'हमारी रक्षक हैं वो, जिनकी शेर सवारी है…', Sidharth Malhotra की The VVAAN का धांसू टीजर रिलीज
The VVAAN Teaser Release: सिद्धार्थ मल्होत्रा की मोस्ट अवेटेड फिल्म वन (Vvan) का धांसू टीजर रिलीज हो गया है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. आइए जानते हैं कि ये फिल्म कब रिलीज होगी?
फिल्म वन (Vvan) का टीजर रिलीज. image credit- instagram
The VVAAN Teaser Release: हिंदी सिनेमा के पॉपुलर एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म वन (Vvan) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इस बीच अब फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. साथ ही फिल्म के दूसरे टीजर को लेकर भी जानकारी दी गई है. आइए जानते हैं कि ये फिल्म कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी?
विज्ञापन
फिल्म वन का टीजर रिलीज
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर आने वाली फिल्म वन (Vvan) का टीजर शेयर किया है. फिल्म के टीजर को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है कि हमारी रक्षक है वो, जिनकी शेर सवारी है. 25 सितंबर को आ रही वन (Vvan) की कहानी है. टीजर रिलीज हो गया है.
इतना ही नहीं बल्कि इस टीजर वीडियो के साथ ये भी जानकारी दी गई है कि फिल्म का दूसरा टीजर भी जल्द ही रिलीज किया जाएगा. वहीं, अगर फिल्म के टीजर की बात करें तो फिल्म के टीजर में सिद्धार्थ मल्होत्रा का बेहद अलग अंदाज देखने को मिल रहा है. सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा फिल्म में तमन्ना भाटिया भी नजर आने वाली हैं और टीजर में उनकी भी झलक देखने को मिली है.
दमदार डायलॉग बोलते दिखे सिद्धार्थ मल्होत्रा
इसके अलावा टीजर में सिद्धार्थ मल्होत्रा माता की बात करते हुए एक दमदार डायलॉग भी बोलते नजर आ रहे हैं. फिल्म के टीजर में वो कहते हैं कि हमें चिंता नहीं उनकी, उन्हें चिंता हमारी है, हमारी रक्षक है, वो जिनकी शेर सवारी है. सिड जिस अंदाज में इस डायलॉग को बोल रहे हैं, वो बेहद अलग और कमाल का है.
विज्ञापन
फिल्म की कास्ट
फिल्म वन (Vvan) में ना सिर्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया बल्कि इनके अलावा अनूप सोनी, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और मनीष पॉल जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. हालांकि, ये देखने वाली बात होगी कि फिल्म में कौन किस पर भारी पड़ता नजर आएगा.
‘परम सुंदरी’ से पर्दे पर नहीं दिखे सिद्धार्थ
वहीं, अगर सिद्धार्थ मल्होत्रा की बात करें तो फिल्म ‘परम सुंदरी’ के बाद से सिद्धार्थ मल्होत्रा बड़े पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं. फैंस को लंबे समय से उनकी किसी फिल्म का इंतजार था और अब कहीं जाकर सिड की मोस्ट अवेटेड फिल्म वन (Vvan) पर्दे पर आने के लिए तैयार है. बता दें कि बीते समय में इस सुपरनेचुलर थ्रिलर की रिलीज डेट बदलने की भी कई खबरें सामने आई हैं. अब देखने वाली बात ये होगी कि फिल्म को रिलीज के बाद लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है और ये बॉक्स ऑफिस पर कैसी ओपनिंग करती है.