ञापन

धुरंधर 2 का कलेक्शन

धुरंधर 2 का कलेक्शन3 / 7

गौरतलब है कि फिल्म 'धुरंधर 2' के 5वें हफ्ते की शुरुआत धीमी रही, लेकिन फिर भी शुक्रवार को इसने 2.70 करोड़ रुपये नेट और 3.24 की ग्रॉस कमाई की है. इंडिया में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 1105.82 करोड़ रुपये हो गया है.

धुरंधर द रिवेंज

धुरंधर द रिवेंज4 / 7

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' ने भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 1323.73 करोड़ रुपये और ओवरसीज में 418 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इस तरह फिल्म की ग्लोबल कमाई 1741.73 करोड़ रुपये हो चुकी है. साथ ही ये फिल्म अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में शामिल हो चुकी है.

विज्ञापन

धुरंधर 2

धुरंधर 25 / 7

गौरतलब है कि फिल्म 'धुरंधर 2' ने 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड भी छू लिया है. जी हां, फिल्म ने अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रूल' के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पछाड़ दिया है और 'धुरंधर 2' ने सिर्फ 30 दिनों में कर दिखाया है.

धुरंधर 2 की कमाई

धुरंधर 2 की कमाई6 / 7

वहीं, अगर 'पुष्पा 2' की बात करें तो इस फिल्म ने 64 दिन में 1742.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, लेकिन 'धुरंधर 2' ने 30 दिन में 1407.17 करोड़ रुपये कमाए और बाकी थिएटर रन में 335 करोड़ रुपये से ज्यादा को जोड़कर फिल्म का फाइनल टोटल ऊपर आ गया है.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट7 / 7

गौरतलब है कि फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है. फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा सारा अर्जुन, राकेश बेदी, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार नजर आए हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन