हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'बदतमीज दिल का सस्ता वर्जन,' Kriti Sanon का नया गाना रिलीज होते ही फैंस ने किया ट्रोल

Kriti Sanon Look in laal Peeli Akhiyaan: कृति सेनन ने ‘लाल पीली अखियां’ गाने में नीली साड़ी पहनी है, उनके इस लुक की तुलना एक बॉलीवुड एक्ट्रेस के लुक से की गई है।

विज्ञापन
pic credit-instagram

Kriti Sanon Look in laal Peeli Akhiyaan: शाहिद कपूर और कृति सेनन (Shahid Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर और टाइटल रिलीज किया था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। वहीं आज फिल्म का पहला गाना ‘लाल पीली अखियां’ (Laal Peeli Akhiyaan)  रिलीज हुआ। गाने में शाहिद और कृति की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली है। एक्टर्स के आउटफिट की अगर बात करें तो गाने में देखा जा सकता है कृति सेनन ने नीली साड़ी पहनी है और शाहिद कपूर ने स्टाइलिश बूट को ब्लैक कलर की ड्रेस के साथ पेयर किया है, इसमें वो बहुत हैंडसम लग रहे हैं।

ब्लू साड़ी में कृति सेनन अपने कर्वी फिगर को फ्लॉन्ट कर रही हैं। कृति के लुक की तुलना सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण के लुक से की जा रही है। दीपिका ने ‘ये जवानी है दीवानी’ के गाने बदतमीज दिल में भी यही साड़ी पहनी थी। ऐसे में सोशल मीडिया पर बातें चल रही हैं कि दोनों में से किसका लुक ज्यादा अच्छा है।

ये भी पढ़ें-ट्रेनर ने बताया Fighter में Hrithik Roshan की फिटनेस का राज

विज्ञापन

‘बदतमीज दिल’ का सस्ता वर्जन

सोशल मीडिया पर एक यूजर लिखते हैं, ये ‘बदतमीज दिल’ की वाइब दे रहा है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ये बदतमीज दिल और दिल छोरी का मिक्सड वर्जन लगता है। तीसरे यूजर ने यहां तक कह दिया ये ‘बदतमीज दिल’ का सस्ता वर्जन लगता है। सोशल मीडिया पर लगातार फैंस के कमेंट्स जारी है।

विज्ञापन

https://twitter.com/fatiketweets/status/1745686118123569244

शाहिद और कृति का फिल्म में क्या होगा रोल?

विज्ञापन

वहीं फिल्म रिलीज की अगर बात करें तो ये 9 फरवरी को सिनेमाघर में रिलीज होगी, इसमें शाहिद कपूर-कृति सेनन के अलावा धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी लीड रोल में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म एक्टर शाहिद कपूर एक वैज्ञानिक का रोल प्ले करेंगे, जिन्हें रोबोट का प्ले कर रहीं कृति सेनन से प्यार हो जाता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola