Private Secretary एक्ट्रेस का हुआ निधन, बेटे ने फैन्स को दी बुरी खबर

Private Secretary Fame Actress Jan Shepard Death: हॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जेन शेपर्ड का निधन हो गया है। 96 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने अंतिम सांस ली है।

Private Secretary Fame Actress Jan Shepard Death

Private Secretary Fame Actress Jan Shepard Death

Private Secretary Fame Actress Jan Shepard Death: हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जेन शेपर्ड का हाल ही में निधन हो गया। वो 96 साल की थीं और 17 जनवरी को बर्बैंक स्थित प्रोविडेंस सेंट जोसेफ मेडिकल सेंटर में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी मौत निमोनिया के कारण हुई। जेन शेपर्ड के बेटे हॉलीवुड प्रॉप मास्टर ब्रैंडन बॉयल ने उनके निधन की पुष्टि की। एक्ट्रेस के निधन के बाद उनके फैंस को गहरा सदमा लगा है।

विज्ञापन

लोकप्रिय वेस्टर्न शो में किया काम 

जेन शेपर्ड को खास पहचान टीवी के लोकप्रिय वेस्टर्न शो में उनकी शानदार भूमिकाओं से मिली। उन्होंने गनस्मोक, द वर्जिनियन, रॉहाइड और कई दूसरे वेस्टर्न शो में गेस्ट कलाकार के तौर पर काम किया। इसके अलावा वो साल 1958 में आई फिल्म किंग क्रियोल और 1966 में पैराडाइज, हवाईयन स्टाइल में भी नजर आईं। इन फिल्मों में उन्होंने फेमस गायक एल्विस प्रेस्ली के साथ अभिनय किया था।

विज्ञापन

1954 में पहली बार एक्टिंग में रखा कदम 

जेन का एक्टिंग सफर टीवी से लेकर फिल्मों तक रहा। साल 1954 में उन्होंने पहली बार टीवी वेस्टर्न शो डेथ वैली डेज में काम किया, इसके बाद वो लोन रेंजर, किट कार्सन और वायट अर्प जैसे शोज में भी नजर आईं। उनके अभिनय ने दर्शकों के बीच एक खास पहचान बनाई।

उनकी फिल्मों में 1959 में आयी अटैक ऑफ द जायंट लीचेज भी शामिल है, जो एक क्लासिक बी-फिल्म मानी जाती है। इस फिल्म में जेन ने अभिनय किया था और ये फिल्म जॉनन कारमेन और जीन और रॉजर कॉरमैन द्वारा निर्मित थी। इसके अलावा जेन शेपर्ड ने लैरेमी, लॉमैन, बैट मास्टरसन, टॉम्बस्टोन टेरिटरी जैसे कई दूसरे फेमस शोज में भी अभिनय किया था।

विज्ञापन

उनकी अभिनय क्षमता और चार्म ने उन्हें उस दौर के सबसे पसंदीदा चेहरों में से एक बना दिया। जेन शेपर्ड के सफर में कई शानदार पल थे, लेकिन उनका सबसे बड़ा योगदान यही रहा कि उन्होंने अपने अभिनय से कई जिंदगियों को प्रभावित किया।

जेन के बेटे ने दी फैंस को न्यूज

जेन के निधन से हॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके बेटे ब्रैंडन बॉयल ने उन्हें याद करते हुए कहा, ‘वो एक बेहतरीन इंसान थीं और हम उन्हें बहुत याद करेंगे।’ जेन शेपर्ड का नाम हमेशा टीवी और सिनेमा की यादों में जीवित रहेगा और उनकी फिल्मों और शोज में उनकी अदाकारी हमेशा याद की जाएगी।

विज्ञापन

जेन के निधन पर हॉलीवुड के कई प्रमुख हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है और उनके योगदान को सराहा है। उनका योगदान अनमोल था, और उन्होंने जिस तरह से अपनी कला और समर्पण से फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई, वह सच में काबिले तारीफ था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ