Ranbir Kapoor ने ही नहीं, 92 साल पहले उनके परदादा भी बने थे 'श्री राम', जानें ये अनोखा कपूर कनेक्शन

Ranbir Kapoor Lord Ram Connection: बॉलीवुड में मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर जल्द ही नितेश तिवारी की रामायण में श्री राम के किरदार में नजर आने वाले हैं. लेकिन यह किरदार पहले ही कपूर खानदान में इस एक्टर ने कर लिया था, जो कि रिश्ते में रणबीर के परदादा लगते हैं. आइए जानते हैं.

ranbir kapoor ramayana

ranbir kapoor ramayana

Kapoor Family Ramayan Connection: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर जल्द ही भगवान श्री राम का रोल निभाने वाले हैं. उनकी फिल्म ‘रामायण’ इस दिवाली पर रिलीज होने वाली है. निर्देशक नितेश तिवारी इस दो भाग वाली बड़ी फिल्म बना रहे हैं. हाल ही में फिल्म का टीजर अमेरिका के लॉस एजिंल्स में रिलीज हुआ. वहीं भारत में 2 अप्रैल को फिल्म का टीजर रिलीज होने वाला है. यह फिल्म 2 भागों में आने वाली है. रणबीर को राम बनते देखकर फैंस बहुत उत्साहित हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रणबीर अकेले नहीं हैं? उनके परदादा प्रिथ्वीराज कपूर ने भी 92 साल पहले श्री राम का किरदार निभाया था. यह कपूर परिवार का अनोखा कनेक्शन है. आइए जानते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

पृथ्वीराज कपूर का राम अवतार

साल 1934 में पृथ्वीराज कपूर ने फिल्म ‘सीता’ में भगवान राम का रोल किया था. इस फिल्म के निर्देशक देबकी कुमार बोस थे. फिल्म में दुर्गा खोटे ने सीता का किरदार निभाया था. उस समय सिनेमा अभी नया-नया था. तभी पृथ्वीराज कपूर उन शुरुआती अभिनेताओं में से एक थे जिन्होंने पौराणिक कहानी को स्क्रीन पर लाया. उन्होंने श्री राम का किरदार निभाया था.

फिल्म सीता में निभाया किरदार

फिल्म ‘सीता’ में राम और सीता की कहानी दिखाई गई थी. पृथ्वीराज कपूर उस जमाने में बहुत लोकप्रिय हो गए थे. उनके राम का लुक आज भी फैंस पुरानी तस्वीरों में देखकर हैरान होते हैं. रणबीर कपूर के श्री राम के लुक को देखकर लोगों को उनके परदादा की याद आई. यह लगभग 90-92 साल पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

विज्ञापन

रणबीर कपूर का नया राम

अब 2026 में रणबीर कपूर नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में श्री राम बनेंगे. यह फिल्म रामायण की पूरी कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाएगी. रणबीर इस रोल के लिए तैयार हो रहे हैं. फैंस कह रहे हैं कि इतिहास खुद को दोहरा रहा है. पृथ्वीराज कपूर ‘कपूर’ खानदान के संस्थापक थे. उनके बेटे राज कपूर, फिर ऋषि कपूर और अब रणबीर कपूर, यह परिवार कई पीढ़ियों से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहा है. श्री राम का रोल निभाना इस परिवार के लिए खास बन गया है.

विज्ञापन

क्यों है यह कनेक्शन खास?

यह सिर्फ संयोग नहीं है. कपूर परिवार हमेशा से बड़े किरदारों और पौराणिक कहानियों से जुड़ा रहा है. पृथ्वीराज कपूर ने थिएटर और फिल्म दोनों में नाम कमाया. उन्होंने पृथ्वी थिएटर भी शुरू किया. अब उनके प्रपौत्र रणबीर उसी रास्ते पर चल रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ