हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

‘जिन लाहौर नई वेख्या’ के मशहूर रंगकर्मी का निधन, ऑल इंडिया रेडियो में भी लंबे समय तक रहे

Mirza Masood Death: छत्तीसगढ़ के फेमस रंगकर्मी और निर्देशक मिर्जा मसूद का देहांत हो गया है। 80 साल की उम्र में इस शानदार कलाकार ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर सुनने के बाद कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में शोक की लहर है।

विज्ञापन
Mirza Masood Death

Actor-Director Mirza Masood Death: छत्तीसगढ़ के मशहूर रंगकर्मी और निर्देशक मिर्जा मसूद का निधन हो गया है। मिर्जा मसूद आकाशवाणी में वरिष्ठ उद्घोषक भी रहे थे। 80 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। रात 3 बजे के करीब उन्होंने अंतिम सांस ली। वो काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने कई नाटकों में काम किया। फिलहाल वो अपने परिवार के साथ इंदौर में रह रहे थे। जानकारी के मुताबिक उनके पार्थिव शरीर को इंदौर से रायपुर लाया जा रहा है। उनके निधन की खबर सुनकर कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

इस दिन सुपुर्द-ए-खाक होंगे मिर्जा मसूद

आपको बता दें शनिवार को मिर्जा मसूद को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। उन्होंने खेल जगत समेत कई क्षेत्रों में अपनी शानदार कमेंट्री से लोगों का दिल जीता था। उनकी आवाज के लाखों दीवाने थे। उनके सुनने वालों की कोई कमी नहीं थी। उन्होंने आकाशवाणी में भी अपनी आवाज दी है। मिर्जा मसूद ने आकाशवाणी में उद्घोषक के तौर पर लंबा वक्त गुजारा। मिर्जा मसूद ने रंगमंच के क्षेत्र में अपना जीवन बिताया। कई लोगों को उन्होंने अपना मुरीद बनाया।

Mirza Masood Death

विज्ञापन

मिर्जा मसूद का बेहतरीन काम

रंगकर्म के क्षेत्र में मिर्जा मसूद ने कई शानदार कार्यक्रमों और नाटकों का डायरेक्शन किया। उन्होंने ‘कबीरा खड़ा बाजार में’, ‘जहाज फूट गया है’ , ‘जंगीराम की हवेली’ , ‘जुलूस’ , ‘बकरी’, ‘लोककथा 78’ , ‘जिन लाहौर नई वेख्या’ , ‘जांच पड़ताल’ , ‘गोदान’ , ‘कालिगुला’ और ‘कैम्प’ जैसे नाटकों का डायरेक्शन कर काफी तारीफ बटोरी। उनके काम के लिए हमेशा उन्हें प्रशंसा मिली।

मिर्जा मसूद को सम्मान

मिर्जा मसूद को उनके बेहतरीन काम के लिए छत्‍तीसगढ़ राज्य शासन की तरफ से चक्रधर सम्मान और चिन्हारी सम्मान भी दिया जा चुका है। इसके अलावा उन्‍हें दिल्ली के नेशनल नाट्य विद्यालय में भी विशेष सम्मान मिला है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: T-Series के Co-Owner कृष्ण कुमार की बेटी का निधन, 20 साल की उम्र में कैंसर से हारी जिंदगी की जंग

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola