हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट के चलते कई रूट पर मिल सकता है ट्रैफिक, इन रास्तों पर गए तो बुरे फंसेंगे!

Diljit Dosanjh Concert Traffic Advisory: सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के लिए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। आप भी अगले 2 दिन इन रास्तों पर जाने से बचें।

विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ

Diljit Dosanjh Concert Traffic Advisory: दिल्ली में 26 और 27 अक्टूबर को म्यूजिक के दीवानों के लिए एक खास मौका है, जब मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ का लाइव कॉन्सर्ट Dil-Luminati India Tour जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने जा रहा है। इस इवेंट को लेकर दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, ताकि इस खास मौके का मजा बिना किसी बाधा के लिया जा सके।

दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

कॉन्सर्ट का समय शाम 7 बजे से 10 बजे तक रहेगा, जिसके लिए दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश करने के लिए गेट नंबर 2, 5, 6, 14 और 16 का इस्तेमाल करना होगा। वहीं  गेट नंबर 1 और 15 को इमरजेंसी सेवाओं के लिए रखा गया है। इस मौके पर यातायात पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि वो जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, भीष्म पितामह मार्ग, लोधी रोड और लाला लाजपत राय मार्ग से दूरी बनाकर रखें, ताकि यातायात में कोई बाधा पैदा न हो।

दिल्ली में होगा मेगा कॉन्सर्ट

दिलजीत दोसांझ का ये कॉन्सर्ट न सिर्फ संगीत प्रेमियों के लिए एक बड़ा आयोजन है, बल्कि दिल्ली में रौनक भी लगने वाली है। इस दौरान शहर में कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा, जिससे लोगों को सहूलियत मिल सके। यातायात पुलिस ने सलाह दी है कि भीड़ से बचने के लिए लोग सार्वजनिक परिवहन का यूज करें।

विज्ञापन

यातायात पुलिस ने पार्किंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की है। पार्किंग स्थल जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, सीजीओ स्कोप कॉम्प्लेक्स, सुनहरी पुला बस डिपो, सेवा नगर बस डिपो और कुशक नाला में निर्धारित किए गए हैं। ये व्यवस्था दर्शकों के लिए सुरक्षित अनुभव देने के लिए की गई है।

जेएलएन स्टेडियम के आस-पास रहेगा प्रतिबंध

इसके अलावा  26 और 27 अक्टूबर को शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक जेएलएन स्टेडियम के आसपास वाहनों के आवागमन पर बैन रहेगा। हालांकि इमरजेंसी सेवाओं जैसे पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड के लिए कोई रोक नहीं होगी। पुलिस ने सभी आपातकालीन वाहनों को सलाह दी है कि वो बीपी मार्ग और लोधी रोड से दूर रहें, ताकि ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाया जा सके।

विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए ये कॉन्सर्ट एक सुनहरा मौका है, जहां वो अपने पसंदीदा गायक के साथ जश्न मना सकेंगे। इस इवेंट के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं और दर्शकों की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें: माधुरी दीक्षित के साथ दिवाली को हुआ था जानलेवा हादसा, आज भी याद कर सहम जाती हैं धक-धक गर्ल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola