अकेले ना देखें ये 8 एपिसोड्स की हॉरर सीरीज, हर मोड़ पर मिलेगा डर का डोज! नेटफ्लिक्स पर है मौजूद

Netflix Horror Series: नेटफ्लिक्स की 8 एपिसोड्स की हॉरर सीरीज को आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इस सीरीज में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट से भरे सीन्स शामिल हैं. सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज को ऑडियंस ने पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया था.

Netflix if wishes could kill
1 / 6
(Pic Credit- Series Trailer) नेटफ्लिक्स पर देखें 8 एपिसोड्स की हॉरर सीरीज

Netflix Horror Series: अगर आप हॉरर सीरीज देखने के शौकीन हैं तो नेटफ्लिक्स की इस 8 एपिसोड्स वाली सीरीज को अपनी लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इस सीरीज में हर सीन में डर का डोज मिलेगा. वहीं 4 महीने पहले रिलीज हुई इस सीरीज के चर्चे अभी भी सोशल मीडिया पर काफी तेज हैं. इसमें हॉरर, थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर सीन्स शामिल हैं. चलिए जानते हैं आखिर हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं.  

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स की हॉरर सीरीज

नेटफ्लिक्स की हॉरर सीरीज2 / 6

नेटफ्लिक्स की इस पॉपुलर हॉरर सीरीज का नाम 'इफ विशेज कुड किल' है. इसमें आपको हिंसक और हॉरर सीन्स देखने को मिलेंगे. कमजोर दिल वाले इस सीरीज को अकेले में देखने से बच सकते हैं, क्योंकि इस सीरीज के कुछ सीन्स वाकई दिल दहला देने वाले हैं. वहीं हॉरर और थ्रिलर लवर्स के लिए ये सीरीज एक परफेक्ट चॉइस है. 4 महीने पहले रिलीज हुई ये सीरीज आज भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल है.

विज्ञापन

सीरीज की कहानी

सीरीज की कहानी3 / 6

सीरीज की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी स्कूल के 5 दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है. इन पांचों की लाइफ शुरुआत में नॉर्मल चल रही होती है, लेकिन एक ट्विस्ट सभी की लाइफ तहस-नहस कर देता है. दरअसल इन पांचों दोस्तों में से एक दोस्त को एक ऐसे मोबाइल ऐप के बारे में पता चलता है जो ऐप आपकी इच्छा पूरी करता है. लेकिन जो इच्छा मांगता है उसको बाद में अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ता है और दुनिया को अलविदा कहना पड़ता है.

कहानी में भरे हैं ट्विस्ट एंड टर्न्स

कहानी में भरे हैं ट्विस्ट एंड टर्न्स4 / 6

कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वैसे-वैसे इन स्कूल छात्रों की लाइफ भी इस ऐप से घिर जाती है और इन सभी की लाइफ में खतरे ही खतरे मंडराते हैं. वहीं धीरे-धीरे इस ऐप को बनाने वालों का भी राज सामने आता है और उनका राज भी काफी डरावना होता है. इस दौरान कहानी एक डरावना मोड़ ले लेती है. डर के साथ-साथ कहानी में कई ट्विस्ट एंड टर्न्स भी देखने को मिलते हैं जिन्हें देख रोंगटे खड़े हो जाते हैं.

विज्ञापन

सीरीज के क्लाइमैक्स में छुपा है सस्पेंस

सीरीज के क्लाइमैक्स में छुपा है सस्पेंस5 / 6

सीरीज के क्लाइमैक्स में हर राज से पर्दा उठता है. वहीं सीरीज का क्लाइमैक्स सस्पेंस से भी भरपूर होता है. सीरीज की कहानी में आखिर में क्या होता है ये जानने के लिए आपको ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर देखनी होगी. मेकर्स ने इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर इसी साल 24 अप्रैल को रिलीज किया था, वहीं 4 महीने बाद भी इस सीरीज का नाम नेटफ्लिक्स की पॉपुलर हॉरर सीरीज में शामिल है.

सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग

सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग6 / 6

नेटफ्लिक्स की इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7 है. वहीं सीरीज की कहानी के साथ-साथ इस सीरीज की स्टारकास्ट को भी काफी पसंद किया गया. स्टारकास्ट ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया और ये ही वजह है कि ये सीरीज इस साल की पॉपुलर सीरीज में शामिल हो गई. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये सीरीज परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन