Ajaz Khan ने लड़की को दिया कॉफी और वाइन का ऑफर, इंस्टाग्राम यूजर ने खोली एक्टर की पोल

Ajaz Khan: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 7’ में नजर आ चुके अभिनेता एजाज खान एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. एजाज को लेकर लड़की ने दावा किया है कि एक्टर ने उन्हें मैसेज किया है.

Ajaz Khan

एजाज खान को लेकर लड़की का दावा. image credit- instagram nextdoorniyatii

Ajaz Khan: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 7’ में नजर आ चुके अभिनेता एजाज खान अक्सर विवादों में आते रहते हैं. एक बार फिर से एजाज चर्चा में आ गए हैं. एजाज को लेकर एक लड़की ने दावा किया है कि एक्टर ने उसे कॉफी और वाइन का ऑफर दिया है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

लड़की ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, नोएडा की एक लड़की ने एजाज को लेकर दावा किया है कि एजाज खान ने उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज किया है. साथ ही उसे कॉफी या वाइन के लिए मिलने को कहा है. इंस्टाग्राम पर जैसे लड़की का ये वीडियो सामने आया, तो यूजर्स ने भी इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दिए.

विज्ञापन

एजाज ने भेजा मैसेज

इंस्टाग्राम पर nextdoorniyatii नाम की एक यूजर ने अपने अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है. नियति का कहना है कि अभिनेता एजाज खान ने उन्हें मैसेज किया है. नियति ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें बातचीत की शुरुआत एजाज के ‘Hey there’ मैसेज से होती है. इसके बाद वो नियति से पूछते हैं कि वो कहां से हैं और नियति बताती हैं कि वो नोएडा से हैं.

एजाज ने क्या पूछा?

इतना ही नहीं बल्कि इसके बाद एजाज कहते हैं कि वो दिल्ली में हैं और पूछते हैं कि क्या वो उनसे मिलना चाहेंगी. हालांकि, इसके बाद इसके बाद नियति उनसे पूछती है कि ‘किस लिए?’ इस पर एजाज एक वॉइस नोट भेजते हैं और कथित वॉइस नोट में वो कहते हैं कि ‘हाय, तुम कैसी हो? मैं दिल्ली में हूं, तो अगर तुम्हारे पास टाइम हो तो हम मिल सकते हैं, हम साथ में कॉफी या वाइन पी सकते हैं.

विज्ञापन

एजाज के मैसेज पर नियति हैरान

नियति ने अपने वीडियो में आगे कहा कि एजाज खान का मैसेज देखकर उसे शुरुआत में हैरानी हुई. नियति का कहना है कि एजाज के इंस्टाग्राम पर करीब 5.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं और उनका कोई ऐसा कंटेंट भी वायरल नहीं हुआ था, जिसकी वजह से एजाज उनसे संपर्क में हों. नियति ने बताया कि उन्हें अंदाजा था कि बातचीत किस दिशा में जा रही है, लेकिन फिर भी उन्होंने एजाज से पूछा कि वो उनसे मिलना क्यों चाहते हैं.

क्या बोलीं नियति?

इसके आगे इस कथित बातचीत को नियति ने कहा कि लोग काफी ‘डिस्गस्टिंग’ हैं. उन्होंने कहा कि उनका अकाउंट इतना पॉपुलर भी नहीं है, लेकिन फिर भी एजाज उन्हें मैसेज कर रहे थे. नियति ने कहा कि उसे लगा कि शायद वो अकेली लड़की नहीं हैं, जिन्हें एक्टर मैसेज कर रहे हैं और हो सकता है कि वो कई दूसरी लड़कियों से भी इसी तरह बात करते हों.

विज्ञापन

लोगों ने वीडियो को AI जनरेटेड बताया

अब एक तरफ जहां यूजर्स ने इस वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया है, तो कुछ लोगों ने इस वीडियो को AI जनरेटेड वीडियो होने का भी दावा किया है. अब सच क्या है वो तो नियति की जानती हैं. बता दें कि अभी तक एजाज की ओर से भी इस पर कोई रिएक्शन नहीं आया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ