Disha Patani के घर पर फायरिंग मामले में पुलिस का क्या कहना? परिवार को दी गई सुरक्षा

Disha Patani House Firing Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग का मामला सामने आया है। इस मामले पर अब पुलिस का बयान आ गया है। आइए जानते हैं कि पुलिस ने क्या कहा है?

Disha Patani

Disha Patani के घर पर फायरिंग का मामला। IMAGE CREDIT- INSTAGRAM

विज्ञापन

Disha Patani House Firing Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग का मामला सामने आया है। इस फायरिंग की जिम्मेदारी गोल्डी बरार-रोहित गोदारा ने ली है। दिशा पाटनी के बरेली के सिविल लाइन्स स्थित घर पर फायरिंग हुई है। मामले में पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। अब इस पर पुलिस का बयान भी सामने आ गया है। आइए जानते हैं कि पुलिस ने इस पर क्या कहा है?

क्या बोली पुलिस?

दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग मामले में पुलिस ने कहा कि कल रात दो अज्ञात हमलावरों ने एक्ट्रेस के घर पर फायरिंग की। इसकी जानकारी आज दिन में मिली थी। पुलिस टीमों को तत्काल मौके पर भेजा गया। घटना की पुष्टि होने पर मामले की एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन

पांच टीमें बनाई गई- पुलिस

पुलिस ने आगे कहा कि परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। मामले में पांच टीमों को तैयार किया गया है, जो इस पूरे मामले की जांच करेंगी। पुलिस ने कहा कि मामले में जिन लोगों का हाथ है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने परिवार से मिलकर सुरक्षा का आश्वासन दिया है। पांचों टीमें लगातार नजर बनाकर रखेंगी।

सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आया है। इस पोस्ट में लिखा गया है कि आज खुशबू पाटनी और दिशा पाटनी के बरेली के सिविल लाइन्स स्थित घर पर फायरिंग की गई है। इन्होंने हमारे पूज्य संत प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का अपमान किया है।

देवी-देवताओं का अपमान नहीं सहा जाएगा

इस पोस्ट में आगे लिखा गया है कि इन्होंने हमारे सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की है। हमारे आराध्या देवी-देवताओं का अपमान नहीं सहा जाएगा। ये तो बस ट्रेलर था, अगली बार अगर इसने या किसी ने हमारे धर्म के प्रति कुछ भी अभद्रता दिखाई, तो उनके घर में से किसी को जिंदा नहीं छोडेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ