---विज्ञापन---

‘CCTV फुटेज और रिकॉर्डिंग सब हैं…’, आसिम रियाज पर क्यों भड़कीं हिमांशी खुराना? जानें क्या है पूरा मामला

Himanshi Khurana Asim Riyaz Clash: हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का पुराना विवाद एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है. हिमांशी खुराना ने आसिम के 'प्रूफ' वाले बयान पर पलटवार करते हुए आसिम को खूब खरी-खोटी सुनाई है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने लंबा-चौड़ा नोट भी शेयर किया है.

---विज्ञापन---

Himanshi Khurana Asim Riyaz Clash: हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का पुराना रिश्ता एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है. दोनों के रिश्ते का विवाद सोशल मीडिया पर खुलकर सामने आने लगा है. हाल ही में हिमांशी खुराना ने पारस छाबरा के पॉडकास्ट में आसिम संग अपने पुराने रिश्ते पर खुलकर बातें की थी. इस पॉडकास्ट में हिमांशी ने आसिम पर हिंसा करने के आरोप भी लगाए थे. वहीं आसिम रियाज ने भी आरोपों को खारिज करते हुए हिमांशी को खूब लताड़ा था. आसिम के बयान के बाद हिमांशी खुराना ने एक बार फिर आसिम को जमकर फटकार लगाई है. साथ ही सीसीटीवी फुटेज दिखाने की बात भी कही है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.

एक बार फिर चर्चाओं में आया रिश्ता

दरअसल हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का ये विवाद एक बार फिर तब चर्चाओं में आया जब हिमांशी ने पारस छाबरा के पॉडकास्ट में आसिम संग रिश्तों पर बात की. इस पॉडकास्ट में हिमांशी खुराना ने बताया कि आसिम रिश्ते में काफी टॉक्सिक थे और हिंसा भी करते थे. वहीं इसके बाद आसिम रियाज ने भी इन आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया. इस नोट में आसिम ने लिखा था कि अगर मैं हिंसा करता था तो तुम ब्रेकअप के बाद मुझसे पैच-अप क्यों करना चाहती थीं. मेरे पास चैट्स के सारे प्रूफ हैं. साथ ही आसिम ने सभी आरोपों को झूठा भी बताया.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सुनीता आहूजा-गोविंदा ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो, कोमल रानी की वजह से रिश्ते में आई दरार?

हिमांशी खुराना ने आसिम को लगाई लताड़

वहीं अब आसिम रियाज के बयान पर हिमांशी खुराना ने भी पलटवार किया है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है. हिमांशी खुराना ने कहा कि अगर हम सबूतों के बारे में ही बात करने जा रहे हैं तो मेरे पास सीसीटीवी फुटेज और रिकॉर्डिंग सब हैं. मैं शेयर करने के लिए भी तैयार हूं. मैंने अपने रिश्ते में जो हिंसा झेली है, उसके भी सभी सबूत मेरे पास हैं. एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मैं अभी तक चुप थी लेकिन अब मेरा अपमान हो रहा है और मैं चुप नहीं बैठूंगी. एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि आसिम को बचाने के लिए कई लोगों ने उनकी गलतियों पर पर्दा भी डाला है, लेकिन अब लोग उन्हें बचाने के मूड में नहीं हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: गोविंदा के बेटे और जॉनी लीवर की बेटी की शादी का AI वीडियो वायरल, जेमी लीवर ने दिया मजेदार रिएक्शन

‘बिग बॉस 13’ में शुरू हुआ था रिश्ता

बता दें दोनों का रिश्ता ‘बिग बॉस 13’ के दौरान शुरू हुआ था. इस शो में आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की बॉन्डिंग फैंस को काफी पसंद आई थी, जिसके बाद दोनों शो में भी काफी अच्छे दोस्त बन गए थे. हालांकि शो में दोस्ती के अलावा भी उनकी बॉन्डिंग देखने को मिलती थी. वहीं शो खत्म होने के बाद रियल लाइफ में दोनों एक-दूसरे को डेट भी करने लगे थे. हालांकि कुछ समय के बाद ये रिश्ता खत्म हो गया था और दोनों ने एक-दूसरे से दूरी बना ली थी. 

---विज्ञापन---

First published on: Aug 25, 2026 10:13 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola