2026 की वो 5 फिल्में, जिनसे पीछे रह गई Bhooth Bangla, लिस्ट में 3 तेलुगु फिल्मों के भी हैं नाम
Bhooth Bangla: अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' सिनेमाघरों में अपना जलवा दिखा रही है. फिल्म ने भले ही अच्छी ओपनिंग की है, लेकिन ये साल 2026 की 5 फिल्मों से पीछे है. आइए जानते हैं कि आखिर वो कौन-सी फिल्में हैं?

भूत बंगला
2 / 7अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' की बात करें तो Sacnilk के अनुसार, फिल्म 'भूत बंगला' ने दुनिया भर में कुल 23.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसमें भारत में कुल 18.90 करोड़ रुपये और विदेशों में 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन शामिल है.
बॉर्डर 2
3 / 7फिल्म 'बॉर्डर 2' की बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म 'भूत बंगला' के ओपनिंग कलेक्शन के मुकाबले ये 2 गुना से भी ज्यादा है.
मन शंकर वर प्रसाद गारू (तेलुगु फिल्म)
4 / 7तेलुगु फिल्म 'मन शंकर वर प्रसाद गारू' की बात करें तो इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 32.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. वहीं, 'भूत बंगला' के ओपनिंग कलेक्शन के मुकाबले ये 2 गुना से भी ज्यादा है.
उस्ताद भगत सिंह (तेलुगु फिल्म)
5 / 7इसके अलावा फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' भी इस लिस्ट में आती है. इस फिल्म ने 34.75 करोड़ रुपये कमाए थे, जो फिल्म 'भूत बंगला' के ओपनिंग कलेक्शन के मुकाबले 2.5 गुना से भी ज्यादा हैं.
द राजा साब (तेलुगु फिल्म)
6 / 7प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म ने पहले दिन 53.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं, फिल्म 'भूत बंगला' के ओपनिंग कलेक्शन के मुकाबले ये 4 गुना से भी ज्यादा है.
धुरंधर 2
7 / 7इसके अलावा रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' का नाम तो इस लिस्ट में आना ही था. इस फिल्म ने 102.55 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी. फिल्म 'भूत बंगला' के ओपनिंग कलेक्शन के मुकाबले ये 8 गुना से भी ज्यादा है.
