सिनेमाघरों में इन दिनों इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' (Awarapan 2) और सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ (Batwara 1947) देखी जा रही है. दोनों फिल्में 14 अगस्त 2026 को रिलीज हुई थी. 9 दिन होने के बावजूद इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ जमकर कमाई कर रही है, तो वहीं सनी पाजी की फिल्म ‘बटवारा 1947’ की कमाई सिमटती जा रही है. वहीं अब दोनों स्टार के फैंस भी जानना चाहते हैं कि उनके फेवरेट एक्टर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितने का कलेक्शन किया है.
आपको बता दें कि इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म 'आवारापन 2' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. हालांकि, सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म 'बंटवारा 1947' ने 50 करोड़ का आंकड़ा छूने में विफल साबित हुई है. चलिए जानते हैं कि दोनों फिल्मों ने आज यानी शनिवार को कितने का कलेक्शन किया है.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Awarapan 2 Box Office Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर 8वें दिन धीमी पड़ी इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’, कमाए इतने करोड़
'आवारापन 2' ने 9वें दिन कितने का किया कलेक्शन
इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म 'आवारापन 2' ने इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई कर रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 22 करोड़ रुपये छापे थे, जो इमरान हाशमी की करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग बनी थी. वहीं फिल्म को 15 अगस्त का शानदार फायदा मिला था. इस मूवी 15 अगस्त के दिन सबसे ज्यादा 33.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. फिल्म ने पहले वीक में ही 113.50 करोड़ रुपये छाप डाले थे. फिल्म ने 8वें दिन यानी शुक्रवार को 5.75 करोड़ तो वहीं आज यानी 22 अगस्त (शनिवार) को खबर लिखे जाने तक 6.30 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया है. इमरान की 'आवारापन 2' ने 9 दिनों में 125.55 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इस मूवी में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी के अलावा शबाना आजमी और पूरन गब्बी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Spider Man 4 Box Office Collection:15 अगस्त को ‘स्पाइडर-मैन 4’ की हुई बल्ले-बल्ले, 17वें दिन कमा डाले इतने करोड़
'बंटवारा 1947' ने कितने का किया कारोबार
वहीं सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म 'बंटवारा 1947' की बात करें, तो यह मूवी दर्शकों को लुभाने में सफल नहीं रही है. हालांकि, मेकर्स और फिल्म के स्टार कास्ट ने फिल्म के प्रमोशन में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ी थी. सैकनिल्क के अनुसार 'बटवारा 1947' ने पहले हफ्ते में 33.60 करोड़ रुपये की कमाई थी. फिल्म को रिलीज हुए आज 9 दिन हो चुके हैं और मूवी ने 9वें दिन खबर लिखे जाने तक 0.93 करोड़ रुपये छापे हैं. सनी पाजी की 'बटवारा 1947' ने 9 दिनों में 35.28 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है.
---विज्ञापन---