Mirzapur: The Movie, Hanuman Ansh Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ और नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ अपना जलवा दिखा रही हैं. दोनों ही फिल्में टिकट खिड़की अपना-अपना जलवा दिखा रही हैं. आइए जानते हैं कि इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन कर लिया है?
फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन
पहले बात करते हैं फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की, तो इस फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं. भले ही फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं, लेकिन फिर भी इसका कलेक्शन जारी है. Sacnilk.com के अनुसार, इस फिल्म ने खबर लिखे जाने तक अपनी रिलीज के 11वें दिन 3.37 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म की कमाई के ये आंकड़े अभी शुरुआती है और फेरबदल संभव है.
टोटल कलेक्शन
इसी के साथ अगर फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने इन 11 दिनों में टोटल 188.07 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. फिल्म अगर इसी तरह से कमाई करती रही, तो जल्द ही 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी. हालांकि, देखने वाली बात होगी कि आने वाले दिनों में ये फिल्म कितना और कलेक्शन कर पाती है.
फिल्म ‘हनुमान अंश’ की कमाई
अब फिल्म ‘हनुमान अंश’ की बात करें तो इस फिल्म को रिलीज हुए 39 दिन हो गए हैं. फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार कमाई जारी है. Sacnilk.com के अनुसार, इस फिल्म ने खबर लिखे जाने तक अपनी रिलीज के 39वें दिन 5.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि, ये शुरुआती आंकड़े हैं और सुबह तक बदलाव की उम्मीद है.
टोटल कमाई
फिल्म ‘हनुमान अंश’ के टोटल कलेक्शन की बात करें तो 39 दिनों में इस फिल्म ने टोटल 220.35 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म की कमाई लगातार जारी है और जल्द ही इसके 250 करोड़ क्लब में शामिल होने की उम्मीद है. हालांकि, देखने वाली बात होगी कि फिल्म 250 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए कितना समय लेती है.
‘हनुमान अंश’ की कमाई लगातार जारी
गौरतलब है कि पहले फिल्म ‘हनुमान अंश’ को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था, लेकिन फिल्म के तीसरे हफ्ते के बाद इस फिल्म ने अच्छा कलेक्शन करना शुरू किया और इसे लोगों का प्यार मिलना शुरू हो गया. पहले वीक में फिल्म ने 1.08 करोड़ रुपये, दूसरे वीक में 0.40 करोड़ रुपये, तीसरे वीक में 10.40 करोड़ रुपये, चौथे वीक में 61.00 करोड़ रुपये और 6वें वीक में फिल्म ने 90.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
यह भी पढ़ें- Ajaz Khan ने लड़की को दिया कॉफी और वाइन का ऑफर, इंस्टाग्राम यूजर ने खोली एक्टर की पोल
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
6 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
8 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
12 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
3 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
3 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines