हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

क्या Dhurandhar 2 के बाद आने वाली है Dhurandhar 3? क्लाइमैक्स में खुलेगा बड़ा राज

Dhurandhar 3 Movie Rumors: Dhurandhar 2 फिल्म का इंतजार कल यानी 19 मार्च, 2026 को खत्म हो जाएगा. लेकिन सीक्वल रिलीज होने से पहले ही धुरंधर के तीसरे पार्ट की अफवाहें तेजी से फैलने लगी हैं. आइए जानते हैं कि क्या धुरंधर 2 के बाद धुरंधर 3 भी देखने को मिलेगी?

विज्ञापन
Dhurandhar 3 Movie Rumors

Dhurandhar 2-The Revenge कल यानी 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. आज इसके प्रीमियर दिखाए जा रहे हैं. पूरे देश में धुरंधर 2 का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. बता दें कि धुरंधर 2 के रिलीज से पहले ही धुरंधर 3 को लेकर कई अफवाहें उड़ रही है. हालांकि, खुद फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने दर्शकों को तीसरे पार्ट का संकेत दिया है.

यह भी पढ़ें: ‘मेरी इमेज खराब…’, Nora Fatehi का अश्लील गाने ‘सरके चुनार’ पर यू-टर्न, बोलीं- मैंने परफॉर्म ही नहीं…

क्या Dhurandhar 3 आएगी?

पहली फिल्म की सफलता और दूसरी फिल्म की उत्सुकता देखते हुए फिल्म मेकर्स और स्टूडियो अब धुरंधर 3 बनाने की बात कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्देशक आदित्य धर के पास तीसरे पार्ट का आइडिया तैयार है, लेकिन वे पर्सनली फिल्मों के पार्ट्स बनाना पसंद नहीं करते. हालांकि, स्टूडियो ने उनसे तीसरे पार्ट को बनाने के लिए आग्रह किया है. स्टूडियो ने कहा है कि धुरंधर 2 के क्लाइमैक्स या पोस्ट क्रेडिट सीन में धुरंधर 3 का हिंद दे सकते हैं. लेकिन इस बात की कोई पुख्ता जानकारी नहीं है.

विज्ञापन

आदित्य धर क्या बनाएं तीसरा पार्ट?

आदित्य धर के अनुसार, वे फिल्मों के पार्ट्स या उनके यूनिवर्स को बढ़ाने में विश्वास नहीं रखते. लेकिन मेकर्स और स्टूडियो फैंस का उत्साह देखकर धुरंधर 3 को बनाने का आग्रह कर रहे हैं. पहली फिल्म ने बहुत कमाई की और दूसरी भी हिट होने वाली है. इसलिए तीसरा पार्ट बनना लगभग तय माना जा रहा है. लेकिन अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. आदित्य धर ने कुछ नहीं कहा, पर रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह फ्रैंचाइजी लंबी चल सकती है.

यह भी पढ़ें: ‘डायरेक्टर मतलब आदित्य धर…’, Ram Gopal Varma ने शेयर किया Dhurandhar 2 का पहला

विज्ञापन

धुरंधर 2 की कहानी क्या होगी?

धुरंधर 2 में आपको बदला और एक्शन का तड़का मिलेगा. बता दें कि पहली फिल्म की कहानी जासूसी और आतंकवाद पर थी. अब दूसरा पार्ट और भी तेज होगा. ट्रेलर में हिंसा, गाने और बड़े ट्विस्ट दिखाए गए हैं. फैंस को लगता है कि क्लाइमैक्स में कोई बड़ा राज खुलेगा. शायद कोई पुराना दुश्मन वापस आए या कोई नया राज सामने आए. फिल्म को पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा, हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Show Cancelled: आखिरी मिनट पर ‘धुरंधर 2’ का प्रीमियर शो हुआ कैंसिल,

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola