Vvaan की नई रिलीज डेट का हुआ ऐलान, सिद्धार्थ मल्होत्रा की सुपरनैचुरल थ्रिलर इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की मच अवेटेड फिल्म Vvaan का दर्शक काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, अब फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. चलिए जानते हैं यह मूवी कब सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.
Edited By : Shahzad Khan|Updated: Aug 24, 2026 19:15
Share :
सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी VVAAN. (PIC-@SidMalhotra. X)
---विज्ञापन---
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा आखिरी बार साल 2025 में आई फिल्म परम सुंदरी में नजर आए थे. यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. लेकिन इन दिनों एक्टर अपनी नई अपकमिंग सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म Vvaan को लेकर चर्चा में बने हुए है. हाल ही में इस मूवी की रिलीज डेट बढ़ाने की भी खबर सामने आई थी.
हालांकि, अब खबर आ रही है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की मच अवेटेड फिल्म Vvaan की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. मेकर्स ने अब मूवी की रिलीज की पूरी तैयारी कर ली है. इस मूवी में एक्टर के साथ तमन्ना भाटिया अहम किरदार में नजर आने वाली है. चलिए जानते हैं कि यह मूवी सिनेमाघरों में कब दस्तक देने वाली है.
आपको बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म ‘वन’ (Vvaan) 28 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली था. लेकिन इस मूवी की रिलीज डेट को बदल दिया गया है. दरअसल, सिद्धार्थ की फिल्म का सीधा टक्कर यश की एक्शन थ्रिलर मूवी टॉक्सिक से होने वाला था, जिसकी वजह से मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया है. एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर फिल्म ‘वन’ (Vvaan) की नई रिलीज को शेयर किया है. इतना ही नहीं एक्टर ने यह भी जानकारी दी है कि कल यानी 25 अगस्त को मूवी का टीजर भी जारी किया जाएगा.
एक्टर ने जैसे ही मूवी की नई रिलीज डेट का ऐलान किया, उनके फैंस के चेहरे पर चमक सी आ गई. एक्टर ने अपने पोस्ट में वन की नई रिलीज डेट 25 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. मूवी की नई रिलीज की तारीख का ऐलान होते ही एक्टर के फैन अब थिएटर में मूवी का इंतजार करना शुरू कर दिया है. यह एक फॉरेस्ट सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म है, जो एक बेहतरीन डरावनी लोक कथा पर बनाई जा रही है. लेकिन इस मूवी की असल कहानी कैसी होने वाली है, वो मूवी की रिलीज के बाद ही रिवील होने वाला है. लेकिन फिल्म के पोस्टर को देखकर ऐसा लगता है कि यह काफी जबरदस्त होने वाली है. इस मूवी का डायरेक्शन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है, तो वहीं मूवी को एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही है. वन फिल्म में सिद्धार्श-तमन्ना के साथ सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी, मनीष पॉल, अनुप सोनी और दुर्गेस कुमार अहम किरदार में नजर आने वाले हैं.