Toxic के हिंदी वर्जन पर सख्त हुआ सेंसर बोर्ड, फिल्म की रिलीज से 1 दिन पहले क्या-क्या बदलने के दिए आदेश?

Toxic: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ के हिंदी वर्जन में सेंसर बोर्ड ने कई बदलाव करने के लिए कहा है. फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले बोर्ड ने इन बदलावों के आदेश दिए हैं और इसके बाद ही फिल्म के हिंदी वर्जन को पास किया जाएगा.

Toxic

'टॉक्सिक' के हिंदी वर्जन में सेंसर बोर्ड ने बदलाव करने के दिए आदेश. image credit- yash instagram

Toxic: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ को कल यानी बुधवार 26 अगस्त को रिलीज किया जा रहा है. फिल्म के रिलीज होने का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अब फिल्म के हिंदी वर्जन पर सेंसर बोर्ड ने कैंची चला दी है. बोर्ड ने फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले इसमें बदलावों की लंबी-चौड़ी लिस्ट दी है. आइए जानते हैं कि सेंसर बोर्ड ने क्या-क्या बदलाव के आदेश दिए हैं?

विज्ञापन

फिल्म ‘टॉक्सिक’ के हिंदी वर्जन में बदलाव

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें, तो फिल्म ‘टॉक्सिक’ के हिंदी वर्जन में बोर्ड ने एक जगह से गाली हटाने को कहा है. साथ ही एक अपमानजनक शब्द, जिसे फिल्म के फर्स्ट हाफ में यूज किया गया था, उसे भी हटाने को कहा गया है. इसके अलावा फिल्म के एक सीन में जहां बच्चे को गाली दी गई है, उसे भी सेकंड हाफ में म्यूट करने को कहा है.

विज्ञापन

बोर्ड ने किए ये बदलाव

साथ ही फिल्म के एक सीन में ड्रग्स लेने वाले सीन को भी थोड़ा छोटा करने के आदेश हैं. इसके अलावा फिल्म के सेकंड हाफ में एक अश्लील डायलॉग को बदलने को कहा गया है. इसी के साथ फिल्म के आखिर में जो डिसक्लेमर डाला गया था, वो तमिल भाषा में था, जिसे बदलकर बोर्ड ने हिंदी में करने को कहा है.

बदलावों के बाद पास होगी फिल्म

सेंसर बोर्ड का साफ कहना है कि इन सभी बदलावों के बाद ही फिल्म के हिंदी वर्जन A सर्टिफिकेट के साथ पास किया जाएगा. गौरतलब है कि फिल्म का रन टाइम 194.12 मिनट का मतलब ये फिल्म 3 घंटे 14 मिनट और 12 सेकंड की होने वाली है. हालांकि, फिल्म में बदलावों के बाद इसमें चेंज हो सकता है और अगर फिल्म का रनटाइम यही रहता है, तो इंटरवल और विज्ञापन जोड़कर आपको थिएटर में करीब 4 घंटे तक का वक्त ये फिल्म आराम से ले लेगी.

विज्ञापन

तमिल वर्जन हो चुका है पास

बता दें कि फिल्म के कन्नड़ वर्जन को बहुत टाइम पहले ही सेंसर से सर्टिफिकेट दे दिया था. वहीं, फिल्म का तमिल वर्जन 20 अगस्त को सिर्फ एक बदलाव के साथ पास कर दिया गया था. इसके अलावा फिल्म के तमिल वर्जन में कोई बदलाव नहीं किए गए थे, लेकिन फिल्म के हिंदी वर्जन में इतने सारे बदलावों के बाद ही इसे पास किया जाएगा.

फिल्म की कास्ट

वहीं, अगर फिल्म की बात करें तो ये फिल्म 26 अगस्त को रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म में यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी जैसी एक्ट्रेसेस भी नजर आने वाली हैं. देखने वाली बात होगी कि फिल्म कैसी ओपनिंग करती है और इसे लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ