Saiyaara के मेकर्स ने फैंस को दिया तगड़ा झटका, ओटीटी पर आने के लिए लंबा इंतजार

मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ सिनेमाघरों में रिलीज क्या हुई कि हर ओर इस फिल्म की ही चर्चा होने लगी। सभी फिल्म के बारे में खूब बातें कर रहे हैं और इसे देख रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग इसके ओटीटी पर रिलीज होने का भी इंतजार कर रहे हैं।

Saiyaara

Saiyaara की ओटीटी रिलीज कब? image credit- social media

विज्ञापन

Saiyaara OTT Release: मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है। अहान पांडे और अनीत पड्डा की इस फिल्मों ने लोगों के दिलों पर ऐसी छाप छोड़ी है कि थिएटर्स में लोगों के इमोशंस तक दिख रहे हैं। इस बीच अब कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो फिल्म के ओटीटी पर आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन मेकर्स ने ओटीटी फैंस को तगड़ा झटका दे दिया है।

फिल्म ‘सैयारा’

कोई भी फिल्म जब सिनेमाघरों में रिलीज होती है, तो उसके दो महीने बाद फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया जाता है। हालांकि, फिल्म की परफॉर्मेंस के ऊपर उसकी ओटीटी रिलीज होती है। कुछ फिल्में ऐसी भी हैं, जो दो महीने से पहले ही ओटीटी पर आ गईं और कुछ ऐसी हैं, जिन्हें ओटीटी पर लंबे समय के बाद रिलीज किया गया। ऐसा ही अब फिल्म ‘सैयारा’ के साथ हो रहा है और फिल्म की ओटीटी रिलीज को बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Koimoi.com (@koimoi)

18 जुलाई 2025 को हुई थी रिलीज

गौरतलब है कि फिल्म ‘सैयारा’ को 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। वहीं, अब अगर ताजा जानाकरी की मानें तो इस फिल्म को दीवाली के आस-पास ओटीटी पर रिलीज किया जा सकता है। इसका मतलब साफ है कि मेकर्स इसकी ओटीटी रिलीज में कोई जल्दबाजी नहीं चाहते हैं। फिल्म को थिएटर रिलीज के 8 हफ्तों बाद ही ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा।

‘नेटफ्लिक्स’ ने खरीद लिए राइट्स

फिल्म ‘सैयारा’ की ओटीटी रिलीज की बात करें तो जानकारी है कि इस फिल्म के ओटीटी राइट्स ‘नेटफ्लिक्स’ ने खरीद लिए हैं। मेकर्स का मानना है कि फिल्म को थिएटर में बेहद अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऐसे में वो फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने में कोई जल्दबाजी नहीं चाहते हैं। मेकर्स का कहना है कि अगर फिल्म का ओटीटी पर जल्दी रिलीज कर दिया जाएगा, तो इसका सीधा असर फिल्म की कमाई पर भी होगा।

विज्ञापन

आराम से निकाला बजट

फिल्म के कलेक्शन पर कोई असर ना पड़े, इसलिए फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने में कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं। फिल्म का बजट 50 से 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में अगर फिल्म के कलेक्शन को देखें, तो फिल्म ने तीसरे दिन ही अपने बजट को बेहद आराम से निकाल लिया था। फिल्म 150 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ