Awarapan 2 ने 10वें दिन भी किया तगड़ा कलेक्शन, Batwara 1947 की फूली सांसें, जानें कलेक्शन

Awarapan 2, Batwara 1947 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ और सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं. दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही हैं.

Awarapan 2, Batwara 1947

'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन. IMAGE CREDIT- Emraan/Sunny Instagram

Awarapan 2, Batwara 1947 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी और सनी देओल की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही हैं. दोनों स्टार्स की फिल्में एक ही दिन टिकट खिड़की पर आई थी, लेकिन इमरान हाशमी की फिल्म ही अच्छी कमाई कर रही है और सनी देओल की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल नजर आ रहा है. इस बीच आइए जानते हैं कि दोनों फिल्मों ने अपनी रिलीज के 10वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

विज्ञापन

फिल्म ‘आवारापन 2’ का कलेक्शन

पहले बात इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ की करते हैं. Sacnilk के अनुसार, फिल्म ‘आवारापन 2’ ने अपनी रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे संडे को 8.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ इस फिल्म की टोटल कमाई 136.25 करोड़ रुपये हो गई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना रखी है और ये लगातार कलेक्शन करने में लगी हुई है.

विज्ञापन

‘बंटवारा 1947’ की कमाई

वहीं, बात अगर सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की करें, तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को 1.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इसी के साथ इस फिल्म ने 10 दिन में 36.80 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. गौरतलब है कि रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर ही इन दोनों फिल्मों में तगड़ी टक्कर देखने को मिली थी, जिसका असर ‘बंटवारा 1947’ की कमाई पर देखने को मिल रहा है.

‘टॉक्सिक’ रिलीज के लिए तैयार

इतना ही नहीं अब अगर फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की कमाई में गिरावट आई तो ये 50 करोड़ भी नहीं कमा पाएगी. साथ ही आने वाले दिनों में भी फिल्म के लिए कमाई करना मुश्किल हो जाएगा क्योंकि एक तरफ इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ मौजूद है और दूसरी ओर यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है. ऐसे में अब अगर ‘बंटवारा 1947’ का कलेक्शन गिरता है, तो इस फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर टिकना मुश्किल हो जाएगा.

विज्ञापन

‘बंटवारा 1947′ का पहले वीक का कलेक्शन

साथ ही अगर सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947′ के पहले वीक के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने पहले हफ्ते 33.60 करोड़ रुपये कमाए थे. इतना ही नहीं बल्कि रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को फिल्म एक करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई और 8वें दिन मात्र 75 लाख रुपये का बिजनेस किया, जो उम्मीद के हिसाब से बेहद कम था. इसके अलावा अब देखने वाली बात ये होगी कि फिल्म टिकट खिड़की पर टोटल कितनी कमाई करती है और इसका कलेक्शन कहां जाकर रुकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ