Live Updates
23:52 (IST) 25 Aug 2026
Entertainment News LIVE: Awarapan 2 जल्द करेगी 150 करोड़ क्लब में एंट्री, Batwara 1947 का 12वें दिन कैसा हाल?

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ और सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ मौजूद हैं. आइए जानते हैं दोनों फिल्मों का कलेक्शन? पढ़ें पूरी खबर…

23:34 (IST) 25 Aug 2026
Entertainment News LIVE: ‘टॉक्सिक’ की रिलीज से पहले यश ने लिया भगवान मंजूनाथ का आशीर्वाद

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म की रिलीज से पहले अभिनेता यश ने भगवान मंजूनाथ के दर्शन किए हैं. यश ने श्री मंजूनाथ स्वामी मंदिर में भगवान मंजूनाथ के दर्शन किए और फिल्म की रिलीज से पहले उनका आशीर्वाद लिया है. इस दौरान फिल्म के प्रोड्यूसर वेंकट के नारायण भी उनके साथ थे. दोनों ने धर्मस्थल के धर्माधिकारी डॉ. डी. वीरेंद्र हेगड़े से भी मुलाकात की है.

https://x.com/iamyashikarsy/status/2092216889749766275

---विज्ञापन---

23:10 (IST) 25 Aug 2026
Entertainment News LIVE: Toxic के बाद आएंगी बड़े-बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में, फैंस की होगी बल्ले-बल्ले

बॉक्स ऑफिस पर यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है. इस फिल्म के बाद भी बड़े-बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में आने वाली हैं. आइए जानते हैं कि कौन-कौन-सी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आने वाली हैं? पढ़ें पूरी खबर…

21:53 (IST) 25 Aug 2026
Entertainment News LIVE: Aruna Irani के पति और फिल्ममेकर Kuku Kohli का निधन

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन को अपनी फिल्म से ब्रेक देने वाले निर्देशक कूकू कोहली का निधन हो गया है. 77 साल की उम्र में फिल्ममेकर ने आखिरी सांस ली है. पढ़ें पूरी खबर…

---विज्ञापन---

21:44 (IST) 25 Aug 2026
Entertainment News LIVE: Toxic की रिलीज से 1 दिन पहले हिंदी वर्जन में सीबीएफसी ने क्या-क्या बदलने के दिए आदेश?

यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ के हिंदी वर्जन में सेंसर बोर्ड ने कई बदलाव करने के लिए कहा है. फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले बोर्ड ने इन बदलावों के आदेश दिए हैं और इसके बाद ही फिल्म के हिंदी वर्जन को पास किया जाएगा. पढ़ें पूरी खबर…

20:33 (IST) 25 Aug 2026
Entertainment News LIVE: आखिर बुधवार को क्यों रिलीज हो रही है यश की फिल्म Toxic?

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ अपनी रिलीज के बेहद करीब आ चुकी है. फिल्म को कल यानी 26 अगस्त को रिलीज किया जा रहा है. आइए जानते हैं कि आखिर फिल्म को बुधवार को क्यों रिलीज किया जा रहा है? पढ़ें पूरी खबर…

---विज्ञापन---

19:49 (IST) 25 Aug 2026
Entertainment News LIVE: Sidharth Malhotra की The VVAAN का धांसू टीजर रिलीज

सिद्धार्थ मल्होत्रा की मोस्ट अवेटेड फिल्म वन (Vvan) का धांसू टीजर रिलीज हो गया है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. आइए जानते हैं कि ये फिल्म कब रिलीज होगी? पढ़ें पूरी खबर…

18:18 (IST) 25 Aug 2026
Entertainment News LIVE: Gandhari का दमदार ट्रेलर रिलीज, कब और कहां स्ट्रीम होगी फिल्म?

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म ‘गांधारी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म का ट्रेलर बेहद इमोशनल है. आइए जानते हैं कि ये फिल्म कब और कहां स्ट्रीम होगी? पढ़ें पूरी खबर…

---विज्ञापन---

17:12 (IST) 25 Aug 2026
Entertainment News LIVE: Haiwaan का ट्रेलर देख क्या बोले यूजर्स?

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ का ट्रेलर देखने के बाद यूजर्स ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है. आइए जानते हैं कि लोगों का ट्रेलर को लेकर क्या कहना है? पढ़ें पूरी खबर…

16:15 (IST) 25 Aug 2026
Entertainment News LIVE: Gunmaster G9 का टीजर रिलीज, कब रिलीज होगी फिल्म?

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की नई अपकमिंग फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ का टीजर रिलीज हो गया है, जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. फिल्म के टीजर की फैंस ने तारीफ की है. पढ़ें पूरी खबर…

---विज्ञापन---

14:38 (IST) 25 Aug 2026
Entertainment News LIVE: OTT पर इस हफ्ते देखें ये 4 साउथ फिल्में-सीरीज

ओटीटी पर इस हफ्ते साउथ फिल्मों का धमाल मचने वाला है. इन फिल्मों को आप थिएटर्स के बाद अब ओटीटी पर भी देख सकेंगे. वहीं इन फिल्मों की ओटीटी रिलीज से फैंस काफी खुश हैं. इनमें ‘आई, नोबडी’ से लेकर ‘केरला अंडरग्राउंड’ तक शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

14:00 (IST) 25 Aug 2026
Entertainment News LIVE: पृथ्वीराज सुकुमारन की I, Nobody फिल्म OTT पर हुई रिलीज

पृथ्वीराज सुकुमारन की I, Nobody फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का फैंस को लंबे समय से इंतजार था. वहीं अब फिल्म ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है और फैंस इसे वीकेंड पर बिंज वॉच कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

13:43 (IST) 25 Aug 2026
Entertainment News LIVE: 1 साल पहले रिलीज हुई फिल्म बनी नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग

नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग फिल्म का नाम ‘ट्रस्ट’ है. वहीं ये फिल्म पिछले साल यानी 2025 में रिलीज हुई थी. अब ये फिल्म एक साल बाद भी नेटफ्लिक्स पर चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ भी हुई थी. अगर आप सर्वाइवल थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो इस फिल्म को अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर

12:58 (IST) 25 Aug 2026
Entertainment News LIVE: 'टॉक्सिक' ने एडवांस बुकिंग में की करोड़ों की कमाई

एडवांस बुकिंग में ‘टॉक्सिक’ ने ब्लॉक सीट्स के साथ 41.75 करोड़ की कमाई कर ली है. भारत में फिल्म ने रिलीज से पहले ही अभी तक 32.64 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म के टिकट्स अभी तक 920706 बिक चुके हैं. वहीं शोज की बात की जाए तो एडवांस बुकिंग में फिल्म के शोज 18969 बुक हो चुके हैं. पढ़िए पूरी खबर

---विज्ञापन---

12:08 (IST) 25 Aug 2026
Entertainment News LIVE: 'बंटवारा 1947' ने अब तक कितनी की कमाई?

सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ की कमाई में 11वें दिन गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 35 लाख की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 9% रही. वहीं फिल्म के शोज 4,330 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 37.15 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 44.09 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने 53.04 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

11:30 (IST) 25 Aug 2026
Entertainment News LIVE: प्राइम वीडियो पर पहले नंबर पर छाया 'द ट्रेटर्स 2'

करण जौहर का ‘द ट्रेटर्स 2’ प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट में पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. इस शो में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक शामिल हैं. बता दें इस शो का पहला सीजन भी फैंस ने खूब पसंद किया था.

---विज्ञापन---

11:02 (IST) 25 Aug 2026
Entertainment News LIVE: हॉरर-थ्रिलर से भरपूर है नेटफ्लिक्स की 8 एपिसोड्स की ये सीरीज

नेटफ्लिक्स की इस पॉपुलर हॉरर सीरीज का नाम ‘इफ विशेज कुड किल’ है. इसमें आपको हिंसक और हॉरर सीन्स देखने को मिलेंगे. कमजोर दिल वाले इस सीरीज को अकेले में देखने से बच सकते हैं, क्योंकि इस सीरीज के कुछ सीन्स वाकई दिल दहला देने वाले हैं. वहीं हॉरर और थ्रिलर लवर्स के लिए ये सीरीज एक परफेक्ट चॉइस है. 4 महीने पहले रिलीज हुई ये सीरीज आज भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. पढ़िए पूरी खबर

10:15 (IST) 25 Aug 2026
Entertainment News LIVE: आसिम रियाज के आरोपों पर भड़की हिमांशी खुराना

आसिम रियाज के बयान पर हिमांशी खुराना ने भी पलटवार किया है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है. हिमांशी खुराना ने कहा कि अगर हम सबूतों के बारे में ही बात करने जा रहे हैं तो मेरे पास सीसीटीवी फुटेज और रिकॉर्डिंग सब हैं. मैं शेयर करने के लिए भी तैयार हूं. मैंने अपने रिश्ते में जो हिंसा झेली है, उसके भी सभी सबूत मेरे पास हैं. पढ़िए पूरी खबर

---विज्ञापन---

09:19 (IST) 25 Aug 2026
Entertainment News LIVE: सुनीता आहूजा-गोविंदा ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो

गोविंदा और सुनीता आहूजा ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. गोविंदा की फॉलोइंग लिस्ट में सुनीता आहूजा का नाम नहीं दिख रहा है. इसके साथ ही सुनीता आहूजा की फॉलोइंग लिस्ट में भी गोविंदा का नाम हट गया है. जिससे ये कंफर्म हो गया है कि दोनों ने एक-दूजे को अनफॉलो कर लिया है. पढ़िए पूरी खबर

08:32 (IST) 25 Aug 2026
Entertainment News LIVE: गोविंदा के बेटे संग शादी की अफवाहों पर जेमी लीवर ने तोड़ी चुप्पी

कुछ दिनों से जेमी लिवर और यशवर्धन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों की शादी देखने को मिल रही है. इससे फैंस भी कंफ्यूज हो गए कि दोनों की शादी हुई है या नहीं. वहीं अब जेमी लिवर ने फैंस की इस कंफ्यूजन को दूर कर दिया है. जेमी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो शादी के दावों को झूठा बता रही हैं. पढ़िए पूरी खबर

---विज्ञापन---

Entertainment News in Hindi: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म की रिलीज से पहले अभिनेता यश ने भगवान मंजूनाथ के दर्शन किए हैं. यश ने श्री मंजूनाथ स्वामी मंदिर में भगवान मंजूनाथ के दर्शन किए और फिल्म की रिलीज से पहले उनका आशीर्वाद लिया है. इस दौरान फिल्म के प्रोड्यूसर वेंकट के नारायण भी उनके साथ थे. दोनों ने धर्मस्थल के धर्माधिकारी डॉ. डी. वीरेंद्र हेगड़े से भी मुलाकात की है.

डेजी शाह का बर्थडे

बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं. फिल्मों में काम करने से पहले एक्ट्रेस एक बैकग्राउंड डांसर थीं. वहीं सलमान खान की 'जय हो' से डेजी शाह ने फिल्मों में डेब्यू किया और इस फिल्म के लिए उनकी खूब तारीफ भी हुई. हाल ही में एक्ट्रेस को प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'अलायंस' में भी देखा गया था और फैंस ने उनके गेम को काफी पसंद भी किया था.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Box Office Collection: ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ ने 11वें दिन भी की करोड़ों की कमाई, ‘बंटवारा 1947’ का हाल हुआ बेहाल

'विश्वनाथ एंड सन्स' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सूर्या की 'विश्वनाथ एंड सन्स' 11वें दिन भी करोड़ों की कमाई कर रही है. फिल्म ने 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.05 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 20.3% रही. वहीं फिल्म के शोज 3,953 रहे. भारत में फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. 11 दिनों में भारत में फिल्म ने अब तक 102.70 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 118.80 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 177.80 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

---विज्ञापन---