Elvish Yadav
विज्ञापन

'वो बहुत दूर है, मैं यहां…', Elvish Yadav के पिता ने घर पर फायरिंग मामले में तोड़ी चुप्पी

Elvish Yadav House Firing Case: पॉपुलर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव के पिता का घर पर फायरिंग मामले में रिएक्शन सामने आ गया है। आइए जानते हैं कि घटना पर एल्विश के पिता ने क्या कहा है?

Elvish Yadav House Firing Case: पॉपुलर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग मामले में अब उनके पिता का रिएक्शन भी सामने आ गया है। एल्विश के पिता ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि सुबह-सुबह तेज आवाज आई, हम सो रहे थे। आवाज आने के बाद हम बाहर आए और देखा कि आखिर क्या हुआ है? बाहर आने के बाद देखा कि गोलियां चली हुई है।

क्या बोले एल्विश के पिता?

एल्विश के पिता ने कहा कि इसके बाद हम सड़क पर आए, तो देखा कि बाहर कुछ गोलियों के कवर पड़े हुए थे। इसके तुरंत बाद हमने अपना सीसीटीवी चेक किया कि क्या हुआ है? उसमें पता लगा कि दो या तीन बदमाशों ने फायरिंग की है। हमने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी है। एल्विश के पिता ने कहा कि उन्होंने इस बारे में एल्विश से बात की है। यूट्यूबर काम से बहुत दूर गए हैं, इसलिए यहां पर जो भी है मैं देख रहा हूं। ज्यादा जानकारी के लिए दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ