2 घंटे 36 मिनट की वो फिल्म, जिसमें सपोर्टिंग एक्टर के आगे फीका पड़ा मेन हीरो, Millennials को आज भी याद है मूवी का एक-एक सीन
Munna Bhai MBBS Movie: कुछ फिल्में Millennials के लिए बेहद खास हैं. उनके लिए उन फिल्मों का एक एक सीन क्लट क्लासिक होता है. ऐसी ही 2 घंटे 36 मिनट की एक फिल्म है, जिसमें सपोर्टिंग एक्टर ने लीड एक्टर को पीछे छोड़ दिया था. आज भी यह करेक्टर याद किया जाता है.

Munna Bhai MBBS Movie: कुछ फिल्में Millennials के लिए बेहद खास हैं. उनके लिए उन फिल्मों का एक एक सीन क्लट क्लासिक होता है. ऐसी ही 2 घंटे 36 मिनट की एक फिल्म है, जिसमें सपोर्टिंग एक्टर ने लीड एक्टर को पीछे छोड़ दिया था. आज भी यह करेक्टर याद किया जाता है.
फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस
2 / 8फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस 2003 में रिलीज हुई थी. राजकुमार हिरानी ने इस फिल्म को निर्देशित किया था. यह उस जमाने की सबसे सफल फिल्मों में से एक थी. इसमें संजय दत्त, अरशद वारसी और बोमन ईरानी जैसे दिग्गज कलाकार शामिल थे.
क्यों हुई फिल्म हिट?
3 / 8इस फिल्म में कलाकारों की जबरदस्त एक्टिंग के साथ कहानी काफी मजबूत थी, जिसने जतना को बांधे रखा. यह एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसमें जीवन से जुड़े कई गहरे पहलुओं को छुआ गया है.
अरशद वारसी का किरदार
4 / 8इसमें मुन्ना भाई के रोल में संजय दत्त और सर्किट के रोल में अरशद वारसी ने फिल्म को हिट बना दिया था. लेकिन पूरी फिल्म में अरशद वारसी के रोल सर्किट को खूब पसंद किया गया. आज भी Millennials इस रोल को खूब पसंद करते हैं.
सर्किट का किरदार
5 / 8इस फिल्म सर्किट गुंडा बनता है, लेकिन वह गुंडा होने के बावजूद भावुक होता है. वह दोस्ती और प्यार के लिए किसी भी हद तक जा सकता है. लोगों को सर्किट की कॉमेडी और भावुकता दोनों भा गई.
सर्किट और मुन्ना की जबरदस्त जोड़ी
6 / 8Millennials आज भी सर्किट और मुन्ना की जोड़ी को सबसे बेस्ट मानते हैं. लोगों को इनकी दोस्ती खूब पसंद आती है. दोनों की जोड़ी इतनी जबरदस्त है कि लोग मुख्य किरदार संजय दत्त को भी भूल जाते हैं. सर्किट के डायलॉग्स और अदाकारी ने फिल्म को नया रंग दिया.
फिल्म क्यों आज भी याद है?
7 / 8इस फिल्म में सिर्फ हंसी-मजाक नहीं है. इसमें दोस्ती, परिवार, और सच्चाई का संदेश भी छिपा है. मुन्ना भाई धीरे-धीरे बदलता है और सच्चा डॉक्टर बनने की कोशिश करता है. डॉक्टर अस्थाना (बोमन ईरानी) का रोल भी कमाल का है, लेकिन सर्किट का किरदार सबसे अलग है.
फिल्म का OTT प्लेटफॉर्म और रेटिंग
8 / 8इस फिल्म का आप बिल्कुल फ्री में Youtube और Prime Video पर देख सकते हैं. इसे 8.2 IMDb रेटिंग मिली है. लोग आज भी इस फिल्म को बार बार देखते हैं और मुन्ना-सर्किट की जोड़ी को एन्जॉय करते हैं.