2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म
‘कूडाथायी साइनाइड केस’ एक ऐसा भीषण हत्याकांड जिसके बारे में सुनकर आज भी रूह कांप जाती है। इसी घटना पर आधारित फिल्म ‘कैरी एंड साइनाइड – द जॉली जोसेफ केस’ को साल 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया। ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है, जो दर्शकों को दर्दनाक और भयानक हत्याकांड की कहानी दिखाती है।
जॉली जोसेफ ने की 14 साल में 6 हत्याएं
इस केस पर आधारित ये डॉक्यूमेंट्री फिल्म जॉली जोसेफ की कहानी दिखाती है, जिसने अपने ही परिवार के छह सदस्यों को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। जॉली ने साल 2002 से 2016 के बीच इन भयानक मर्डर्स को अंजाम दिया, जिनमें उसकी दो साल की बेटी भी शामिल थी। हत्याओं को अंजाम देने के लिए साइनाइड का इस्तेमाल किया गया, जिससे मौतों को सामान्य मान लिया गया था। इसलिए इस केस का नाम ‘कूडाथायी साइनाइड केस’ रखा गया।
जॉली जोसेफ एक साधारण 12वीं पास महिला थी, जिसने कोझिकोड़ एनआईटी में प्रोफेसर के तौर पर काम किया। उसने जिस तरह से हत्याओं को अंजाम दिया था, यकीनन बहुत सोच-समझकर और प्लान बनाकर किया गया था। किसी को भी जोसेफ पर शक नहीं हुआ और उसने एक-एक कर सभी को मौत के घाट के उतार दिया।
पति रॉय थॉमस, सास अन्नम्मा थॉमस, ससुर टॉम थॉमस, अन्नम्मा के भाई मैथ्यू मंचाडियिल, उनके दूसरे पति शाजू की पहली पत्नी सिली और खुद की बेटी अल्फिने की उसने बेरहमी से हत्या कर दी।
कैसे पकड़ी गई जोसेफ?
अब सवाल ये उठता है कि उसने आखिर ऐसा क्यों किया और वो पकड़ी कैसे गई। ये मामला तब सार्वजनिक हुआ जब साल 2019 में ससुर टॉम थॉमस के दूसरे बेटे रोजो थॉमस ने परिवार की मौतों पर संदेह जताया और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने इस मामले की गहराई से जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस ने परिवार के सदस्यों की कब्रें खोली और पोस्टमार्टम के लिए शवों को निकाला।
पोस्टमार्टम के दौरान ये साबित हुआ कि ये मौतें सामान्य नहीं थीं, बल्कि सभी की हत्या की गई थी। जॉली जोसेफ को 2019 में गिरफ्तार कर लिया गया और जांच में सामने आया कि उसे साइनाइड उसका रिश्तेदार एम.एस. मैथ्यू प्रोवाइड करता था।
आपको बता दें जॉली ने छह हत्याओं के बावजूद पांच मामलों में मृतकों के पोस्टमार्टम नहीं कराए, ताकि उसका राज खुल ना जाए। सिर्फ रॉय थॉमस का पोस्टमार्टम हुआ, जिसके बाद उस पर शक गहरा गया। जॉली ने इतनी सफाई से हत्याएं कीं कि कई सालों तक किसी को भी उसके बारे में पता नहीं चल सका।
यह भी पढ़ें: 300 से ज्यादा फिल्में कर गरीबी में काटे 18 साल, शराब संग मिली थी मशहूर एक्टर की लाश
संबंधित खबरें
Video: रणबीर की 'रामायण' का नया ट्रेलर लॉन्च, राम-रावण युद्ध की दिखी झलक
2 hrs agoप्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव का पावरफुल अवतार, दिल छूती है कहानी
4 hrs agoचेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
5 hrs ago'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
8 hrs ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
10 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
11 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
12 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
12 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
13 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines