Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बॉलीवुड

‘पैसे चाहिए थे इसलिए…’, जब नीना गुप्ता को डायरेक्टर ने दी थी गालियां, मजबूरी में सहा था सब कुछ

Neena Gupta: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता 66 साल की उम्र में अक्सर अपने लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं. ऐसे में अब उन्होंने सेट से जुड़ा एक किस्सा याद किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके साथ डायरेक्टर ने गाली-गलौच की थी.

Author
Edited By : Rahul Yadav Updated: Feb 9, 2026 16:35
Neena Gupta Recalls Being abused
नीना गुप्ता को डायरेक्टर ने दी थी गलियां (Photo- Neena Gupta/Instagram)

हिंदी सिनेमा जगत की अभिनेत्री नीना गुप्ता अपने लुक्स और फिल्मों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं. उन्होंने हाल ही में गुजरे दिनों और संघर्षों को याद किया. इसमें उन्होंने हैरान करने वाला वाकया शेयर किया और बताया कि उन्हें ना केवल अपनी मर्जी के खिलाफ छोटे और खराब रोल करने पड़े थे बल्कि फइल्म के सेट पर उनके साथ बुरा सलूक भी किया गया. उन्होंने बताया कि एक बार तो डायरेक्टर ने उनके साथ गाली-गलौच तक कर दी थी और उन्हें मजबूरी में सबकुछ सहना पड़ा था.

दरअसल, नीना गु्प्ता ने हाल ही में टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में अपने शुरुआती करियर को लेकर बात की और कहा कि एक फिल्म में तो वह महज शक्ति कपूर के गैंग की एक गुमनाम सदस्य बनी थीं. जहां उनका काम बस किनारे खड़े रहना था. नीना गुप्ता ने इस दौरान ये भी माना कि ये वो काम थे, जो उन्होंने कभी दिल से नहीं किए लेकिन हालात ने उनसे यह सब करवाया था.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Spirit को लेकर फिर खड़ा हुआ विवाद, दीपिका पादुकोण के बाद प्रकाश राज ने छोड़ी फिल्म, डायरेक्टर से हुआ झगड़ा?

नीना गुप्ता को सेट पर मिली थी गालियां

इसके साथ ही नीना गुप्ता ने एक डायरेक्टर के गलत बिहेवियर किए जाने को भी याद किया और उन्होंने कहा कि कोई सोच भी नहीं सकता है कि उन्हें सेट पर गालियां पड़ी थी. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें बिना गलती के मां-बहन की गालियां दी गई थीं. नीना बताती हैं कि डायरेक्टर ने ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया था, जिसका वो जिक्र भी नहीं सकतीं. एक्ट्रेस कहती हैं कि वो इस स्थिति में फंसी नहीं थी और उन्हें पैसे चाहिए थे. एक्ट्रेस ने कहा कि अगर उन्हें कुछ और मिलता तो वो यह नहीं करतीं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘अपने पति से अलग…’, क्या टूट रही Divya Agrawal की शादी? The 50 शो पर Bhavya Singh ने ‘गोल्ड डिगर’ कहकर मचाया बवाल

नीना गुप्ता ने इन फिल्मों में किया काम

बहरहाल, अगर नीना गुप्ता की फिल्मों की बात की जाए तो वो इन दिनों ‘वध 2’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वो संजय मिश्रा के साथ लीड रोल में नजर आईं. वह दशकों से फिल्म इंडस्ट्री के साथ जुड़ी हुई हैं. एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई यादगार फिल्मों में काम किया है. इसमें ‘गांधी’, ‘साथ-साथ’, ‘मंडी’, ‘जाने भी दो यारों’, ‘घर जमाई’, ‘खलनायक’ और ‘एंथ’ जैसी फिल्मों में काम किया है.

थिएटर ही नहीं बल्कि नीना गु्प्ता ओटीटी पर भी राज करती हैं. उन्होंने ओटीटी पर कई फिल्मों और सीरीज में काम किया है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है. इसमें ‘खानदान’, ‘गुल गुलशन गुलफाम’, ‘सोन परी’, ‘मेड इन हेवन’ जैसी फिल्में और सीरीज हैं. उनकी पॉपुलर सीरीज ‘पंचायत’ है, जिसके पांचवे सीजन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है.

First published on: Feb 09, 2026 01:37 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.