Deepika padukone viral video, ranbir kapoor deepika padukone reunion, deepika ranbir hug each other
विज्ञापन

आगे-आगे दीपिका, पीछे-पीछे रणबीर… एयरपोर्ट पर 'नैना' और 'बनी' ने एक-दूसरे को लगाया गले; वीडियो वायरल

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर को एयरपोर्ट पर एक-साथ स्पॉट किया गया. दोनों ने एक-दूसरे को गले भी लगाया. अब दीपिका और रणबीर का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Deepika Padukone Ranbir Kapoor Airport Reunion: दीपिका पादुकोण अपने स्टाइलिश एयरपोर्ट लुक के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं. एक बार फिर दीपिका को मुंबई एयरपोर्ट पर स्टाइलिश अवतार में देखा गया. खास बात ये रही कि दीपिका जैसे ही एयरपोर्ट पहुंची उनके पीछे-पीछे रणबीर कपूर भी स्पॉट हुए. दोनों ने एक-दूसरे को देखते ही हाय करते हुए गले लगाया. सोशल मीडिया पर दोनों के वीडियो पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं. ‘ये जवानी है दीवानी’ में साथ काम करने वाले दीपिका रणबीर को एयरपोर्ट पर साथ देखकर फैंस को ‘नैना’ और ‘बनी’ की याद आ गई.

दीपिका पादुकोण जहां ग्रे को-ऑर्ड सेट में स्टाइलिश लुक में नजर आईं, तो वहीं दूसरी ओर रणबीर कपूर ब्लैक कलर के ट्रैक सूट में डैशिंग लुक में नजर आए. सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के रीयूनियन को खूब पसंद किया जा रहा है. बता दें रणबीर और दीपिका पास्ट में एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं. वहीं साथ में दोनों कई सुपरहिट फिल्में भी दे चुके हैं. रणबीर और दीपिका की ‘ये जवानी है दीवानी’ आज भी ऑडियंस की फेवरेट फिल्म में से एक है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ