हेपेटाइटिस में शरीर का कौन सा अंग प्रभावित होता है? AIIMS ने बताया कैसे दिखते हैं Hepatitis के लक्षण

Hepatitis Infection: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने बताया है कि हेपेटाइटिस इंफेक्शन क्या है और हेपेटाइटिस होने पर इसके लक्षण कैसे दिखते हैं और इन्हें कैसे पहचाना जा सकता है.

Hepatitis Symptoms

हेपेटाइटिस इंफेक्शन के लक्षण कैसे दिखते हैं, जानिए यहां. AI Generated Image

Hepatitis Symptoms: हेपेटाइटिस एक ऐसा इंफेक्शन है जो जान पर खतरा पैदा कर सकता है. हेपेटाइटिस में लिवर प्रभावित होता है. इससे लिवर में सूजन हो जाती है. वायरल हेपेटाइटिस के 5 प्रकार होते हैं, हेपेटाइटिस, ए, बी, सी, डी और ई. नॉन वायरल हेपेटाइटिस इम्यूनोलॉजिकल रिएक्शंस, टॉक्सिंस और हैवी एल्कोहल कंजम्पशन के कारण हो सकता है. हर साल लगभग 20 लाख हेपेटाइटिस बी और सी के मामले सामने आते हैं, हेपेटाइटिस लिवर कैंसर का एक बड़ा कारण भी है और इसके लक्षण शुरुआत में पहचानने अक्सर ही मुश्किल भी होते हैं. ऐसे में AIIMS ने बताया है कि हेपेटाइटिस की चपेट में आने पर शरीर पर कौन से लक्षण दिख सकते हैं जिन्हें कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

विज्ञापन
विज्ञापन

हेपेटाइटिस के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं

हेपेटाइटिस की शुरुआती स्टेज में कई बार लक्षण नजर नहीं आते हैं. जब बीमारी थोड़ी बढ़ जाती है तब लक्षण दिखना शुरू होते हैं, ये लक्षण कुछ ऐसे हो सकते हैं –

  • हमेशा ही थकान महसूस करना
  • भूख कम होना और खाने की इच्छा मर जाना
  • आंखों में या त्वचा पर पीलापन नजर आना
  • मसल्स में दर्द होना या जॉइंट्स में दर्द महसूस होना
  • पेट के दाईं तरफ ऊपरी हिस्से में दर्द महसूस होना
  • डार्क रंग का यूरिन आना.

क्या हेपेटाइटिस से बचा जा सकता है

विज्ञापन
  • हेपेटाइटिस से बचने के लिए इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम के तहत बच्चे को जन्म के बाद हेपेटाइटिस का टीका लगवाया जा सकता है.
  • हेपेटाइटिस बी वैक्सीन वयस्कों को लगवानी चाहिए. खासतौर से मां और 10 साल से बड़े बच्चों को टीका लगवाना चाहिए.
  • सूईं, रेजर्स, टूथब्रश और पर्सनल केयर आइटम को किसी से शेयर नहीं करना चाहिए.
  • अगर टैटू या पियर्सिंग करवा रहे हैं तो स्टेराइल इक्विपमेंट का इस्तेमाल हो रहा है यह सुनिश्चित करें,
  • सेक्शुअल एक्टिविटी के दौरान प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करें. इससे वायरल इंफेक्शन का खतरा भी कम होता है.

हेपेटाइटिस के कारण क्या-क्या कॉम्पलिकेशंस हो सकते हैं

हेपेटाइटिस के कारण लिवर की दिक्कतें हो सकती हैं. लिवर सिरोसिस, लिवर कैंसर और लिवर फेलियर जैसी दिक्कतें हेपेटाइटिस के कारण हो सकती हैं. हेपेटाइटिस लिवर पर स्कारिंग की वजह बनता है. इससे लिवर सेल्स डैमेज होने लगती हैं और लिवर की बीमारियां पनपती हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

Source - AIIMS

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ