Dhamaal 4 Box Office Collection: ‘धमाल 4’ की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर!
Dhamaal 4 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन स्टारर 'धमाल 4' पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. फिल्म ने ओपनिंग डे की ही शुरुआत धांसू की है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की कहानी की खूब तारीफ की जा रही है. चलिए जानते हैं फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की.
Edited By : Himani sharma|Updated: Jul 11, 2026 06:26
Share :
---विज्ञापन---
Dhamaal 4 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर 'धमाल 4' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन तहलका मचा दिया है. ओपनिंग डे पर करोड़ों में कमाई कर फिल्म ने मेकर्स को मालामाल कर दिया है. वहीं सोशल मीडिया पर फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की भी खूब तारीफ की जा रही है. इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के लिए फैंस पहले से ही काफी ज्यादा एक्साइटेड थे. चलिए जानते हैं अजय देवगन की मल्टीस्टारर 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितनी कमाई की है?
'धमाल 4' की कमाई में देर रात आया उछाल
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार देर रात 'धमाल 4' की कमाई में उछाल देखने को मिला. अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 13.75 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. वहीं रात 8 बजे तक ये कलेक्शन 6.26 करोड़ रुपये था. देर रात फिल्म की कमाई में 7.49 करोड़ का उछाल देखने को मिला. जिसके बाद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 13.75 करोड़ रुपये हुआ. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 24% रही और फिल्म के शोज 10,669 रहे.
अजय देवगन की 'धमाल 4' का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 16.50 करोड़ रहा. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो भारत से ज्यादा फिल्म ने दुनियाभर में कमाई की. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहले ही दिन 21.50 करोड़ रहा. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. हर कोई स्टारकास्ट की तारीफों के पुल बांधता नहीं थक रहा है. ये ही वजह है कि पहले ही दिन फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई कर ली.
'धमाल 4' में अजय देवगन के साथ-साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, संजय मिश्रा और रवि किशन लीड रोल में दिखाई दिए. इन सभी सितारों की कॉमिक टाइमिंग की खूब तारीफ की जा रही है. वहीं फिल्म की कहानी में भी कॉमेडी के साथ-साथ सस्पेंस भी भरपूर है. बता दें 'धमाल' फ्रेंचाइजी का पहला पार्ट कल्ट क्लासिक था और इस पार्ट ने भी पहले ही दिन ऑडियंस का दिल जीत लिया.
Dhamaal 4 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर ‘धमाल 4’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन तहलका मचा दिया है. ओपनिंग डे पर करोड़ों में कमाई कर फिल्म ने मेकर्स को मालामाल कर दिया है. वहीं सोशल मीडिया पर फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की भी खूब तारीफ की जा रही है. इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के लिए फैंस पहले से ही काफी ज्यादा एक्साइटेड थे. चलिए जानते हैं अजय देवगन की मल्टीस्टारर ‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितनी कमाई की है?
‘धमाल 4’ की कमाई में देर रात आया उछाल
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार देर रात ‘धमाल 4’ की कमाई में उछाल देखने को मिला. अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 13.75 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. वहीं रात 8 बजे तक ये कलेक्शन 6.26 करोड़ रुपये था. देर रात फिल्म की कमाई में 7.49 करोड़ का उछाल देखने को मिला. जिसके बाद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 13.75 करोड़ रुपये हुआ. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 24% रही और फिल्म के शोज 10,669 रहे.
अजय देवगन की ‘धमाल 4’ का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 16.50 करोड़ रहा. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो भारत से ज्यादा फिल्म ने दुनियाभर में कमाई की. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहले ही दिन 21.50 करोड़ रहा. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. हर कोई स्टारकास्ट की तारीफों के पुल बांधता नहीं थक रहा है. ये ही वजह है कि पहले ही दिन फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई कर ली.
‘धमाल 4’ में अजय देवगन के साथ-साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, संजय मिश्रा और रवि किशन लीड रोल में दिखाई दिए. इन सभी सितारों की कॉमिक टाइमिंग की खूब तारीफ की जा रही है. वहीं फिल्म की कहानी में भी कॉमेडी के साथ-साथ सस्पेंस भी भरपूर है. बता दें ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी का पहला पार्ट कल्ट क्लासिक था और इस पार्ट ने भी पहले ही दिन ऑडियंस का दिल जीत लिया.