Yo Yo Honey Singh के मुंबई कॉन्सर्ट में बवाल, नियमों की अनदेखी का है मामला, जानें

Yo Yo Honey Singh Mumbai Concert: मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह का मुंबई कॉन्सर्ट विवादों में आ गया है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?

Yo Yo Honey Singh

Yo Yo Honey Singh. image credit- social media

Yo Yo Honey Singh Mumbai Concert: मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह इन दिनों अपने ‘माय स्टोरी वर्ल्ड टूर’ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में हनी सिंह का मुंबई में कॉन्सर्ट हुआ, जो अब विवादों में आ गया है. पुलिस ने इस मामले में बेहद सख्ती भी दिखाई है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला?

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, हनी सिंह के इस कॉन्सर्ट में सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर आयोजन करने वालों पर कार्रवाई की गई है. पुलिस ने भी मामले पर सख्ती दिखाई है. 28 मार्च को मुंबई के MMRDA ग्राउंड में हनी सिंह का ये कॉन्सर्ट हुआ था. कॉन्सर्ट के आयोजकों पर एफआईआर दर्ज की गई है.

विज्ञापन

क्या है आरोप?

इस कॉन्सर्ट का आयोजन करने वालों पर आरोप है कि उन्होंने प्रतिबंधित क्षेत्र में लेजर लाइट्स का इस्तेमाल किया है. गौरतलब है कि ये जगह एयरपोर्ट के पास है और इसलिए ये संवेदनशील मानी जाती है. यही वजह है कि इस जगह पर लाइट्स जलाने की परमिशन नहीं होती. वहीं, अगर पुलिस की मानें तो उनका कहना है कि पहले जानकारी दी गई थी कि करीब 12 हजार लोग आएंगे, लेकिन इस कॉन्सर्ट में 18 से 20 हजार लोग पहुंचे थे.

सुरक्षा व्यवस्था

हनी सिंह के इस कॉन्सर्ट में भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि सुरक्षा व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया था. इस इवेंट के दौरान एक महिला बी जबरदस्ती अंदर जाने की कोशिश कर रही थी, जिससे माहौल में और भी ज्यादा तनाव बढ़ गया था. हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस ने हालातों को संभाल लिया था.

विज्ञापन

इंद्रजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज

बता दें कि मन्नाज वर्ल्डवाइड के रिप्रेजेंटेटिव इंद्रजीत सिंह के खिलाफ इस मामले में केस दर्ज किया गया है. वहीं, अगर हनी सिंह के टूर की बात करें तो इसकी शुरुआत 14 मार्च को दिल्ली से हुई थी और अब वो पुणे और कोलकाता जैसे शहरों में अपने अगले शो करने वाले हैं, जिसके लिए फैंस में एक्साइटमेंट बनी हुई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ