सुनीता आहूजा-गोविंदा ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो, कोमल रानी की वजह से रिश्ते में आई दरार?

Govinda-Sunita Ahuja Clash: गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच मतभेद बढ़ते ही जा रहे हैं. अब दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. इसके बाद दोनों ने सोशल मीडिया से भी एक-दूसरे से दूरी बना ली है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.

govinda sunita ahuja clash

(Pic Credit- Instagram) सुनीता आहूजा और गोविंदा ने सोशल मीडिया पर एक-दूजे से बनाई दूरी

Govinda-Sunita Ahuja Clash: बॉलीवुड स्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते में एक बार फिर दरार देखने को मिल रही है. सुनीता आहूजा ने हाल ही में गोविंदा पर अफेयर करने के आरोप भी लगाए थे. हालांकि गोविंदा ने इन आरोपों को झूठा बताते हुए सुनीता आहूजा को खूब खरी-खरी भी सुनाई थी. वहीं दोनों के बीच अभी भी आपसी मतभेद चल रहे हैं, जिसके चलते हुए दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. जिसके बाद से ये मामला और बढ़ता दिखाई दे रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.

विज्ञापन

सुनीता आहूजा और गोविंदा के बीच अनबन

सुनीता आहूजा और गोविंदा के बीच काफी समय से अनबन चल रही है. बीच में ये भी खबरें आई थीं कि दोनों का तलाक भी होने जा रहा है. वहीं अब हाल ही में सुनीता आहूजा ने फैमिली कोर्ट में जाकर तलाक की अर्जी वापस ले ली है. तलाक की अर्जी लेने के बाद सुनीता आहूजा राखी सावंत के साथ फोन पर बातें करती नजर आई थीं, जिसमें वो बोल रही थीं कि गोविंदा और उनकी को-एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार शादी करने जा रहे थे, इसलिए उन्होंने तलाक की अर्जी को वापस ले लिया है.

विज्ञापन

एक-दूसरे को इंस्टाग्राम से किया अनफॉलो

वहीं अब गोविंदा और सुनीता आहूजा ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. गोविंदा की फॉलोइंग लिस्ट में सुनीता आहूजा का नाम नहीं दिख रहा है. इसके साथ ही सुनीता आहूजा की फॉलोइंग लिस्ट में भी गोविंदा का नाम हट गया है. जिससे ये कंफर्म हो गया है कि दोनों ने एक-दूजे को अनफॉलो कर लिया है. सोशल मीडिया पर भी अब दोनों ने एक-दूसरे से दूरी बना ली है. हालांकि अभी तक इस मामले पर दोनों में से किसी ने भी बात नहीं की है.

विज्ञापन

सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर लगाए आरोप

बता दें सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू में गोविंदा पर आरोप लगाए थे कि वो अपनी को-एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार को डेट कर रहे हैं. यहां तक कि सुनीता आहूजा ने पैपराजी के सामने गोविंदा को कोमल रानी का शुगर डैडी तक कह दिया था. इसके बाद गोविंदा ने भी एक वीडियो शेयर करते हुए सुनीता आहूजा को खरी-खरी सुनाई थी. गोविंदा ने आरोपों को झूठा बताते हुए सुनीता आहूजा को कहा था कि गलत शब्दों का इस्तेमाल ना करें, इससे उनके फैंस हर्ट हो रहे हैं. वहीं गोविंदा को कोमल रानी के साथ एयरपोर्ट पर भी साथ देखा जा चुका है. बता दें गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार ‘रूपा’ फिल्म में साथ दिखने वाले हैं और कोमल रानी गोविंदा की इस फिल्म से ही बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ