'मैं शादीशुदा...', Diana Penty ने बॉयफ्रेंड हर्ष सागर संग 12 साल के लिव-इन रिलेशनशिप पर क्या कहा?

एक्ट्रेस डायना पेंटी ने अपने 12 साल पुराने रिश्ते पर खुलकर बात की है।डायना फिलहाल ‘डिटेक्टिव शेरदिल’ में नजर आ रही हैं।आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

'मैं शादीशुदा...', Diana Penty ने बॉयफ्रेंड हर्ष सागर संग 12 साल के लिव-इन रिलेशनशिप पर क्या कहा?

Photo Credit- News 24

विज्ञापन

अभिनेत्री डायना पेंटी ने हाल ही में अपने रिश्ते को लेकर कुछ निजी बातें शेयर की है। उन्होंने बताया कि वह और उनके पार्टनर हर्ष सागर, जो पेशे से डायमंड मर्चेंट हैं, पिछले 12 सालों से साथ हैं। हालांकि, अभी उनकी शादी करने की कोई जल्दी नहीं है।

डायना पेंटी ने क्या कहा?

हाउतेरफ्लाई के एक इंटरव्यू में डायना ने कहा कि वो शादी को लेकर बहुत सहज हैं। उन्होंने बताया, “हां, मैं सिंगल नहीं हूं। मैं इस बारे में लोगों को चिल्ला-चिल्लाकर नहीं बताती, लेकिन हम पिछले 12 सालों से साथ हैं और 22 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं। यह मेरी जिंदगी का आधा हिस्सा है। इसलिए भले ही हमने कानूनी तौर पर शादी नहीं की है, लेकिन मेरे नजरिए से तो हम शादीशुदा ही हैं। हमारा रिश्ता पूरी तरह से सम्मान और समझदारी पर टिका है।”

विज्ञापन

डायना ने यह भी कहा कि उनके और हर्ष के परिवार भी इस रिश्ते को लेकर बहुत सपोर्टिव हैं और उन पर शादी का कोई दबाव नहीं डालते। उन्होंने कहा, “हमारे दोनों परिवार बहुत आराम से हैं और हमारे रिश्ते को पूरी तरह समझते हैं। उनके लिए सबसे जरूरी हमारी खुशी है। हमें शादी से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन हम एक ही घर में रहते हैं, एक पालतू कुत्ता भी है और सभी लोग जानते हैं कि हम एक साथ हैं। बस फर्क इतना है कि हमने इसे कागजों पर दर्ज नहीं किया है, लेकिन हमारे लिए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।”

डायना पेंटी के काम के बारे में

डायना ने 2012 में फिल्म ‘कॉकटेल’ से बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसमें वो दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान के साथ नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने ‘हैप्पी भाग जाएगी’, ‘परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण’, ‘आजाद’ और ‘छावा’ जैसी फिल्मों में काम किया।

अभी डायना पेंटी दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म ‘डिटेक्टिव शेरदिल’ में नजर आ रही हैं, जो 20 जून को Zee5 पर रिलीज हुई है। इस फिल्म की कहानी सागर बजाज, रवि छाबरिया और अली अब्बास जफर ने लिखी है। अली और दिलजीत इससे पहले फिल्म ‘जोगी’ में भी साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म में डायना के अलावा बोमन ईरानी, चंकी पांडे, रत्ना पाठक शाह, सुमीत व्यास और बनीता संधू जैसे कई और कलाकार भी हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ