Hari Hara Veera Mallu ने पहले दिन ही लूटा बॉक्स ऑफिस, Saiyaara का 7वें दिन कैसा हाल?

पवन कल्याण की फिल्म ‘हरि हर वीर मल्लु’ और फिल्म ‘सैयारा’ दोनों ही इस वक्त चर्चा में हैं। दोनों फिल्मों ने टिकट खिड़की पर अपनी पकड़ मजबूत बना रखी है और जमकर कलेक्शन करने में लगी हुई हैं।

Box Office report

Hari Hara Veera Mallu और Saiyaara का कलेक्शन। IMAGE CREDIT- INSTAGRAM

विज्ञापन

Box Office Report Hari Hara Veera Mallu, Saiyaara: आज 24 जुलाई को पवन कल्याण की फिल्म ‘हरि हर वीर मल्लु’ फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की रिलीज कई बार टली, लेकिन आखिरकार ये फिल्म थिएटर्स में आ ही गई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही धमाका कर दिया और ओपनिंग डे पर टिकट खिड़की को लूट लिया। वहीं, फिल्म ‘सैयारा’ को रिलीज हुए सात दिन हो गए हैं और सातवें दिन भी फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बरकरार है। आइए जानते हैं इन दोनों फिल्मों का कलेक्शन क्या है?

फिल्म ‘हरि हर वीर मल्लु’

पहले बात पवन कल्याण की फिल्म ‘हरि हर वीर मल्लु’ की कर लेते हैं। Sacnilk.com के अनुसार, इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन टिकट खिड़की पर 31.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। हालांकि, ये अभी फिल्म के अनुमानित और शुरुआती आंकड़े हैं और इनमें फेरबदल भी हो सकता है। इसी के साथ अगर फिल्म ‘सैयारा’ की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के सातवें दिन 18.75 करोड़ रुपये की कमाई की है।

विज्ञापन

फिल्म ‘सैयारा’ का कलेक्शन

फिल्म ‘सैयारा’ को रिलीज हुए सात दिन हो गए हैं, ऐसे में अगर इसकी टोटल कमाई पर नजर डाले, तो इस फिल्म ने सात दिन में 172.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। वहीं, अगर फिल्म के बीते छह दिनों के कलेक्शन पर गौर करें तो अहान और अनीत की इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 21.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दूसरे दिन फिल्म के खाते में 26 करोड़ रुपये आए।

‘सैयारा’ की बॉक्स ऑफिस पर पकड़

वहीं, तीसरे दिन फिल्म ने 35.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। चौथे दिन इस फिल्म ने 24 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं, पांचवें दिन फिल्म ने 25 करोड़ रुपये की मोटी कमाई की है और छठवें दिन इस फिल्म ने 21.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ‘सैयारा’ पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाकर रखे हुए हैं और लगातार मोटा कलेक्शन करने में लगी है।

फिल्मों की कमाई पर पड़ सकता है असर

हालांकि, अब बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘हरि हर वीर मल्लु’ भी आ गई है। दोनों फिल्में बढ़िया कमाई कर रही हैं, लेकिन दोनों के एक साथ टिकट खिड़की पर रहने की वजह से इनकी कमाई पर इसका असर देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ