---विज्ञापन---

47 साल का वो एक्टर, जिसने 24 सालों तक किया संघर्ष, 2025 में मिला ऐसा रोल, जिसने रातोंरात कर दिया पॉपुलर, पहचाना?

Bollywood Actor: आज हम आपको बॉलीवुड के उस एक्टर के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने एक दो नहीं बल्कि 24 साल तक मेहनत की और तब जाकर उन्हें पहचान मिल पाई. आइए जानते हैं इनके बारे में...

---विज्ञापन---

Bollywood Actor: हिंदी सिनेमा के कई स्टार्स ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी लाइफ में बेहद स्ट्रगल किया है और सिनेमा में अपनी एक खास और अलग पहचान बनाई है. हालांकि, ये नाम कमाने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है, तब कहीं जाकर आज वो लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने 24 साल तक संघर्ष किया और तब कहीं जाकर उन्हें पहचान मिल पाई है. आइए जानते हैं इनके बारे में कि ये कौन हैं?

अभिनेता विनीत कुमार सिंह

दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि अभिनेता विनीत कुमार सिंह हैं, जिन्होंने अपनी लगन और दमदार अभिनय से हिंदी सिनेमा में खास पहचान बनाई है और अब वो लोगों के दिलों पर राज करते हैं. विनीत कुमार सिंह ने अनुराग कश्यप की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘मुक्काबाज’ (मुख्य अभिनेता के रूप में डेब्यू) से अपने करियर की शुरुआत की थी.

---विज्ञापन---

24 साल तक की मेहनत

अभिनेता विनीत कुमार सिंह आज अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते है. भले ही विनीत ने खूब काम किया है, लेकिन खुद को साबित करने में उन्हें 24 साल लग गए और अब कहीं जाकर उन्हें वो पहचान मिल पाई है, जिसके वो हकदार हैं. फिल्म ‘मुक्काबाज’ से विनीत को सराहना तो मिली, लेकिन नाम कमाने के लिए उन्हें 24 सालों का लंबा इंतजार करना पड़ा.

फिल्म ‘छावा’ ने करियर को दी नई दिशा

बीते साल विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ आई थी. इस फिल्म में उन्होंने इतना दमदार रोल निभाया कि वो रातोंरात पॉपुलर हो गए और लोग उन्हें पहचाने लगे. इस फिल्म ने उनके करियर की दिशा ही पलट दी. मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बने इस फिल्म में विनीत के रोल को बेहद सराहा गया.

---विज्ञापन---

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड

फिल्म ‘छावा’ में विनीत को विक्की कौशल के साथ उनके कवि कलश के किरदार में लोगों ने देखो, तो उनकी बहुत तारीफ हुई और वो रातोंरात स्टार बन गए. इस रोल के लिए उन्हें जी सिने अवॉर्ड्स में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला. साथ ही उनके करियर में एक नया मोड़ भी आ गया और वो लोगों के दिलों पर छा गए.

आसानी से नहीं मिलती सफलता

गौरतलब है कि विनीत ऐसी जगह से आते हैं, जहां सफलता आसानी से नहीं मिलती, लेकिन फिर भी वो मुंबई आए और उन्होंने मेहनत की. हालांकि, उनके लिए ये सफर भी आसान नहीं था और इसके लिए उन्होंने 24 सालों तक जी जान से मेहनत की. तब कहीं जाकर आज विनीत को मुकाम मिली है, जिसके लिए उन्होंने दिन-रात एक करके मेहनत की है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Drishyam: The Conclusion की रिलीज डेट का ऐलान, किस दिन सिनेमाघरों में होगी अजय देवगन की एंट्री?

First published on: Aug 24, 2026 11:06 AM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola