---विज्ञापन---

बॉलीवुड

Dhurandhar 2 का वो एक्टर, जिसने दी लगातार 15 फ्लॉप फिल्में, 1981 में किया था डेब्यू, पहचाना?

Dhurandhar 2 Actor: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' के हर एक किरदार ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. ये फिल्म हर किसी को बेहद पसंद आई है और लोगों ने इसकी जमकर तारीफ की है.

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Apr 1, 2026 23:57
sanjay dutt
sanjay dutt. image credit- social media

Dhurandhar 2 Actor: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने हर किसी का दिल जीत लिया है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है और कमाल का कलेक्शन करने में लगी हुई है. इस बीच अब हम आपको ‘धुरंधर 2’ के उस एक्टर के बारे में बता रहे हैं, जो विलेन बनकर राज तो कर रहा है, लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब इस एक्टर ने लगातार 15 फ्लॉप फिल्मों की लाइन लगा दी थी. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन हैं?

पॉपुलर एक्टर संजय दत्त

दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर संजय दत्त हैं. जी हां, संजय दत्त ही वो अभिनेता हैं, जिन्होंने एक समय में फ्लॉप फिल्मों की लाइनें लगा दी थीं. संजय दत्त ने साल 1981 में ‘रॉकी’ से धमाकेदार डेब्यू किया था, लेकिन शुरू में उन्हें भी कुछ खास सफलता नहीं मिली थी.

---विज्ञापन---

संजय दत्त ने बॉलीवुड पर किया राज

एक समय ऐसा था जब संजय दत्त ने बॉलीवुड पर राज किया था. हालांकि, एक वो दौर भी आया जब उनकी 15 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप हुई थी. संजय के करियर के मुश्किल वक्त की अगर बात करें तो एक्टर के करियर का सबसे मुश्किल दौर 2003 से 2006 के बीच माना जाता है.

संजय दत्त की फिल्में

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, संजय दत्त ने फिल्म ‘एलओसी कारगिल’, ‘प्लान’, ‘रुद्राक्ष’ और ‘शादी नंबर 1’ जैसी लगातार 15 फिल्में दी थी. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी. ये तो सभी जानते हैं कि संजय की ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ कमाल की हिट थी. इस जैसी बड़ी हिट देने के तुरंत बाद इतने बड़े ‘फ्लॉप फेज’ ने हर किसी को हैरान कर दिया था.

---विज्ञापन---

सीक्वल से वापसी

इसके बाद संजय की किस्मत ने फिर पलटी मारी और इसी फिल्म के सीक्वल ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ ने उन्हें वापसी करने में भी मदद की थी. वहीं, अगर संजय की बात करें तो संजय ने समय के साथ खुद को भी ढाला है. जब संजय को लगा कि वो हीरो के तौर पर फ्लॉप हो रहे हैं, तो उन्होंने विलेन के किरदारों को अपनाया और उनका ये फैसला बिल्कुल सही निकला.

फिल्म ‘धुरंधर 2’

संजय ने साल 2012 में ‘अग्निपथ’ का ‘कांचा चीना’ और 2022 में ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ का ‘अधीरा’ बनकर साबित कर दिया कि वो एक कमाल के कलाकार हैं. संजय दत्त इन दिनों फिल्म ‘धुरंधर 2’ में नजर आ रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है.

यह भी पढ़ें- 2 घंटे 36 मिनट की वो फिल्म, जो Dhurandhar 2 को दे रही कड़ी टक्कर, कर डाला इतना कलेक्शन

First published on: Apr 01, 2026 11:57 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.