---विज्ञापन---

Spider Man 4 Box Office Collection:15 अगस्त को ‘स्पाइडर-मैन 4’ की हुई बल्ले-बल्ले, 17वें दिन कमा डाले इतने करोड़

टॉम हॉलैंड की मूवी इन दिनों भारत में ही नहीं दुनियाभर में जमकर कमाई कर रही है. इस फिल्म को रिलीज हुए 2 हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है. लेकिन मूवी की कमाई अब भी जारी है.

---विज्ञापन---

हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम हॉलैंड और जेंडाया की फिल्म ‘स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे’ को रिलीज हुए 2 हफ्ते से ज्यादा का वक्त हो चुका है. लेकिन फिल्म अब भी शानदार कमाई कर रही है. हालांकि, अब भारत में इस मूवी की कमाई में पहले के मुकाबले काफी गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, मूवी की कमाई पहले के मुकाबले आज यानी 15 अगस्त के मौके पर ज्यादा हुई है. इस फिल्म को रिलीज हुए आज 17 दिन हो चुके हैं. 

टॉम हॉलैंड की फिल्म ‘स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे’ भारत में 30 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी को हर कोई काफी ज्यादा पसंद कर रहा है. यह मूवी स्पाइडर फ्रेंचाइजी की चौथी मूवी है, जिसने दुनियाभर में जबरदस्त कलेक्शन किया है. इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी अपना जलवा बिखेरा है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Prime Video पर छिपी है 8 एपिसोड की ये मिस्ट्री-थ्रिलर सीरीज, IMDb पर 7.7 रेटिंग

‘स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे’ ने 17वें दिन कितने का किया कलेक्शन?

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार मूवी ‘स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे’ ने पहले दिन 60.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इस मूवी ने सबसे ज्यादा कलेक्शन रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले शनिवार और चौथे दिन रविवार किया था. इस मूवी ने तीसरे दिन 70.25 करोड़ और चौथे दिन सबसे ज्यादा 77.75 करोड़ रुपये छापे थे. टॉम की इस मूवी ने पहले वीक में ही 334.75 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था. हालांकि, फिल्म ने दूसरे वीक में महज 108.65 करोड़ का ही बिजनेस कर पाई है. वहीं इस मूवी ने 16 दिन 3.90 करोड़ रुपये छापे हैं. लेकिन फिल्म ने 17वें दिन आज यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खबर लिखे जाने तक 7.78 करोड़ रुपये की कमाई की है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: प्रभास की ‘फौजी’ का नया पोस्टर हुआ आउट, फैंस की बढ़ीं धड़कनें; जानें सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज?

‘स्पाइडर मैन 4’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस कितने का किया कारोबार?

टॉम और जेंडाया की फिल्म ‘स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 455.08 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. टॉम हॉलैंड के साथ इस मूवी में जेंडाया, सैडी सिंक, फ्लोरेंस पुघ, ट्रामेल टिलमैन, जैकब बैटलन, मारिसा टोमेई, मार्क रफेलो और जॉन बर्न्थॉल अहम किरदार में नजर आए हैं. इस मूवी का निर्देशन डेस्टिन डेनियल क्रेटन नेक किया है.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 15, 2026 11:01 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola