1 / 6
(Pic Credit- Instagram) नेटफ्लिक्स पर छाई 1 साल पहले रिलीज हुई थ्रिलर फिल्म
Netflix Trending Thriller Movie: नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में एक ऐसी थ्रिलर फिल्म ट्रेंड कर रही है जो 1 साल पहले रिलीज हुई थी. इस फिल्म में थ्रिलर के साथ-साथ सस्पेंस से भरे सीन्स भी देखने को मिलते हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म के काफी चर्चे हुए थे. एक बार फिर ये फिल्म नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है. चलिए जानते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.
नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्म

2 / 6
नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग फिल्म का नाम 'ट्रस्ट' है. वहीं ये फिल्म पिछले साल यानी 2025 में रिलीज हुई थी. अब ये फिल्म एक साल बाद भी नेटफ्लिक्स पर चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ भी हुई थी. अगर आप सर्वाइवल थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो इस फिल्म को अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. फिल्म में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स शामिल हैं.
फिल्म की कहानी

3 / 6
फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी लॉरेन लेन की लाइफ के इर्द-गिर्द धूमती है. शुरुआत में लॉरेन की लाइफ काफी सिंपल चल रही होती है लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब लॉरेन की प्राइवेट फोटोज ऑनलाइन लीक हो जाती हैं. मीडिया में लॉरेन अचानक से चर्चाओं में आ जाती है और वो अपनी लाइफ से पूरी तरह परेशान आ जाती है. मीडिया से बचने के लिए लॉरेन जंगलों में जाकर रहने लगती है.
कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स

4 / 6
वहीं जंगल और सुनसान जगह पर रहने के बाद लॉरेन की लाइफ में अजीबो-गरीब घटनाएं होने लगती हैं. यहां आकर लॉरेन बुरी तरह फंस जाती है और फिर लॉरेन खुद को बचाने की जद्दोजहद में लग जाती है. इस दौरान और भी राज खुलते हैं जो लॉरेन की लाइफ से ही घिरे होते हैं. फिल्म के क्लाइमैक्स में सस्पेंस और ड्रामा देखने को मिलता है. क्लाइमैक्स जानने के लिए आपको ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखनी होगी.
इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

5 / 6
नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में 'ट्रस्ट' ने कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. इनमें 'गट्टा कुश्ती 2', 'मैं वापस आऊंगा', 'द लास्ट हाउस', 'इधयम मुरली', 'इक्का' और 'पेद्दी' जैसी शामिल हैं. वहीं अभी भी 3 फिल्में ऐसी हैं जो 'ट्रस्ट' से आगे हैं. इनमें 'प्यार प्रेमा कल्याणम', 'कॉकटेल 2' और 'फेसिंग एल चापू' जैसी फिल्में शामिल हैं. ये तीनों फिल्में टॉप 3 ट्रेंडिंग में शामिल हैं.
फिल्म की स्टारकास्ट

6 / 6
'ट्रस्ट' की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें सोफी टर्नर लीड रोल में हैं. सोफी टर्नर ने लॉरेन लेन का किरदार बखूबी निभाया है. वहीं सोफी टर्नर के साथ-साथ इस फिल्म में रिस कोइरो, बिली कैंपबेल, पीटर मेनसा, फॉरेस्ट गुडलक, गियानी पाओलो, रेनाटा वाका और केटी सेगाल भी मुख्य भूमिका में हैं. वीकेंड बिंज वॉच के लिए ये फिल्म परफेक्ट चॉइस है. इसे आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.