Sexy Durga फेम फिल्ममेकर पर फीमेल स्टार ने कराई FIR, जानें सनल पर क्या-क्या इल्जाम?

FIR Registered Against Sanal Kumar Sasidharan: मलयालम फिल्म निर्माता सनल कुमार शशिधरन के खिलाफ एक महिला एक्ट्रेस ने उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उनके खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।

case filed malayalam filmmaker sanal kumar sasidharan for harassment over actress allegation

Sanal Kumar Sasidharan. File Photo

विज्ञापन

FIR Registered Against Sanal Kumar Sasidharan: मलयालम फिल्म निर्माता सनल कुमार शशिधरन पर एक महिला एक्ट्रेस ने उत्पीड़न का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। बताया जाता है कि सनल कुमार के खिलाफ कोच्चि के एलमक्कारा पुलिस स्टेशन में ऑनलाइन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। उन पर कथित तौर पर पीछा करने, मानहानि और आपराधिक धमकी देने के मामले में FIR दर्ज की गई है।

महिला एक्टर को परेशान करने का आरोप

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एलमक्कारा पुलिस ने आज PTI के साथ बातचीत में बताया है कि मलयालम फिल्म निर्माता सनल कुमार शशिधरन पर सोशल मीडिया के जरिए एक महिला एक्टर को परेशान करने का आरोप लगा है। इस आरोप के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एलमक्कारा पुलिस ने फिल्म निर्माता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक सनल कुमार शशिधरन ने अपने खिलाफ दर्ज की गई FIR की एक कॉपी को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। पोस्ट में दावा किया गया था कि किसी और ने महिला एक्टर के नाम पर उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मातृभूमि के अनुसार महिला एक्टर ने सनल कुमार पर उनके नाम से ऑडियो बातचीत जारी करने का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन

2022 में भी हाे चुके थे गिरफ्तार

बता दें कि फिल्म निर्माता फिलहाल अमेरिका में हैं। उनके खिलाफ कथित तौर पर लुकआउट नोटिस जारी किया जाएगा। कोच्चि पुलिस ने वहां भारतीय दूतावास से संपर्क किया है। बता दें कि इससे पहले 2022 में उस महिला एक्टर की शिकायत के आधार पर सनल कुमार को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में वह जमानत पर रिहा हो गए थे जिसमें ब्लैकमेल करने और ऑनलाइन उनकी इमेज को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया था।

कौन हैं सनल कुमार शशिधरन?

बता दें कि सनल कुमार शशिधरन मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म निर्माता हैं, जिन्हें ‘सेक्सी दुर्गा’ जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है। इस फिल्म का नाम बाद में बदलकर ‘एस दुर्गा’ कर दिया गया था। उन्होंने आखिरी बार 2022 में ‘वाजहक्कू’ को डायरेक्ट किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ