एक्शन, एडवेंचर, थ्रिलर, क्राइम और कॉप ड्रामा… सब कुछ मिलेगा एक साथ, सच्ची घटनाओं पर बनी है Netflix की ये फिल्म

Netflix Trending Film: ओटीटी पर नई-नई फिल्में और सीरीज आती रहती हैं, लेकिन कुछ ऐसी फिल्में और सीरीज होती हैं, जो दर्शकों के दिलों को छू लेती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं…

Facing El Chapo

एक्शन, एडवेंचर, थ्रिलर, क्राइम और कॉप ड्रामा से भरी फिल्म. image credit- Netflix

Netflix Trending Film: ओटीटी पर नई-नई फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो ओटीटी पर आते ही ट्रेंड करने लगती हैं और कुछ ऐसी भी मूवीज हैं, जो लंबे समय तक ओटीटी प्लेटफॉर्म की ट्रेडिंग लिस्ट में कब्जा रखती हैं. आज हम आपको आपको नेटफ्लिक्स की उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसमें आपको एक्शन, एडवेंचर, थ्रिलर, क्राइम और कॉप ड्रामा, सब कुछ एक साथ देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…

विज्ञापन

फिल्म ‘फेसिंग अल चापो’

दरअसल, हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि फिल्म ‘फेसिंग अल चापो’ है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है और तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म को दर्शकों का बेहद प्यार मिल रहा है और यही वजह है कि ये नंबर तीन पर अपनी जगह बना चुकी है. इस फिल्म में सस्पेंस-थ्रिलर के साथ-साथ ड्रामा का भी कॉम्बिनेशन है.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी की अगर बात करें तो इस फिल्म की कहानी दो ईमानदार मैक्सिकन फेडरल पुलिस अफसरों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी ड्यूटी के दौरान एक दिन एक चोरी की गाड़ी को रोकते हैं. गाड़ी रोकने के बाद उन्हें कुछ देर बाद पता चलता है कि उनका सामना दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रग माफिया और कार्टेल बॉस ‘अल चापो’ से हो गया है.

ओटीटी पर देख सकते हैं मूवी

फिल्म में आप देखेंग कि वो एक बड़ी मुसीबत में फंस चुके हैं और कहानी का फोकस इस बात पर है कि दोनों उस खूंखार कार्टेल बॉस और उसके गैंग के खिलाफ अपनी शिफ्ट के आखिरी कुछ घंटों में खुद को जिंदा कैसे बचा पाते हैं. अगर आप भी ये जानना चाहते हैं, तो इसके लिए आप फिल्म को ओटीटी पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

एक्शन, एडवेंचर, क्राइम और कॉप ड्रामा

अब सवाल ये है कि आखिर ये फिल्म चर्चा में क्यों है? तो आपको बता देते हैं कि इसमें एक्शन, एडवेंचर, थ्रिलर, क्राइम और कॉप ड्रामा सब एक साथ देखने को मिलेगा. इतना ही नहीं बल्कि फिल्म की हिंदी डबिंग भी कमाल की है. फिल्म का निर्देशन चावा कार्टास ने किया है, जिन्होंने हर सीन को इतनी काबिलियत के साथ शूट किया है कि वो दर्शकों का ध्यान जरूर खींचता है.

सच्ची घटनाओं पर आधारित

इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा एक और खास बात ये भी है कि ये पूरी फिल्म असल में सच्ची घटनाओं पर आधारित है और इसका हर सीन रियल इंसीडेंट से रिलेट होता है. फिल्म की IMDb रेटिंग की बात करें तो इस फिल्म को 6 से ज्यादा की रेटिंग मिली है और इसमें इंडियन स्टार कास्ट भी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ